logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।

1 hr ago
user_Anant kushwaha
Anant kushwaha
Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।
    1
    *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश*
अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया।
निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएमईशा प्रिया का बयान, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को निर्देश जारी #viral #followers #ambedkar_nagar #dmambedkarnagar
    1
    कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएमईशा प्रिया का बयान, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को निर्देश जारी #viral #followers #ambedkar_nagar #dmambedkarnagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लैब ,अस्पताल ,झोलाछाप डॉक्टर - जल्द ही छापामार कार्रवाई -अवैध क्लिनिक , लैब ,अस्पताल मकान मालिक पर दर्ज होगा मुकदमा अंबेडकर नगर सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार से खास इंटरव्यू
    1
    लैब ,अस्पताल ,झोलाछाप डॉक्टर - जल्द ही छापामार कार्रवाई -अवैध क्लिनिक , लैब ,अस्पताल मकान मालिक पर दर्ज होगा मुकदमा
अंबेडकर नगर सीएमओ डॉ प्रमोद कुमार से खास इंटरव्यू
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
    1
    दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी 
दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया।
इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहिरु दादा विस्की वाले कॉमेडी वीडियो 😂🤣! वायरल कॉमेडी वीडियो
    1
    बहिरु दादा विस्की वाले कॉमेडी वीडियो 😂🤣! वायरल कॉमेडी वीडियो
    user_Pradeep Karauni Official
    Pradeep Karauni Official
    Comedy club अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ
*दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!*
*ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!*
*सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!*
*DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !*
*DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`*
*DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`*
*इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!*
*सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।*
*सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।*
*सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।*
*सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को  निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध* *09 जोनल, 78 सेक्टर एवं 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित* अम्बेडकरनगर, विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण मास का पावन पर्व दिनांक 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 (रक्षाबंधन) तक परम्परागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवधि में शिवभक्त एवं कांवड़िये विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल एवं अन्य पवित्र जल लाकर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा अन्य प्रमुख पर्वों के अवसर पर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शांति, कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी क्रम में सम्पूर्ण जनपद को 09 जोन में विभाजित करते हुए 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 08-08 घंटे की तीन पालियों में लगाई गई है। जनसामान्य एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम का सम्पर्क नंबर – 7376113790 तथा नोडल अधिकारी (कंट्रोल रूम) का सम्पर्क नंबर – 9161432808 निर्धारित किया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना, समस्या अथवा आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। जिसका जिला प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से श्रावण मास के दौरान प्रशासन का सहयोग करने, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम अथवा निकटतम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को देने की अपील की है।
    1
    *श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध*
*09 जोनल, 78 सेक्टर एवं 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात, 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित*
अम्बेडकरनगर, विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण मास का पावन पर्व दिनांक 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 (रक्षाबंधन) तक परम्परागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवधि में शिवभक्त एवं कांवड़िये विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल एवं अन्य पवित्र जल लाकर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार तथा अन्य प्रमुख पर्वों के अवसर पर जनपद के शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शांति, कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
इसी क्रम में सम्पूर्ण जनपद को 09 जोन में विभाजित करते हुए 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 09 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी 08-08 घंटे की तीन पालियों में लगाई गई है।
जनसामान्य एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कंट्रोल रूम का सम्पर्क नंबर – 7376113790 तथा नोडल अधिकारी (कंट्रोल रूम) का सम्पर्क नंबर – 9161432808 निर्धारित किया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना, समस्या अथवा आपात स्थिति में इन नंबरों पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है। जिसका जिला प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से श्रावण मास के दौरान प्रशासन का सहयोग करने, यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम अथवा निकटतम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी को देने की अपील की है।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कॉरपोरेट जॉब चाहिए थी? मुबारक हो, 'स्कैम-इंक' में आपका स्वागत है! अजीत मिश्रा (खोजी) ​बनारस में एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है, और यकीन मानिए, यह खबर पढ़कर कॉर्पोरेट जगत के कई रिक्रूटर्स की आँखें फटी की फटी रह गई होंगी। भाई, 21 युवतियाँ और 11 युवक पकड़े गए हैं—यानी पूरा का पूरा 'डेस्कटॉप स्टार्टअप' ही धर दबोचा गया है। ​सोचिए, बंदे कितने टैलेंटेड थे! रेज़्यूमे में स्किल्स भले ही 'कम्युनिकेशन' और 'सेल्स' लिखी हों, लेकिन असल में वे "पैसे गायब करने की कला" (Disappearing Wealth Management) में पीएचडी कर चुके थे। ​इनकी कार्यप्रणाली के मुख्य आकर्षण: ​मल्टीनेशनल का चोला: खुद को किसी प्रतिष्ठित विदेशी कंपनी का ऐसा एजेंट बताते थे कि सामने वाला अपना बैंक अकाउंट खुद ही इनके हवाले कर, चाय पीने चला जाए। ​मल्टी-टास्किंग ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश (Investment), और डिजिटल मार्केटिंग—यानी हर उम्र और हर लालच के कस्टमर के लिए कस्टमाइज्ड सर्विस उपलब्ध थी। ​नौकरी का नया आयाम: जहाँ देश के युवा 15-20 हजार की नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं, वहीं ये लोग "घर बैठे लाखों कमाने" का झांसा खुद दूसरों को देकर, खुद हवालात की हवा खाने का शानदार पैकेज पा चुके हैं। ​अब पुलिस ने कंप्यूटर डेटा और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। उम्मीद है अगली बार जब ये लोग कोई 'इंटरव्यू' देंगे, तो वह किसी थाने में इंस्पेक्टर साहब के सामने होगा और सवाल कुछ यूं होंगे—"बताइए, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अगला चूना किसे लगाने का प्लान था?" ​बनारस की पावन धरती पर ज्ञान की गंगा बहती है, पर इन महानुभावों ने सोचा कि क्यूँ न ज्ञान के साथ-साथ थोड़ा 'बैंक बैलेंस' भी साफ कर लिया जाए! ​#Varanasi #CyberCrime #CallCenterRaid #DigitalFraud #CorporateLife #OnlineScam #UttarPradeshPolice #NewsSatire #Vyang
    1
    कॉरपोरेट जॉब चाहिए थी? मुबारक हो, 'स्कैम-इंक' में आपका स्वागत है!

अजीत मिश्रा (खोजी)
​बनारस में एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है, और यकीन मानिए, यह खबर पढ़कर कॉर्पोरेट जगत के कई रिक्रूटर्स की आँखें फटी की फटी रह गई होंगी। भाई, 21 युवतियाँ और 11 युवक पकड़े गए हैं—यानी पूरा का पूरा 'डेस्कटॉप स्टार्टअप' ही धर दबोचा गया है।
​सोचिए, बंदे कितने टैलेंटेड थे! रेज़्यूमे में स्किल्स भले ही 'कम्युनिकेशन' और 'सेल्स' लिखी हों, लेकिन असल में वे "पैसे गायब करने की कला" (Disappearing Wealth Management) में पीएचडी कर चुके थे।
​इनकी कार्यप्रणाली के मुख्य आकर्षण:
​मल्टीनेशनल का चोला: खुद को किसी प्रतिष्ठित विदेशी कंपनी का ऐसा एजेंट बताते थे कि सामने वाला अपना बैंक अकाउंट खुद ही इनके हवाले कर, चाय पीने चला जाए।
​मल्टी-टास्किंग ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश (Investment), और डिजिटल मार्केटिंग—यानी हर उम्र और हर लालच के कस्टमर के लिए कस्टमाइज्ड सर्विस उपलब्ध थी।
​नौकरी का नया आयाम: जहाँ देश के युवा 15-20 हजार की नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं, वहीं ये लोग "घर बैठे लाखों कमाने" का झांसा खुद दूसरों को देकर, खुद हवालात की हवा खाने का शानदार पैकेज पा चुके हैं।
​अब पुलिस ने कंप्यूटर डेटा और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। उम्मीद है अगली बार जब ये लोग कोई 'इंटरव्यू' देंगे, तो वह किसी थाने में इंस्पेक्टर साहब के सामने होगा और सवाल कुछ यूं होंगे—"बताइए, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर अगला चूना किसे लगाने का प्लान था?"
​बनारस की पावन धरती पर ज्ञान की गंगा बहती है, पर इन महानुभावों ने सोचा कि क्यूँ न ज्ञान के साथ-साथ थोड़ा 'बैंक बैलेंस' भी साफ कर लिया जाए!
​#Varanasi #CyberCrime #CallCenterRaid #DigitalFraud #CorporateLife #OnlineScam #UttarPradeshPolice #NewsSatire #Vyang
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.