हत्या कर शव छिपाने वाले दंपति को सजा: सुल्तानपुर कोर्ट ने अमेठी के रहने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया अमेठी जिले में हत्या कर शव छिपाने के मामले में एक दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) श्याम मोहन जायसवाल ने ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को यह सजा सुनाई। उन पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसमें से 80 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे ये फैसला आया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी 27 मार्च 2013 को राजकुमारी (मृतक की पत्नी) ने दर्ज कराई थी। उनके पति अयोध्या प्रसाद 26 मार्च को सेनीपुर गौरीगंज में अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर दोपहर 12 बजे निकले थे। शाम को बेटे चंदन ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे पुराने सिनेमा घर के पास रिश्तेदार पंकज के घर हैं और जल्द लौट आएंगे। शाम 7 बजे दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी अयोध्या प्रसाद का कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह एक महिला ने सूचना दी कि गांव से एक किलोमीटर दूर नहर में अयोध्या प्रसाद का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। राजकुमारी ने गोमती पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम टेरी, थाना मुंशीगंज और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में राहुल वर्मा, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को भी हत्या में आरोपी पाया गया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए। पत्रावली के अवलोकन के बाद गोमती और राहुल को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण बरी कर दिया गया। जबकि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को दोषी ठहराते हुए सजा काटने के लिए जेल भेज दिया गया।

- हत्या कर शव छिपाने वाले दंपति को सजा: सुल्तानपुर कोर्ट ने अमेठी के रहने वाले पति-पत्नी को आजीवन कारावास और 50 हजार का जुर्माना लगाया अमेठी जिले में हत्या कर शव छिपाने के मामले में एक दंपति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) श्याम मोहन जायसवाल ने ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को यह सजा सुनाई। उन पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसमें से 80 प्रतिशत राशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। शुक्रवार शाम 4:30 बजे ये फैसला आया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी 27 मार्च 2013 को राजकुमारी (मृतक की पत्नी) ने दर्ज कराई थी। उनके पति अयोध्या प्रसाद 26 मार्च को सेनीपुर गौरीगंज में अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर दोपहर 12 बजे निकले थे। शाम को बेटे चंदन ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वे पुराने सिनेमा घर के पास रिश्तेदार पंकज के घर हैं और जल्द लौट आएंगे। शाम 7 बजे दोबारा फोन करने पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन के बाद भी अयोध्या प्रसाद का कोई पता नहीं चला। अगले दिन सुबह एक महिला ने सूचना दी कि गांव से एक किलोमीटर दूर नहर में अयोध्या प्रसाद का शव पड़ा है। मौके पर जाकर देखने पर शव की पुष्टि हुई। राजकुमारी ने गोमती पत्नी राजकुमार निवासी ग्राम टेरी, थाना मुंशीगंज और उनके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में राहुल वर्मा, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को भी हत्या में आरोपी पाया गया। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों के बयान दर्ज कराए। पत्रावली के अवलोकन के बाद गोमती और राहुल को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण बरी कर दिया गया। जबकि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी राजकुमारी को दोषी ठहराते हुए सजा काटने के लिए जेल भेज दिया गया।1
- आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे। " कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*1
- दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।1
- तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल सुल्तानपुर .....ब्रेकिंग तहसील सदर में ठेकेदार के द्वारा अवैध वसूली का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल,,, *सुल्तानपुर। तहसील सदर में मोटरसाइकिल स्टैंड के ठेकेदार द्वारा की जा रही अवैध वसूली।* प्रशासन मौन एवं उक्त अवैध वसूली से बेखबर है। *अभी चंद दिनों पहले ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी करते हुए तहसील सदर में मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर व साइकिल के स्टैंड हेतु ठेकेदारी व्यवस्था लागू की गई है।* जिसके तदोपरांत ठेकेदार के द्वारा जिला प्रशासन को गुमराह करते हुए पर व्यक्ति मोटरसाइकिल से ₹20 की अवैध वसूली की जा रही है। *जबकि सरकारी रेट ₹10 निर्धारित किया गया है।* ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि दबंग व मनबड पवित्र का ठेकेदार किसके सहारे वाहन स्वामियों से अवैध वसूली कर रहा है। *अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर वायरल उक्त फुटेज का जिला प्रशासन संज्ञान लेता है या नहीं।* आपको बताते चले की जब से नीलामी प्रक्रिया तहसील सदर में लागू हुई है, तभी से अवैध वसूली करते हुए विवादों में लगातार बना रहता है ठेकेदारी व्यवस्था, *आखिर क्यों संज्ञान नहीं लेता तहसील प्रशासन।*1
- पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।4
- जहरीले सांप के डसने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम अमेठी ll अमेठी में गुरुवार रात गांव में सो रहे 11 साल के बच्चे को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन जबतक बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। अमेठी के भेटुआ ब्लॉक के पूरे रामदत्त मजरे भैंसड़ा गांव में गुरुवार रात चारपाई पर सो रहे एक 11 साल के बच्चे को सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही बच्चा चिल्लाया और कुछ काट लेने के बात परिजनों को बताई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते, सांप के जहर से असर दिखाना शुरू कर दिया।। आनन फानन में परिजन जबतक बच्चे को लेकर सीएचसी नौगिरवा पहुंचते, उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेज कर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। सावधानी व बचाव ll बरसात के मौसम में कॉमन करैत जिसे हम नाग व कोबरा के नाम से जानते हैं। ये रात के अंधेरे में चारपाई पर चढ़कर बिस्तर में घुसकर काट लेते हैं। सावधानी व बचाव के लिए मच्छरदानी लगाकर सोएं। बिना रोशनी के अंधेरे में निकलने से बचें ll1