logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

2 hrs ago
user_पत्रकार पांडे
पत्रकार पांडे
Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
    1
    दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी 
दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया।
इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ
*दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!*
*ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!*
*सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!*
*DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !*
*DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`*
*DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`*
*इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!*
*सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।*
*सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।*
*सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।*
*सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को  निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।
    1
    *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश*
अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया।
निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएमईशा प्रिया का बयान, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को निर्देश जारी #viral #followers #ambedkar_nagar #dmambedkarnagar
    1
    कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएमईशा प्रिया का बयान, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को निर्देश जारी #viral #followers #ambedkar_nagar #dmambedkarnagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।
    4
    पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता  में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान
लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।  अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जल जीवन मिशन चोरी का खुलासा: सुल्तानपुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार सुल्तानपुर पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना से हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह चोरी 27/28 जुलाई, 2026 की रात को थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली और मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों पर हुई थी। अज्ञात चोरों ने दो इन्वर्टर और चार बैटरियां चुरा ली थीं। इस संबंध में थाना लम्भुआ में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी जांच उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव और उपनिरीक्षक जगदीश यादव कर रहे थे। जांच और सुराग के आधार पर, शुक्रवार दोपहर 2 बजे लम्भुआ पुलिस टीम ने गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां और इन्वर्टर के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी मिली। पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि वे रात में पैदल या मोटरसाइकिल से निकलकर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता था। अभियुक्तों ने राजेश निषाद और जुगेश निषाद सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात भी कबूली है। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।
    1
    जल जीवन मिशन चोरी का खुलासा: सुल्तानपुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सुल्तानपुर पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना से हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
यह चोरी 27/28 जुलाई, 2026 की रात को थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली और मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों पर हुई थी। अज्ञात चोरों ने दो इन्वर्टर और चार बैटरियां चुरा ली थीं। इस संबंध में थाना लम्भुआ में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी जांच उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव और उपनिरीक्षक जगदीश यादव कर रहे थे।
जांच और सुराग के आधार पर, शुक्रवार दोपहर 2 बजे लम्भुआ पुलिस टीम ने गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां और इन्वर्टर के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी मिली।
पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि वे रात में पैदल या मोटरसाइकिल से निकलकर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता था। अभियुक्तों ने राजेश निषाद और जुगेश निषाद सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात भी कबूली है।
क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.