लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टूरिस्ट क्रूजर खंभे से टकराई, 14 घायल टायर पंचर होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर; वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65 वर्ष), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। अन्य घायलों में जगराम (49 वर्ष, केनकड़ा करेली, एमपी), नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है। हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह करीब 5:15 बजे गाड़ी का पिछला टायर फटने से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टूरिस्ट क्रूजर खंभे से टकराई, 14 घायल टायर पंचर होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर; वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65 वर्ष), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर
इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। अन्य घायलों में जगराम (49 वर्ष, केनकड़ा करेली, एमपी), नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है। हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह करीब 5:15 बजे गाड़ी का पिछला टायर फटने से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।1
- बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।1
- अमेठी - 4 दिनों से मां को ढूंढ रही थी दोनों नाबालिग बहने, आरोप था की घरों वालों के साथ हुए बाद विवाद के मां के साथ की गई थी मारपीट, जिसके बाद नहर में कूद ने की मिली थी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों व गोताखोरों के सहयोग से की थी खोजबीन, पूरे मामले को लेकर पीड़ित बच्चियों ने एसपी से मिलकर की शिकायत आज चौथे दिन नहर में शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, दोनों नाबालिग बहनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, नाबालिग बहनों ने अपने मामा के संग मिलकर मां के शव का अंतिम संस्कार करने से किया मना, आरोप है की पहले लड़ाई झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ हो कार्रवाई तभी होगा अंतिम संस्कार, अपनी दो बेटियों के साथ मायके आ रही थी तभी सास, ननंद और अन्य परिजन उसे उठा ले गए थे। इसके बाद यह बताया गया कि गुड़िया नहर में कूद गई है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिल सकी गुड़िया। जामो थाना क्षेत्र के गोरियाबाद पुल के पास नहर में मिला था शव, अमेठी - 4 दिनों से मां को ढूंढ रही थी दोनों नाबालिग बहने, आरोप था की घरों वालों के साथ हुए बाद विवाद के मां के साथ की गई थी मारपीट, जिसके बाद नहर में कूद ने की मिली थी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों व गोताखोरों के सहयोग से की थी खोजबीन, पूरे मामले को लेकर पीड़ित बच्चियों ने एसपी से मिलकर की शिकायत आज चौथे दिन नहर में शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, दोनों नाबालिग बहनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, नाबालिग बहनों ने अपने मामा के संग मिलकर मां के शव का अंतिम संस्कार करने से किया मना, आरोप है की पहले लड़ाई झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ हो कार्रवाई तभी होगा अंतिम संस्कार, अपनी दो बेटियों के साथ मायके आ रही थी तभी सास, ननंद और अन्य परिजन उसे उठा ले गए थे। इसके बाद यह बताया गया कि गुड़िया नहर में कूद गई है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नहर में काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिल सकी गुड़िया। जामो थाना क्षेत्र के गोरियाबाद पुल के पास नहर में मिला था शव,3
- भारतीय किसान यूनियन भानू की मासिक बैठक बाबा की बगिया ग्राम लोहरता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से जिला शैलेंद्र नाथ मिश्रा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष परसराम जिला प्रभारी अजय मिश्रा विल्सन बाबा रामप्रकाश यादव रेनू यादव गोपाल बंसी विश्वकर्मा, किशुन सरोज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में अहिरावल की सुमित्रा यादव ने बताया कि उसके खेत में जाने के लिए जो चकमार्ग है उसे एक व्यक्ति द्वारा बंद कर लिया गया है ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी ओरासत की फाइल तहसीलदार न्यायालय से गायब हो गई है दूसरी प्रति 2025 से देने के बाद भी आज तक और असत नहीं हुई सुखराम पीठीपुर ने बताया कि उनके घर के बगल हरिजन आबादी है उनके पड़ोसी रविंद्र संदीप आदि उनके सहन में जबरन कब्जा करने का प्रयास करते हैं और हरिजन आबादी पर किसी को जाने नहीं देते शिवनाथ सिंह ने बताया की परसावां गाटा संख्या 727 नवीन भारती में राजस्व विभाग की मिली भगत से लगभग सात आठ विश्व जमीन पर एक ही व्यक्ति के द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है शिकायत पर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, कलावती अहिरावल ने बताया कि उनके घर से तालाब तक पानी निकालने के लिए सरकारी पक्की नाली बनी है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा जबरन उसे पाठ लिया गया है सफाई कर्मी कभी गांव में आता नहीं है जिसके कारण उनके घर में जल भराव हो रहा है इसी प्रकार अनेक छोटी-छोटी समस्याएं आई हैं संगठन के पदाधिकारी ने समस्याएं सुनी और शिकायतों के संबंध में जांच करने के लिए संगठन के तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है सत्यता सामने आते ही इस संदर्भ में अमेठी तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी और यदि प्रशासन ने पूर्व की तरह लापरवाही भारती तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन भी किया जाएगा1
- सनबीम स्कूल टूर बस में क्षमता से अधिक बच्चे, ताक पर नियम: 42 सीटों पर 48 छात्र, सामान भी भरा; बच्चों की सुरक्षा पर सवाल सनबीम स्कूल सुल्तानपुर से गुरुवार को बनारस के लिए एक शैक्षणिक टूर रवाना हुआ है। इस टूर में शामिल बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार, 42 सीटर बसों में लगभग 48 लोग यात्रा कर रहे हैं।बसों के अंदर भारी मात्रा में सामान भी रखा गया है। पीछे की सीटों पर आर्केस्ट्रा का सामान रखा होने के कारण जगह की कमी हो गई है। इसके चलते, दो बच्चों की सीट पर तीन-तीन बच्चों को बैठाया गया है, जैसा कि तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है।बसों में बच्चे काफी अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।3
- धोबी मोहाल में रहस्यमयी पशु मौत से दहशत कुत्तों के बाद साड़ की मौत ने बढ़ाई चिंता कानपुर। शहर के चौक सर्राफा बाजार स्थित धोबी मोहाल क्षेत्र में पशुओं की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों से सनसनी फैल गई है। 2-3 दिन पहले कई कुत्तों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद अब एक सांड भी मृत मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुओं को जहर देकर मारा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।1
- सावन के पहले दिन अमेठी में नट समाज के 60 लोगों की घर वापसी, कांवड़ यात्रा निकाल सनातन धर्म अपनाया अमेठी। सावन माह के पहले दिन गुरुवार को अमेठी जिले की जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के महुआ बोझ गांव में एक विशेष धार्मिक आयोजन देखने को मिला। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासी के नेतृत्व में नट समाज के करीब 60 लोगों ने सनातन धर्म अपनाते हुए घर वापसी की और भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ यात्रा का शुभारंभ औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित मालविका स्टील परिसर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर से हुआ। श्रद्धालुओं ने यहां से पवित्र जल लेकर लगभग 12 किलोमीटर लंबी यात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा कठौरा, कमरौली, उतेलवा, जाफरगंज और रामलीला मैदान होते हुए सिद्धपीठ श्री सत्तेश्वर महादेव धाम पहुंची। सिद्धपीठ पहुंचने पर नट समाज के लोगों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर सनातन धर्म अपनाने की घोषणा की तथा घर वापसी करते हुए जीवनभर सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।4