बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*1
- फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- सुल्तानपुर: सीएचसी के कूड़ेदान में सरकारी दवाएं मिलने का मामला: जांच टीम पहुंची, रहस्य बरकरार; छोटे कर्मचारियों को निपटाने की कवायद तेज सुल्तानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) प्रतापपुर कमैचा में कूड़ेदान में सरकारी दवाएं मिलने का मामला गरमा गया है। यह खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. पीडी तिवारी और एडिशनल सीएमओ डॉ. जेसी सरोज जांच के लिए सीएचसी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने लगभग तीन घंटे तक अस्पताल परिसर, दवा भंडारण कक्ष, स्टॉक रजिस्टर और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। जांच पूरी होने के बाद अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए और मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सरकारी दवाएं कूड़ेदान तक कैसे पहुंचीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। विभाग की ओर से अब तक न तो जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए गए हैं और न ही किसी कार्रवाई की जानकारी दी गई है। इससे मामले को लेकर लोगों की उत्सुकता और संदेह दोनों बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिस कूड़ेदान में सरकारी दवाओं का ढेर मिला था, उसे बाद में जला दिया गया। यदि यह आरोप सही है, तो इससे महत्वपूर्ण साक्ष्यों के नष्ट होने की आशंका है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार, जांच अधिकारी अधीक्षक समेत डॉक्टरों को बचाकर छोटे कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले लंभुआ सीएचसी में भी दो बार ऐसी घटनाएं हुई थीं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह मामला बुधवार को सामने आया था, जब सीएचसी परिसर के कूड़ेदान में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं मिली थीं, जो एक्सपायर भी नहीं हुई थीं। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग अब निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं।1
- रात को बेड पर सोते समय सर्पदंश से युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही मेडिकल कॉलेज से शव लेकर घर चले गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।1
- मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।1
- बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ मे आबादी जमीन को लेकर हुआ बवाल *सुल्तानपुर ब्रेकिंग* बल्दीराय थाना क्षेत्र के मऊ गांव में आबादी की जमीन के रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश पर चल रही।पैमाइश के दौरान अमर बहादुर मिश्र और राजेश कुमार मिश्र पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी बल्दीराय भेजा गया।पुलिस के अनुसार रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट के आदेश पर कमीशन द्वारा पैमाइश कराई जा रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया।पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।1
- खाकी को कलंकित करते कथित घूसखोर पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी निलंबित प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला एक कथित रिश्वत प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने पर थाना लीलापुर की बाबूगंज चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित वर्मा तथा आरक्षी प्रेमदत्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक महिला ने अपनी माँ के गहने बेचकर दारोगा को रुपये दिए। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी प्रथम दृष्टया अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह पाए गए। इसके बाद दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार अथवा विभाग की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभागीय जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1