Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
Komal Gupta
पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।1
- 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा, श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी संजोए हुए है समाज सेवा और जल संरक्षण की विरासत 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा, मुसाफिरखाना (अमेठी)। जनपद की प्रमुख तहसील मुसाफिरखाना में स्थित ऐतिहासिक सागरा, श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी अपनी गौरवशाली विरासत की कहानी बयां कर रही है। लगभग 200 वर्ष पूर्व समाजसेवी श्री राम खत्री के पिता द्वारा इस परिसर का निर्माण जनसेवा और लोककल्याण की भावना से कराया गया था। उस समय परिवहन के आधुनिक साधनों का अभाव था और लोग पैदल, बैलगाड़ियों तथा घोड़ागाड़ियों से लंबी यात्राएं किया करते थे। ऐसे में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित यह स्थान यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। बताया जाता है कि यहां आने वाले मुसाफिर सगरा में स्नान कर अपनी थकान दूर करते थे, धर्मशाला में विश्राम करते थे तथा भोजन की व्यवस्था भी यहीं उपलब्ध हो जाती थी। साथ ही आसपास की सब्जी मंडी स्थानीय व्यापार का प्रमुख केंद्र थी, जहां दूर-दराज के किसान अपनी उपज लेकर आते थे। इस प्रकार यह परिसर केवल धार्मिक या सामाजिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण केंद्र था।खत्री परिवार के सदस्य अंशुमान खत्री ने बताया कि उनके पूर्वजों ने समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस धरोहर का निर्माण कराया था। उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि राहगीरों, व्यापारियों और आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि आज भी यह सगरा वर्षा जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और क्षेत्र के भू-जल स्तर को बनाए रखने में सहायक है। बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में ऐसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है।उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। इसलिए इस सगरा, श्री राम जानकी मंडी एवं धर्मशाला का संरक्षण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों की समाज सेवा, जल संरक्षण और लोकहित की भावना से प्रेरणा ले सकें।स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यह धरोहर मुसाफिरखाना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। यदि इसके संरक्षण के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर प्रयास करें तो यह स्थान भविष्य में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का आकर्षण भी बन सकता है। इससे क्षेत्र की विरासत सुरक्षित रहेगी और लोगों में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। गुरु पूर्णिमा पर मुक्ति साधना आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब सहारा जीवन न्यूज़ अमेठी/फुरसतगंज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फुरसतगंज क्षेत्र के निगोहां स्थित मुक्ति साधना आश्रम में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम में दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने पूज्य गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आश्रम के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे। श्रद्धालुओं का मानना है कि गुरुजी के दर्शन मात्र से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी अटूट आस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुजी से गुरु मंत्र भी ग्रहण किया और आध्यात्मिक जीवन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया पूरे आयोजन के दौरान गुरु वंदना, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा हजारों श्रद्धालु गुरुजी का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।1
- अमेठी - सावन के पहले दिन आज मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले नट समाज के लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में नट समाज के सैकड़ों लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, नट समाज के लोगों ने जगदीशपुर बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, भगवान शंकर का किया जलाभिषेक, भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पांव विधायक के साथ 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाल कर नट समाज के लोगों ने समाज को दिया संदेश, सरकार के कार्यो व हिंदू समाज के रिति रिवाज व सम्मान को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, कठौरा मालविका फैक्ट्री परिसर में श्री आनन्देश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्राचीन शिव मंदिर सप्तेश्वर धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक, हिंदू धर्म अपनाने वाले नट समाज के लोगों का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत, पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कांवड़ यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, बाइट -सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर बाइट - सोमा नट समाज के लोग बाइट - मनसा देवी पीटीसी अमेठी...... अमेठी - सावन के पहले दिन आज मुस्लिम और क्रिश्चियन धर्म को मानने वाले नट समाज के लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में नट समाज के सैकड़ों लोगों ने निकाली कांवड़ यात्रा, नट समाज के लोगों ने जगदीशपुर बीजेपी विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, भगवान शंकर का किया जलाभिषेक, भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पांव विधायक के साथ 11 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा निकाल कर नट समाज के लोगों ने समाज को दिया संदेश, सरकार के कार्यो व हिंदू समाज के रिति रिवाज व सम्मान को देखते हुए सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने हिंदू धर्म अपनाते हुए की घर वापसी, कठौरा मालविका फैक्ट्री परिसर में श्री आनन्देश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्राचीन शिव मंदिर सप्तेश्वर धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक, हिंदू धर्म अपनाने वाले नट समाज के लोगों का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत, पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कांवड़ यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, बाइट -सुरेश पासी भाजपा विधायक जगदीशपुर बाइट - सोमा नट समाज के लोग बाइट - मनसा देवी पीटीसी अमेठी......3
- भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक बैठक बाबा की बगिया ग्राम लोहरता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से जिला शैलेंद्र नाथ मिश्रा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष परसराम जिला प्रभारी अजय मिश्रा विल्सन बाबा रामप्रकाश यादव रेनू यादव गोपाल बंसी विश्वकर्मा, किशुन सरोज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में अहिरावल की सुमित्रा यादव ने बताया कि उसके खेत में जाने के लिए जो चकमार्ग है उसे एक व्यक्ति द्वारा बंद कर लिया गया है ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी ओरासत की फाइल तहसीलदार न्यायालय से गायब हो गई है दूसरी प्रति 2025 से देने के बाद भी आज तक और असत नहीं हुई सुखराम पीठीपुर ने बताया कि उनके घर के बगल हरिजन आबादी है उनके पड़ोसी रविंद्र संदीप आदि उनके सहन में जबरन कब्जा करने का प्रयास करते हैं और हरिजन आबादी पर किसी को जाने नहीं देते शिवनाथ सिंह ने बताया की परसावां गाटा संख्या 727 नवीन भारती में राजस्व विभाग की मिली भगत से लगभग सात आठ विश्व जमीन पर एक ही व्यक्ति के द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है शिकायत पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, कलावती अहिरावल ने बताया कि उनके घर से तालाब तक पानी निकालने के लिए सरकारी पक्की नाली बनी है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा जबरन उसे पाठ लिया गया है सफाई कर्मी कभी गांव में आता नहीं है जिसके कारण उनके घर में जल भराव हो रहा है इसी प्रकार अनेक छोटी-छोटी समस्याएं आई हैं संगठन के पदाधिकारी ने समस्याएं सुनी और शिकायतों के संबंध में जांच करने के लिए संगठन के तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है सत्यता सामने आते ही इस संदर्भ में अमेठी तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी और यदि प्रशासन ने पूर्व की तरह लापरवाही भारती तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किया जाएगा1
- भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू ने छीड़ा सहित आधा दर्जन गांवों में लगाई चौपाल अमेठी के छीड़ा भादर में अमरेंद्र सिंह 'पिन्टू' सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय निवासियों के साथ Smriti Zubin Irani की प्रेरणा से एक सार्थक 'जन संवाद' स्थापित किया। चौपाल के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। दीदी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से हमारा निरंतर यही प्रयास है कि सरकार की इन लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर एक व्यक्ति तक पहुँचे। क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की खुशहाली ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपनों के बीच बैठकर संवाद करना और उनकी सहूलियत के लिए काम करना सदैव एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।2
- श्रावण मास कांवड़ यात्रा ll एसपी अमेठी ने मुकुटनाथ मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll 31 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण मास के दृष्टिगत शिवभक्तों का जमावड़ा महाकाल को जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों पर होगा। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपी अमेठी द्वारा मुकुटनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं की आवाजाही, ड्यूटी प्वाइंट तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया । उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। इसके बाद एसपी ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सहायता एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए । उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से दर्शन एवं जलाभिषेक करने की अपील की तथा जनपदवासियों को श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।4
- पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।1
- दखिनवारा गौशाला में भारी लापरवाही, तीन दिन तक नाले में फंसी रही गाय; 112 पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान अमेठी। जामो विकासखंड के दखिनवारा स्थित गौशाला में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गाय तीन दिन पहले नाले में गिर गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने उसकी सुध नहीं ली। समय पर बचाव न होने से गाय की हालत लगातार बिगड़ती रही। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकलवाया, जिससे उसकी जान बच गई। बचाव के तुरंत बाद पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गाय का उपचार कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और गौशाला की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। यह पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के दखिनवारा गौशाला का बताया जा रहा है।4