logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।

18 hrs ago
user_Lambhua express news
Lambhua express news
पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • धोबी मोहाल में रहस्यमयी पशु मौत से दहशत कुत्तों के बाद साड़ की मौत ने बढ़ाई चिंता कानपुर। शहर के चौक सर्राफा बाजार स्थित धोबी मोहाल क्षेत्र में पशुओं की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों से सनसनी फैल गई है। 2-3 दिन पहले कई कुत्तों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद अब एक सांड भी मृत मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुओं को जहर देकर मारा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    1
    धोबी मोहाल में रहस्यमयी पशु मौत से दहशत कुत्तों के बाद साड़ की मौत ने बढ़ाई चिंता
कानपुर। शहर के चौक सर्राफा बाजार स्थित धोबी मोहाल क्षेत्र में पशुओं की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों से सनसनी फैल गई है। 2-3 दिन पहले कई कुत्तों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद अब एक सांड भी मृत मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुओं को जहर देकर मारा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों के चयन की सूचना मिलते ही परिजनों
    1
    बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों के चयन की सूचना मिलते ही परिजनों
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
    1
    पहली ही बरसात में ढही जीजीआईसी संग्रामपुर की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
अमेठी संग्रामपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में निर्माणाधीन नई चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) पहली ही बरसात में अचानक भरभराकर गिर गई। विद्यालय के सामने की एक तरफ की दीवार टूटकर बिखर गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब पहली ही बरसात में दीवार ढहने से अनियमिततापूर्ण निर्माण की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराए जाने की मांग की है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    1
    अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी में पुलिस का पैदल गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया सघन चेकिंग अभियान
अमेठी। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार रात पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।
अभियान के दौरान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मविश्वास का माहौल मजबूत करने के लिए लोगों से संवाद भी किया गया। पुलिस ने मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन तथा शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए इस तरह के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • SP दीपक भूकर ने बाबा बेलखर नाथ धाम में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश
    1
    SP दीपक भूकर ने बाबा बेलखर नाथ धाम में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप
महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित कई लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट का लगाया आरोप
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महेदवा गांव निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग, गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, महेदवा निवासी अमरावती पत्नी रामफेर 28 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के ही मुकेश पुत्र बृजपाल सिंह के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के यहां जा रही थीं। आरोप है कि चुनहा तिराहे से लगभग 100 मीटर आगे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमंत कुमार यादव पुत्र रामखेलावन यादव, रमेश यादव पुत्र रामखेलावन यादव तथा उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया। महिला का आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की गई। साथ ही मुकेश कुमार सिंह के साथ भी मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली गई तथा पुलिस बुलाकर पिटवाने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने साथी के साथ घर लौट आई और परिजनों व ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे गांव में निर्माणाधीन खड़ंजे के कार्य के दौरान जब सत्येंद्र कुमार सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह ने घटना के संबंध में जानकारी लेनी चाही, तब सुमंत कुमार यादव, रमेश यादव, राजेश कुमार यादव तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने पुनः महिला के साथ जातिसूचक अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की पीड़िता ने मामले में दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दांतों से कार खींचकर निकाल शिव भक्त भक्त और साहस का अनोखा संगम अलीगढ़। सावन माह में शिवभक्ति का एक अनोखा नज़ारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त नरेंद्र ने अपनी अद्भुत आस्था और हिम्मत का परिचय देते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दांतों से कार खींचते हुए यात्रा शुरू की। बताया जा रहा है कि नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनकी इस अनूठी कांवड़ यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन किया और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शिवभक्त की यह अनोखी यात्रा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे अटूट आस्था, संकल्प और शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण बता रहे हैं।
    1
    दांतों से कार खींचकर निकाल शिव भक्त भक्त और साहस का अनोखा संगम
अलीगढ़। सावन माह में शिवभक्ति का एक अनोखा नज़ारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देखने को मिला। यहां के शिवभक्त नरेंद्र ने अपनी अद्भुत आस्था और हिम्मत का परिचय देते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए दांतों से कार खींचते हुए यात्रा शुरू की।
बताया जा रहा है कि नरेंद्र 10 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। उनकी इस अनूठी कांवड़ यात्रा को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने उनका उत्साहवर्धन किया और हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
शिवभक्त की यह अनोखी यात्रा सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। लोग इसे अटूट आस्था, संकल्प और शिवभक्ति का अनूठा उदाहरण बता रहे हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • सनबीम स्कूल टूर बस में क्षमता से अधिक बच्चे, ताक पर नियम: 42 सीटों पर 48 छात्र, सामान भी भरा; बच्चों की सुरक्षा पर सवाल सनबीम स्कूल सुल्तानपुर से गुरुवार को बनारस के लिए एक शैक्षणिक टूर रवाना हुआ है। इस टूर में शामिल बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार, 42 सीटर बसों में लगभग 48 लोग यात्रा कर रहे हैं।बसों के अंदर भारी मात्रा में सामान भी रखा गया है। पीछे की सीटों पर आर्केस्ट्रा का सामान रखा होने के कारण जगह की कमी हो गई है। इसके चलते, दो बच्चों की सीट पर तीन-तीन बच्चों को बैठाया गया है, जैसा कि तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है।बसों में बच्चे काफी अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
    3
    सनबीम स्कूल टूर बस में क्षमता से अधिक बच्चे, ताक पर नियम: 42 सीटों पर 48 छात्र, सामान भी भरा; बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
सनबीम स्कूल सुल्तानपुर से गुरुवार को बनारस के लिए एक शैक्षणिक टूर रवाना हुआ है। इस टूर में शामिल बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हैं। जानकारी के अनुसार, 42 सीटर बसों में लगभग 48 लोग यात्रा कर रहे हैं।बसों के अंदर भारी मात्रा में सामान भी रखा गया है। पीछे की सीटों पर आर्केस्ट्रा का सामान रखा होने के कारण जगह की कमी हो गई है। इसके चलते, दो बच्चों की सीट पर तीन-तीन बच्चों को बैठाया गया है, जैसा कि तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है।बसों में बच्चे काफी अव्यवस्थित तरीके से बैठे हुए हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान के कारण बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टूरिस्ट क्रूजर खंभे से टकराई, 14 घायल टायर पंचर होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर; वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65 वर्ष), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। अन्य घायलों में जगराम (49 वर्ष, केनकड़ा करेली, एमपी), नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है। हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह करीब 5:15 बजे गाड़ी का पिछला टायर फटने से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    2
    लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर टूरिस्ट क्रूजर खंभे से टकराई, 14 घायल
टायर पंचर होने से हादसा, 4 की हालत गंभीर; वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे 

सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में वाहन में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। 
यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट क्रूजर (UP 65 FT 6079) का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन चालक का नियंत्रण खो गया और गाड़ी सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर में बैठे अधिकांश यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और चेहरे पर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई एम्बुलेंस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लंभुआ में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों - पुदधूलाल (65 वर्ष), बलराम, कल्लू और बतीसिया को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ये सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं। अन्य घायलों में जगराम (49 वर्ष, केनकड़ा करेली, एमपी), नुखिया बाई, लखन मसकोले, बाती झरिया, रजनी, सकुन, कुटुलाल, दिव्या झारिया (मोहगांव सिवनी, एमपी) और चालक साहिद (धमरिया लोहता, वाराणसी) शामिल हैं। शेष घायलों का इलाज सीएचसी लंभुआ में जारी है।
हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम सीओ ऋतिक कपूर, नायब तहसीलदार और कोतवाली प्रभारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने बताया कि क्रूजर गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें मध्य प्रदेश के शिवनी के कुछ लोग सवार थे। कुल 15 लोगों के बैठने की सूचना है। उन्होंने पुष्टि की कि सुबह करीब 5:15 बजे गाड़ी का पिछला टायर फटने से यह हादसा हुआ। सिंह ने बताया कि कुल 12 लोगों को सीएचसी लंभुआ भेजा गया था, जिनमें से 5 को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने किसी भी यात्री की मृत्यु की सूचना से इनकार किया और बताया कि सभी का इलाज चल रहा है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.