धर्मनगरी चित्रकूट में जान बचाने के लिए झोली का सहारा, पक्की सड़क की मांग धर्मनगरी चित्रकूट में जान बचाने के लिए झोली का सहारा, पक्की सड़क की की गई मांग आजादी के दशकों बाद विकास के दावो की पोल खोलती चित्रकूट से आई यह दर्दनाक तस्वीर थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं के अकाल को दर्शाती है,जहाँ ग्रामीण आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। मामला थरपहाड़ गांव का है, जहां 28 वर्षीय गोरे सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण गोरे सिंह बेहद कमजोर हो चुके थे, लेकिन गांव में एम्बुलेंस या कोई वाहन पहुंचने का रास्ता तक नहीं था। ऐसे में लाचार परिजनों को मरीज को झोली और टाट में बांधकर अपने कंधों पर टांगना पड़ा। ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल चलकर मरीज को मुख्य मार्ग तक ले गए और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद जब मरीज को वापस घर लाया गया, तब भी परिजनों को इसी दर्दनाक मंजर से गुजरना पड़ा। गांव वालों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जब भी गांव में कोई बीमार होता है, किसी वृद्ध की हालत बिगड़ती है या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना होता है, तो हर बार जिंदगी और मौत का यह खौफनाक सफर तय करना पड़ता है। दूसरी तरफ, शासन और प्रशासन के दावे पूरी तरह हवा-हवाई नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का खोखला आश्वासन देते हैं, लेकिन धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा और न ही काम शुरू हुआ। जब भी नगर परिषद या प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं। बुनियादी सड़क सुविधा न मिलने से अब थरपहाड़ गांव के निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।।

- आईटीआई भवन में सभी अतिथियों का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के दौरान भांडेर नगर के आईटीआई भवन में मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों एवं प्रभारी प्राचार्य का तिलक चंदन कर किया गया स्वागत1
- दतिया के रतनगढ़ माता मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर-एसपी ने ली समीक्षा बैठक, 5 अक्टूबर तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश1
- चुनाव से पहले रोड बनवा दीजिए नहीं तो अगली बार वोट नहीं मिले चुनाव से पहले रोड बनवा दीजिए नहीं तो अगली बार वोट नहीं मिलेगा ग्रामीण ने जो बोला उसके जवाब में तीखे अंदाज में सिंधिया जी बोले #followers #ग्वालियर #viralreels #जनता #गुना #अपना ग्वालियर न्यूज़1
- गुना: गुलाबगंज से कैंट चौराहे तक बनेगी नई सड़क, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की 3 करोड़ की घोषणा गुना: गुलाबगंज से कैंट चौराहे तक बनेगी नई सड़क, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की 3 करोड़ की घोषणा गुलाबगंज से कैंट चौराहे तक की सड़क के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता की मांग पर इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री की ओर से प्राप्त 15 करोड़ रुपये की विशेष निधि में से इस सड़क निर्माण को पहली प्राथमिकता दी गई है। स्थानीय नागरिकों और विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा इस सड़क की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद, केंद्रीय मंत्री ने मंच से ही यह बड़ा ऐलान किया। कलेक्टर को दिए गए निर्देश केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण का एस्टीमेट (प्राक्कलन) और टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि कार्य में कोई अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात का मौसम समाप्त होने के तुरंत बाद सड़क का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। सुगम होगी कनेक्टिविटी गुलाबगंज से कैंट चौराहे तक इस नई सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में भारी राहत मिलेगी और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। मध्य प्रदेश की तमाम खबरों के लिए अभी फॉलो करें, शेयर करें और लाइक करें: Pawan Dantre - जनता की आवाज1
- रतनगढ़ माता मंदिर मेले की तैयारियों पर कलेक्टर की समीक्षा बैठक दतिया के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि और दीपावली दौज मेला 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 11 से 21 अक्टूबर तक होने वाले शारदीय नवरात्रि और 9 से 11 नवंबर तक होने वाले दीपावली दौज मेले की तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, पार्किंग और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंदिर पहुंच मार्ग, सीढ़ियों, पेयजल लाइन, पार्किंग, स्वागत द्वार, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालु सुविधा केंद्र सहित विभिन्न निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र के सभी निर्माण कार्य 5 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कर निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग बाधामुक्त किए जाएं। बैठक में पुलिस बल, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए।1
- चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय में इलाज जारी दतिया झांसी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास अपने पति के साथ बाइक से जा रही महिला अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। वह अपने पति देवेश के साथ बाइक से जा रही थी, तभी अचानक बाइक से नीचे गिर गई। हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय में इलाज जारी दतिया झांसी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास अपने पति के साथ बाइक से जा रही महिला अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। वह अपने पति देवेश के साथ बाइक से जा रही थी, तभी अचानक बाइक से नीचे गिर गई। हादसे के बाद महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।1
- रतनगढ़ माता मंदिर मेले की तैयारियों को लेकर आज दतिया कलेक्टर पुलिस अधीक्षक पहुंचे रतनगढ़ माता मंदिर पर आयोजन होने वाली शारदीय नवरात्रि मेला 2026 दीपावली दौज मेला 2026 की तैयारियों को लेकर आज बैठक की गई रतनगढ़ माता मंदिर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या मैं श्रद्धालु माता के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा यातायात पियो जल विद्युत स्वच्छता स्वस्थ पार्किंग सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती है1
- भगवान सूर्य देव के ताप को कैसे विश्वकर्मा जी ने कम किया सुनें भगवान सूर्य देव के ताप की विश्वकर्मा जी द्वारा चलाए गए अस्त्र ने छटाई कर 100% में से 16 अंश शेष रहने दिया तभी सभी जीव जंतु इस पृथ्वी पर रह पाए - आचार्य रामजी शरण यादव1