logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे। " कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*

2 hrs ago
user_विभा
विभा
Court reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

आज दिनांक 31 जुलाई को एक क्रूज़र गाड़ी वाराणसी से अयोध्या जा रही थी, जिसमें MP के शिवढ़ी के रहने वाले कुछ लोग उसमें बैठे हुए थे। " कुल 15 लोग बैठने की सूचना है उसमें। गाड़ी सुबह आज 5:15 बजे के आसपास गाड़ी का पिछला चक्का जो टायर था वह फट जाता है। जिसकी वजह से गाड़ी असंतुलित होकर एक बिजली के पोल में टकरा जाती है और उसमें बैठे हुए लोगों को चोटें आती हैं। कुल 12 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ भेजे गए। मौके पर ही एम्बुलेंस और डॉक्टर तत्काल उपस्थित हो गए। तत्काल पुलिस टीम मौके पर आई, इलाज का कार्य शुरू हो गया है। 5 लोगों को जिला अस्पताल यहाँ से बेहतर इलाज हेतु रेफर किया गया है। किसी के मृत होने की सूचना नहीं है। सबका इलाज किया जा रहा है। कानून व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।" *उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृज नारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइट-*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    फर्जी प्रेस लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा हजरतगंज में चला बडा सत्यापन अभियान
लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।  अभियान के दौरान प्रेस लिखे वाहनों की गहन जांच की गई और वाहन चालकों से उनके समाचार संस्थान, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
पुलिस का उद्देश्य प्रेस की पहचान का दुरुपयोग कर विशेष सुविधाओं का लाभ उठाने वाले फर्जी लोगों पर कार्रवाई करना है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों और दस्तावेजों की भी बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रेस की आड़ में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ
*दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!*
*ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!*
*सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!*
*DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !*
*DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`*
*DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`*
*इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!*
*सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।*
*सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।*
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।*
*सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।*
*सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को  निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।
    1
    मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय

मानसून में सतर्क रहें: अमेठी प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, सर्पदंश, आकाशीय बिजली और डूबने से बचाव के बताए उपाय
अमेठी। मानसून के दौरान बढ़ रहे हादसों को देखते हुए अमेठी जिला प्रशासन ने लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने और नदी-नहरों में डूबने जैसी घटनाओं से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं की मदद लेने का आग्रह किया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि बरसात के दौरान सांप बिलों से बाहर निकल आते हैं, जलाशयों का जलस्तर बढ़ जाता है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में लोगों को खेतों में काम करते समय जूते पहनने, पूरे कपड़े पहनने और रात में टॉर्च का उपयोग करने की सलाह दी गई है। घर के आसपास झाड़ियां और कचरा साफ रखने तथा दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने की भी अपील की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध है। गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा 'दामिनी' और 'सचेत' मोबाइल ऐप के माध्यम से आकाशीय बिजली की पूर्व चेतावनी प्राप्त करने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, नदियों, नहरों और गहरे जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील की गई है। किसी भी आपात स्थिति में 108, 102, 112 और कंट्रोल रूम 1077 पर तत्काल संपर्क करने की सलाह प्रशासन ने दी है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा,  श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी संजोए हुए है समाज सेवा और जल संरक्षण की विरासत 200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा,  मुसाफिरखाना (अमेठी)। जनपद की प्रमुख तहसील मुसाफिरखाना में स्थित ऐतिहासिक सागरा, श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी अपनी गौरवशाली विरासत की कहानी बयां कर रही है। लगभग 200 वर्ष पूर्व समाजसेवी श्री राम खत्री के पिता द्वारा इस परिसर का निर्माण जनसेवा और लोककल्याण की भावना से कराया गया था। उस समय परिवहन के आधुनिक साधनों का अभाव था और लोग पैदल, बैलगाड़ियों तथा घोड़ागाड़ियों से लंबी यात्राएं किया करते थे। ऐसे में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित यह स्थान यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था। बताया जाता है कि यहां आने वाले मुसाफिर सगरा में स्नान कर अपनी थकान दूर करते थे, धर्मशाला में विश्राम करते थे तथा भोजन की व्यवस्था भी यहीं उपलब्ध हो जाती थी। साथ ही आसपास की सब्जी मंडी स्थानीय व्यापार का प्रमुख केंद्र थी, जहां दूर-दराज के किसान अपनी उपज लेकर आते थे। इस प्रकार यह परिसर केवल धार्मिक या सामाजिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण केंद्र था।खत्री परिवार के सदस्य अंशुमान खत्री ने बताया कि उनके पूर्वजों ने समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस धरोहर का निर्माण कराया था। उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि राहगीरों, व्यापारियों और आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि आज भी यह सगरा वर्षा जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और क्षेत्र के भू-जल स्तर को बनाए रखने में सहायक है। बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में ऐसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है।उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। इसलिए इस सगरा, श्री राम जानकी मंडी एवं धर्मशाला का संरक्षण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों की समाज सेवा, जल संरक्षण और लोकहित की भावना से प्रेरणा ले सकें।स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यह धरोहर मुसाफिरखाना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। यदि इसके संरक्षण के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर प्रयास करें तो यह स्थान भविष्य में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का आकर्षण भी बन सकता है। इससे क्षेत्र की विरासत सुरक्षित रहेगी और लोगों में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। गुरु पूर्णिमा पर मुक्ति साधना आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब सहारा जीवन न्यूज़ अमेठी/फुरसतगंज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फुरसतगंज क्षेत्र के निगोहां स्थित मुक्ति साधना आश्रम में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम में दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने पूज्य गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आश्रम के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे। श्रद्धालुओं का मानना है कि गुरुजी के दर्शन मात्र से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी अटूट आस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुजी से गुरु मंत्र भी ग्रहण किया और आध्यात्मिक जीवन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया पूरे आयोजन के दौरान गुरु वंदना, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा हजारों श्रद्धालु गुरुजी का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
    1
    200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा, 

श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी संजोए हुए है समाज सेवा और जल संरक्षण की विरासत
200 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर सगरा, 
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जनपद की प्रमुख तहसील मुसाफिरखाना में स्थित ऐतिहासिक सागरा, श्री राम जानकी मँदिर एवं धर्मशाला आज भी अपनी गौरवशाली विरासत की कहानी बयां कर रही है। लगभग 200 वर्ष पूर्व समाजसेवी श्री राम खत्री के पिता द्वारा इस परिसर का निर्माण जनसेवा और लोककल्याण की भावना से कराया गया था। उस समय परिवहन के आधुनिक साधनों का अभाव था और लोग पैदल, बैलगाड़ियों तथा घोड़ागाड़ियों से लंबी यात्राएं किया करते थे। ऐसे में नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित यह स्थान यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था।
बताया जाता है कि यहां आने वाले मुसाफिर सगरा में स्नान कर अपनी थकान दूर करते थे, धर्मशाला में विश्राम करते थे तथा भोजन की व्यवस्था भी यहीं उपलब्ध हो जाती थी। साथ ही आसपास की सब्जी मंडी स्थानीय व्यापार का प्रमुख केंद्र थी, जहां दूर-दराज के किसान अपनी उपज लेकर आते थे। इस प्रकार यह परिसर केवल धार्मिक या सामाजिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी महत्वपूर्ण केंद्र था।खत्री परिवार के सदस्य अंशुमान खत्री ने बताया कि उनके पूर्वजों ने समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस धरोहर का निर्माण कराया था। उनका उद्देश्य लाभ कमाना नहीं, बल्कि राहगीरों, व्यापारियों और आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि आज भी यह सगरा वर्षा जल के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और क्षेत्र के भू-जल स्तर को बनाए रखने में सहायक है। बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में ऐसे पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है।उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण के बीच ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। इसलिए इस सगरा, श्री राम जानकी मंडी एवं धर्मशाला का संरक्षण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए, ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों की समाज सेवा, जल संरक्षण और लोकहित की भावना से प्रेरणा ले सकें।स्थानीय नागरिकों का भी मानना है कि यह धरोहर मुसाफिरखाना की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है। यदि इसके संरक्षण के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज मिलकर प्रयास करें तो यह स्थान भविष्य में ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन का आकर्षण भी बन सकता है। इससे क्षेत्र की विरासत सुरक्षित रहेगी और लोगों में अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
गुरु पूर्णिमा पर मुक्ति साधना आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब
सहारा जीवन न्यूज़
अमेठी/फुरसतगंज। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फुरसतगंज क्षेत्र के निगोहां स्थित मुक्ति साधना आश्रम में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम में दूर-दराज़ से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने पूज्य गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए आश्रम के स्वयंसेवक पूरे समय व्यवस्थाओं में जुटे रहे। श्रद्धालुओं का मानना है कि गुरुजी के दर्शन मात्र से बड़े से बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी अटूट आस्था के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने गुरुजी से गुरु मंत्र भी ग्रहण किया और आध्यात्मिक जीवन के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया पूरे आयोजन के दौरान गुरु वंदना, भजन-कीर्तन, सत्संग एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ तथा हजारों श्रद्धालु गुरुजी का आशीर्वाद लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
    user_सहारा जीवन
    सहारा जीवन
    Media company अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने साहिल खान को पकड़ा सुलतानपुर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल खान पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास करने का आरोप है। उसे 31 जुलाई को छतौना गांव से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, साहिल खान पुत्र मो0 शरीफ, निवासी ग्राम छतौना, थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर, को 31 जुलाई को सुबह लगभग 10:50 बजे छतौना गांव जाने वाले मार्ग पर वदूत आरा मशीन के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह मामला 30 जुलाई को सामने आया, जब वादी ने थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि आरोपी साहिल खान ने वादी की नाबालिग बेटी को पीछे से पकड़कर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरदेव बहादुर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे।
    1
    दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार; नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने साहिल खान को पकड़ा
सुलतानपुर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साहिल खान पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ और बलात्कार का प्रयास करने का आरोप है। उसे 31 जुलाई को छतौना गांव से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, साहिल खान पुत्र मो0 शरीफ, निवासी ग्राम छतौना, थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर, को 31 जुलाई को सुबह लगभग 10:50 बजे छतौना गांव जाने वाले मार्ग पर वदूत आरा मशीन के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह मामला 30 जुलाई को सामने आया, जब वादी ने थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि आरोपी साहिल खान ने वादी की नाबालिग बेटी को पीछे से पकड़कर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के मार्गदर्शन में पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरदेव बहादुर सिंह और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल थे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धोबी मोहाल में रहस्यमयी पशु मौत से दहशत कुत्तों के बाद साड़ की मौत ने बढ़ाई चिंता कानपुर। शहर के चौक सर्राफा बाजार स्थित धोबी मोहाल क्षेत्र में पशुओं की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों से सनसनी फैल गई है। 2-3 दिन पहले कई कुत्तों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद अब एक सांड भी मृत मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुओं को जहर देकर मारा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    1
    धोबी मोहाल में रहस्यमयी पशु मौत से दहशत कुत्तों के बाद साड़ की मौत ने बढ़ाई चिंता
कानपुर। शहर के चौक सर्राफा बाजार स्थित धोबी मोहाल क्षेत्र में पशुओं की लगातार हो रही संदिग्ध मौतों से सनसनी फैल गई है। 2-3 दिन पहले कई कुत्तों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत के बाद अब एक सांड भी मृत मिला है, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पशुओं को जहर देकर मारा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और आवश्यक परीक्षणों के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पुस्तैनी नाली बंद होने से 70 घरों में भरा पानी एसडीएम से शिकायत अमेठी ककवा गांव में पुस्तैनी नाली को बंद कर उस पर अवैध निर्माण किए जाने से करीब 70 घरों में बरसात के पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और नाली खुलवाने की मांग की है। ग्राम वासियों ने एसडीएम को प्रार्थना देते‌ ‌‍ बताया कि गांव के दबंगो ने जबरन तरीके से नाली को बंद कर उस पर दीवार बना लिया है लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नाली लगभग 70 घरों के बरसात के पानी और घरों के निकासी के पानी का एकमात्र रास्ता था। नाली बंद होने से अब प्रार्थियों के मकानों में पानी भर रहा है और घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम से मामले की जांच कराकर नाली के ऊपर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया वे मामले की जांच करा रहे हैं
    2
    पुस्तैनी नाली बंद होने से  70 घरों में भरा पानी एसडीएम से शिकायत
अमेठी
ककवा गांव में पुस्तैनी नाली को बंद कर उस पर अवैध निर्माण किए जाने से करीब 70 घरों में बरसात के पानी निकलने का रास्ता बंद हो गया है। बरसात होने पर लोगों के घरों में पानी भर जाता है। पीड़ितों ने उपजिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और नाली खुलवाने की मांग की है।
ग्राम वासियों ने 
एसडीएम को प्रार्थना देते‌ ‌‍
बताया कि गांव के  दबंगो ने  जबरन तरीके से नाली को बंद कर उस पर दीवार बना लिया है लिंटर डालने की तैयारी कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यह नाली लगभग 70 घरों के बरसात के पानी और घरों के निकासी के पानी का एकमात्र रास्ता था। नाली बंद होने से अब प्रार्थियों के मकानों में पानी भर रहा है और घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।   एसडीएम से मामले की जांच कराकर नाली के ऊपर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई है 
उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया वे मामले की जांच करा रहे हैं
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *तालाब में डूबे मां-बेटे के परिजनों को 8 लाख की सहायता,स्वीऐ जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिए 20 हजार अमेठी नुवांव गांव में तालाब में डूबने से हुई मां-बेटे गीता और दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। उपजिलाधिकारी ने दैवीय आपदा के तहत दोनों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक जिला पर भेजे हैं बताते चलें कि 29 जुलाई 2026 को ग्राम नुवांव निवासी 20 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पुत्र रमेशचंद्र और उसकी 45 वर्षीय मां गीता देवी भैंस को तालाब से निकालने के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह घटना दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है। इसके तहत मृतक दीपक के वारिस पिता रमेशचंद्र विश्वकर्मा को 4 लाख रुपये और मृतका गीता के वारिसों को भी 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दोनों को बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम जिले से पीड़ित के खाते में पैसा जाएगा इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और अपने निजी फंड से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रशासन और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता से दिलाया जाए।
    2
    *तालाब में डूबे मां-बेटे के परिजनों को 8 लाख की सहायता,स्वीऐ जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिए 20 हजार 
अमेठी
नुवांव गांव में तालाब में डूबने से हुई मां-बेटे गीता और दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। उपजिलाधिकारी  ने दैवीय आपदा के तहत दोनों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक जिला पर भेजे हैं 
बताते चलें कि 29 जुलाई 2026 को ग्राम नुवांव निवासी 20 वर्षीय दीपक विश्वकर्मा पुत्र रमेशचंद्र और उसकी 45 वर्षीय मां गीता देवी भैंस को तालाब से निकालने के दौरान गहरे पानी में डूब गए थे। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। 
उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह घटना दैवीय आपदा की श्रेणी में आती है। इसके तहत मृतक दीपक के वारिस पिता रमेशचंद्र विश्वकर्मा को 4 लाख रुपये और मृतका गीता के वारिसों को भी 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। दोनों को बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम जिले से पीड़ित के खाते में पैसा जाएगा 
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और अपने निजी फंड से 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। 
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रशासन और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता से दिलाया जाए।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.