Shuru
Apke Nagar Ki App…
फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पत्रकार पांडे
फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दुनिया की पांच अजब गजब खबरें चूहे के बिल से मिला 10 लाख का हीरा शादी मे मां को नहीं बुलाने पर गयी नौकरी दुनिया भर से आईं कुछ ऐसी हैरान कर देने वाली घटनाएं, जिन्होंने लोगों को चौंका दिया। कर्नाटक में एक चूहे के बिल से करीब ₹10 लाख का हीरा बरामद हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहीं चीन में एक कर्मचारी ने अपनी शादी में मां को नहीं बुलाया तो नाराज बॉस ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इधर एक युवक ने भैंसों के लिए ब्यूटी पार्लर खोलकर अनोखी पहल की, जबकि चीन में कुछ युवतियों ने अपने पैरों से डुबोया हुआ पानी ₹600 प्रति कप बेचकर सुर्खियां बटोरीं। वहीं एक भारतीय योग शिक्षक ने एक ही सांस में पानी के अंदर 86 पुशअप लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। 'खबर हटके' की ये अनोखी घटनाएं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।1
- सुल्तानपुर: सीएचसी के कूड़ेदान में सरकारी दवाएं मिलने का मामला: जांच टीम पहुंची, रहस्य बरकरार; छोटे कर्मचारियों को निपटाने की कवायद तेज सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में कूड़ेदान में सरकारी दवाएं मिलने का मामला गरमा गया है। यह खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. पीडी तिवारी और एडिशनल सीएमओ डॉ. जेसी सरोज जांच के लिए सीएचसी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने लगभग तीन घंटे तक अस्पताल परिसर, दवा भंडारण कक्ष, स्टॉक रजिस्टर और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। जांच पूरी होने के बाद अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सरकारी दवाएं कूड़ेदान तक कैसे पहुंचीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। विभाग की ओर से अब तक न तो जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए गए हैं और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी दी गई है। इससे मामले को लेकर लोगों की उत्सुकता और संदेह दोनों बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस कूड़ेदान में सरकारी दवाओं का ढेर मिला था, उसे बाद में जला दिया गया। यदि यह आरोप सही है, तो इससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी अधीक्षक समेत डॉक्टरों को बचाकर छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले लंभुआ सीएचसी में भी दो बार ऐसी घटनाएं हुई थीं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह मामला बुधवार को सामने आया था, जब सीएचसी परिसर के कूड़ेदान में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं मिली थीं, जो एक्सपायर भी नहीं हुई थीं। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*1
- *कांवड़ यात्रा-2026: मया-टांडा मार्ग पर आरओबी पहुंच मार्ग का कार्य तेज, दो दिन में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश* अम्बेडकर नगर -शासन के मंशानुसार अनुरूप श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद के समस्त चिन्हित कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुधार, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मया-टाण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ऊपरिगामी पुल (आरओबी) के पहुंच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण सौरभ सिंह, अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्ग पर सुधार कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण उपरान्त अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग द्वारा सेतु निगम के सहायक अभियन्ता से वार्ता कर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार निर्माण कार्य में आवश्यक तेजी लाने और आगामी दो दिवस के भीतर पहुंच मार्ग का आवश्यक सुधारीकरण पूर्ण करते हुए इसे कांवड़ यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं निष्कंटक आवागमन के लिए पूर्णतः उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा से संबंधित सभी चिन्हित मार्गों पर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं, और सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा शासन की मंशा के अनुरूप कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराएं।1
- कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर डीएमईशा प्रिया का बयान, सुरक्षा, यातायात और स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी चाक-चौबंद, अधिकारियों को निर्देश जारी #viral #followers #ambedkar_nagar #dmambedkarnagar1
- *लखनऊ: फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का अभियान* *लखनऊ* : राजधानी में खुद को पत्रकार बताकर रौब झाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों पर 'PRESS' स्टीकर लगाकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को रोका और उनमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे। पुलिसकर्मी पत्रकारों से उनके संस्थान का नाम, कवरेज का मकसद और उनकी दैनिक एक्टिविटी के बारे में भी पूछताछ करते नजर आए। जिनके पास वैध प्रेस कार्ड या संस्थान से अधिकृत पत्र नहीं था, उनसे स्टीकर हटवाए गए और कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गाड़ियों पर 'PRESS' लिखवाकर चेकिंग से बचते हैं और वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि भी खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। हजरतगंज में करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असली पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपना प्रेस कार्ड साथ रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा न हो। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे 'PRESS' के स्टीकर चेक करते और दस्तावेज मांगते दिखाई दे रहे हैं।1
- फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- दखिनवारा गौशाला में भारी लापरवाही, तीन दिन तक नाले में फंसी रही गाय; 112 पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान अमेठी। जामो विकासखंड के दखिनवारा स्थित गौशाला में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक गाय तीन दिन पहले नाले में गिर गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने उसकी सुध नहीं ली। समय पर बचाव न होने से गाय की हालत लगातार बिगड़ती रही। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकलवाया, जिससे उसकी जान बच गई। बचाव के तुरंत बाद पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गाय का उपचार कराया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और गौशाला की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। यह पूरा मामला जामो थाना क्षेत्र के दखिनवारा गौशाला का बताया जा रहा है।4