मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
- फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों के चयन की सूचना मिलते ही परिजनों1
- पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।1
- मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।1
- महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।1
- धोबी मोहाल में रहस्यमयी पशु मौत से दहशत कुत्तों के बाद साड़ की मौत ने बढ़ाई चिंता कानपुर। शहर के चौक सर्राफा बाजार स्थित धोबी मोहाल क्षेत्र में पशुओं की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों से सनसनी फैल गई है। 2-3 दिन पहले कई कुत्तों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद अब एक सांड भी मृत मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुओं को जहर देकर मारा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।1
- सनबीम स्कूल टूर बस में क्षमता से अधिक बच्चे, ताक पर नियम: 42 सीटों पर 48 छात्र, सामान भी भरा; बच्चों की सुरक्षा पर सवाल सनबीम स्कूल सुल्तानपुर से गुरुवार को बनारस के लिए एक शैक्षणिक टूर रवाना हुआ है। इस टूर में शामिल बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार, 42 सीटर बसों में लगभग 48 लोग यात्रा कर रहे हैं।बसों के अंदर भारी मात्रा में सामान भी रखा गया है। पीछे की सीटों पर आर्केस्ट्रा का सामान रखा होने के कारण जगह की कमी हो गई है। इसके चलते, दो बच्चों की सीट पर तीन-तीन बच्चों को बैठाया गया है, जैसा कि तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है।बसों में बच्चे काफी अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।3
- लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टूरिस्ट क्रूजर खंभे से टकराई, 14 घायल टायर पंचर होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर; वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65 वर्ष), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। अन्य घायलों में जगराम (49 वर्ष, केनकड़ा करेली, एमपी), नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है। हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह करीब 5:15 बजे गाड़ी का पिछला टायर फटने से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।2