Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों हमारे वीडियो में आप सभी का स्वागत है और आप सब कैसे हैं बढ़िया है गुड मॉर्निंग के साथ आपके साथ हम और हम शुभकामना देते हैं आप लोगों को आपका दिन शुभ मंगल
🟪❤️🌹रेखा सिंह दिल्ली🌺🌹⚘️
रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों हमारे वीडियो में आप सभी का स्वागत है और आप सब कैसे हैं बढ़िया है गुड मॉर्निंग के साथ आपके साथ हम और हम शुभकामना देते हैं आप लोगों को आपका दिन शुभ मंगल
More news from Haryana and nearby areas
- रेखा सिंह दिल्ली दोस्तों हमारे वीडियो में आप सभी का स्वागत है और आप सब कैसे हैं बढ़िया है गुड मॉर्निंग के साथ आपके साथ हम और हम शुभकामना देते हैं आप लोगों को आपका दिन शुभ मंगल2
- मिर्जापुर में श्री बालाजी महाराज का विशाल जागरण सम्पन्न सरदार न्यूज/परविंदर सिंह ऐलनाबाद मिर्जापुर, 19 सितंबर। गांव मिर्जापुर में श्री बालाजी महाराज के विशाल जागरण का आयोजन 19 सितंबर 2026 को समूह नगरवासियों एवं युवाओं के सहयोग से श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मंगत गुज्जर, बनजारा साहब सहित अन्य गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। भजनों के दौरान श्रद्धालु जयकारों के साथ झूमते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जागरण में मुख्य अतिथि सरपंच गुरमेल सिंह एवं भगवान सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर श्री बालाजी महाराज के दरबार में माथा टेका तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजक समूह नगरवासियों एवं युवाओं की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। श्री बालाजी महाराज का विशाल जागरण श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।2
- विधायक गणेश राज बंसल की गिरफ्तारी पर भारत माता चौक पर आक्रोश कामरेड मंगेश चौधरी क्या बोले thumbnail generator1
- हनुमानगढ़ में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी हनुमानगढ़ में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी हनुमानगढ़। जिले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। 19 सितंबर को हनुमानगढ़ जंक्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और राजनीतिक दबाव से मुक्त कार्रवाई की मांग उठाई, प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निर्वाचित पार्षदों और उनके समर्थकों पर दबाव बनाने के लिए विभिन्न विभागों की कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शनकारियों की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि प्रशासन को “भाजपा के हाथ की कठपुतली नहीं बनने देंगे” और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी भी तरह का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इन राजनीतिक आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर भी उनके समर्थकों ने विरोध जताया था। वहीं, प्रशासन की ओर से संबंधित कार्रवाई को कानूनी प्रक्रिया बताया गया है। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच वार्ता भी हुई। रिपोर्टों के अनुसार, नगर परिषद सभापति चुनाव तक छापेमारी और दबाव की राजनीति नहीं करने को लेकर सहमति बनने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया फिलहाल हनुमानगढ़ में पुलिस-प्रशासन और राजनीतिक पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच आगामी नगर परिषद सभापति चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- उकलाना के फर्नीचर गोदाम में लगी आग:सामान जलकर राख, तीन गाड़ियों ने 40 मिनट में पाया काबू उकलाना सविन्दरा फर्नीचर की दुकान में लगी आग।उकलाना फर्नीचर के गोदाम में रविवार देर रात आग लग गई। आग लगने से लाखों का मॉल जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी दमकल की विभाग को दी।आग को सीमित किया गया और करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई फंसा नहीं है और न ही कोई जनहानि है दुकान मालिक सविन्दर ने बताया कि आग की वजह कोई ज्वलनशील पदार्थ या शॉट सर्किट हो सकती है।आग के कारणो की जानकारी ली जा रही है। आग फर्नीचर गोदाम के ग्राउंड फ्लोर पर लगी। उसके बाद आग ने पुरे शोरूम को पुरी तरह तबाह कर दिया जिसमें तैयार मॉल था। ऐसे में लाखाों रुपए के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिस दौरान आग लगी उस समय गोदाम में को भी नहीं था उन्होंने बताया की आग आसपास न फैले इसके लिए निरंतर आसपास की पानी पर भी छिड़काव किया गया। आग के दायरे को सीमित किया गया जिसके बाद आग को बुझा दिया गया।1
- भगवान श्री देवनारायण के प्रिय घोड़े लीलाघर का भादवी छठ को मनाया जन्मोत्सव , भजन संध्या सहित हुएअनेक धार्मिक आयोजन, भगवान को लगाया खीर-चुरमें का भोग, भजनों पर झूमे भक्त जोधपुर। भगवान विष्णु के अवतार और गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण के प्रिय घोड़े लीलाघर का जन्मोत्सव भादवी छठ को रातानाडा स्थित श्री देवनारायण मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर व्यवस्थापक मुलाराम गुर्जर ने बताया कि मंदिर सेवक रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में मंदिर समिति की ओर से मनाए जाने वाले इस पर्व में भक्तजन बड़े उत्साह के साथ खीर-चुरमें का प्रसाद अपने घरों से बनाकर मंदिर लाए और भगवान श्री देवनारायण के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलमंडली, रंगोली और विशेष रोशनी से सजाया गया और देव प्रतिमाओं का आलोकित श्रृंगार किया गया। संध्या आरती के बाद भगवान को खीर-चुरमें का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया और शाम 7 बजे से मध्यरात्रि तक भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें भजन गायक पंकज बिंदास एड पार्टी ने देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी तो शंकरलाल और रितिका सहित भक्तों ने भाव नृत्य कर भगवान देवनारायण की आराधना की।1
- कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल के अपहरण के आरोप में परिजनों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम श्री गंगानगर के सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बेनीवाल को जबरन उठाए जाने (अपहरण) का मामला सामने आया है। पार्षद की बहन मोनिका और माता कमला देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मिलीभगत और साजिश के तहत यह कार्रवाई की गई है, तथा पुलिस प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है राजनीतिक समीकरण नगरपालिका चुनाव परिणाम के बाद सूरतगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास 16-16 पार्षद हैं। बराबरी के इस समीकरण को साधने और बोर्ड बनाने के लिए सत्ताधारी दल पर पार्षदों की 'खरीद-फरोख्त' तथा साम-दाम-दंड-भेद अपनाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। मुख्य बाजार में चक्काजाम: घटना से आक्रोशित परिजनों और समर्थकों ने सूरतगढ़ के मुख्य बाजार के बीचों-बीच सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएसपी कार्यालय व थाने के बाहर धरना: उपखंड अधिकारी (SDM) के समक्ष विरोध दर्ज कराने के बाद, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस उप अधीक्षक (DSP) कार्यालय और सिटी थाने के ठीक सामने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है।4
- DUSU चुनाव में यश डबास की जीत, PG और हॉस्टल की सुरक्षा का सेफ्टी ऑडिट पहला मुद्दा DUSU चुनाव में यश डबास की जीत, PG और हॉस्टल की सुरक्षा का सेफ्टी ऑडिट पहला मुद्दा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में ABVP के उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम 19 सितंबर को घोषित हुए। ABVP ने अध्यक्ष समेत चार में से तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीता। जीत के बाद यश डबास ने छात्रों की सुरक्षा और आवास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। उनके प्रमुख मुद्दों में हर PG और हॉस्टल का सेफ्टी ऑडिट, हॉस्टल सुविधाओं में सुधार और छात्रों के लिए सुरक्षित आवास शामिल हैं। यश डबास के अनुसार, छात्रों के रहने की जगहों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक सुधार महत्वपूर्ण होंगे। यह मुद्दा हाल ही में दिल्ली के सत्य निकेतन में PG भवन गिरने की घटना के बाद छात्र आवास की सुरक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बीच चर्चा में आया है। **यश डबास ने कहा कि छात्र सुरक्षा और बेहतर हॉस्टल सुविधाएं उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगी।**1