Shuru
Apke Nagar Ki App…
भगवान सूर्य देव के ताप को कैसे विश्वकर्मा जी ने कम किया सुनें भगवान सूर्य देव के ताप की विश्वकर्मा जी द्वारा चलाए गए अस्त्र ने छटाई कर 100% में से 16 अंश शेष रहने दिया तभी सभी जीव जंतु इस पृथ्वी पर रह पाए - आचार्य रामजी शरण यादव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
भगवान सूर्य देव के ताप को कैसे विश्वकर्मा जी ने कम किया सुनें भगवान सूर्य देव के ताप की विश्वकर्मा जी द्वारा चलाए गए अस्त्र ने छटाई कर 100% में से 16 अंश शेष रहने दिया तभी सभी जीव जंतु इस पृथ्वी पर रह पाए - आचार्य रामजी शरण यादव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *पहले दादा ने छात्र संघ अध्यक्ष रहकर दतिया का नाम रोशन किया और अब नाती ने दिल्ली विश्वविद्द्यालय सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ इलेक्शन में लहराया ऐतिहासिक जीत का परचम-* *पहले दादा ने छात्र संघ अध्यक्ष रहकर दतिया का नाम रोशन किया और अब नाती ने दिल्ली विश्वविद्द्यालय सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ इलेक्शन में लहराया ऐतिहासिक जीत का परचम-* आपको बता दें की पहले स्वर्गीय जगदीश सिंह ठाकुर ने मध्यप्रदेश छात्र संघ अध्यक्ष, जीवाजी विश्वविद्द्यालय और लक्छमी बाई कोलेज अध्यक्ष रहकर दतिया का नाम रोशन किया था उन्ही के पद चिन्हो पर चलकर नाती दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्द्यालय सत्यवती कॉलेज में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की जैसा की विदित दिनों से दिल्ली विश्वविद्द्यालय में छात्र संघ का चुनाव चल रहा था जिसकी वोटिंग 18सितम्बर को हुयी वोटिंग में जिसमे 1431 टोटल वोट पड़े जिसमे से *दीपेंद्र सिंह ठाकुर को 747वोट पड़े* और वही *उनके प्रतिद्वन्दी पूर्वांचल के शूर्यांश उपाध्याय को केवल 419 वोट लेकर पराजय का मुँह देखना पड़ा*.दीपेंद्र सिंह ठाकुर की जीत से पूरे कॉलेज में जीत का जश्न मनाया जा रहा है वही उनके गांव परासरी में अतिसवाजी कर जश्न मनाया.1
- थरेट में जनकल्याण शिविर में 100 से अधिक आवेदनों पर हुई जनसुनवाई दतिया के ग्राम पंचायत थरेट में सेवा से संकल्प एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल की अध्यक्षता में 100 से अधिक आवेदनों पर जनसुनवाई हुई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में दो हितग्राहियों को 9-9 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।1
- दतिया-भांडेर रोड पर ट्रक ने बाइक को मारी सामने से टक्कर, युवक की मौत, पत्नी और बच्ची घायल, भांडेर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम दतिया-भांडेर रोड पर टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक कौशल किशोर पांचाल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी शीतल पांचाल और बेटी समृद्धी घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चरबरा गांव निवासी कौशल किशोर पिता उमेश पांचाल अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक क्रमांक MP32 MH 3520 से भांडेर जा रहे थे। रात में टोल प्लाजा के पास पहुंचते ही भांडेर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक MP09 HH 2727 ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कौशल किशोर के सिर में गंभीर चोट आई और उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे भांडेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।1
- झांसी में एलएलबी के छात्र परवेज की हत्या मामले में 8 लोगों को पुलिस ने पकड़ा मामला ड्रग्स से संबंधित बताया जा रहा है सिपाही भी था शामिल1
- HPV वैक्सीन को लेकर किशोरियों को किया जागरूक, प्रगति रथ संस्था ने आयोजित किया जा झांसी। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, खाती बाबा चौराहा में प्रगति रथ संस्था की ओर से HPV वैक्सीन को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्था की सचिव डॉ. संध्या चौहान ने छात्राओं को HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर और टीकाकरण के महत्व की वैज्ञानिक जानकारी दी। डॉ. चौहान ने बताया कि HPV एक सामान्य वायरस है, जिसके कुछ प्रकार सर्वाइकल कैंसर का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर HPV टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने HPV संक्रमण से महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के प्रभावित होने की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा 28 फरवरी 2026 से 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पात्र किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में HPV वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है तथा टीकाकरण स्वैच्छिक है। शिविर के दौरान छात्राओं ने HPV संक्रमण, इसके प्रभाव और वैक्सीन से जुड़े सवाल पूछे, जिनके जवाब डॉ. चौहान ने दिए। उन्होंने बताया कि अभिभावकों की अनुमति मिलने के बाद विद्यालय में ही UPHC की निगरानी में टीकाकरण शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। संस्था की ओर से अन्य विद्यालयों में भी जागरूकता एवं टीकाकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सहित शिक्षक मौजूद रहे। डॉ. चौहान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का आभार जताया।1
- झांसी में ड्रग सप्लायर परवेज अली हत्याकांड का खुलासा, 7 गिरफ्तार, 4 फरार - प्रेमनगर थाने का सिपाही भी शामिल झांसी में ड्रग सप्लायर परवेज अली हत्याकांड का खुलासा, 7 गिरफ्तार, 4 फरार - प्रेमनगर थाने का सिपाही भी शामिल झांसी। ड्रग सप्लायर परवेज अली की हत्या के मामले में झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 आरोपी अभी भी फरार हैं। इस सनसनीखेज मामले में प्रेमनगर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार घटना के पहले से लेकर घटना के बाद तक प्रेमनगर थाने का सिपाही आशीष भी आरोपियों के साथ शामिल रहा। गिरफ्तार आरोपी - 1. प्रियांश - निवासी घास मंडी 2. जय श्रीवास्तव - निवासी जुगियाना मोहल्ला 3. साहिल मिश्रा - निवासी जुगियाना मोहल्ला 4. भूपेंद्र रायकवार - निवासी बांग्ला घाट 5. यश शिवहरे - निवासी लक्ष्मी पुरम कॉलोनी 6. शनि नामदेव 7. आशीष सिंह - सिपाही, प्रेमनगर थाना, मूल निवासी तिंदवारी, जिला बांदा पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई तीन चार पहिया गाड़ियां भी बरामद की हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार चार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं विभागीय पुलिसकर्मी की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।2
- धर्मनगरी चित्रकूट में जान बचाने के लिए झोली का सहारा, पक्की सड़क की मांग धर्मनगरी चित्रकूट में जान बचाने के लिए झोली का सहारा, पक्की सड़क की की गई मांग आजादी के दशकों बाद विकास के दावो की पोल खोलती चित्रकूट से आई यह दर्दनाक तस्वीर थरपहाड़ गांव में बुनियादी सुविधाओं के अकाल को दर्शाती है,जहाँ ग्रामीण आज भी पक्की सड़क के लिए तरस रहे हैं। मामला थरपहाड़ गांव का है, जहां 28 वर्षीय गोरे सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी और दस्त होने के कारण गोरे सिंह बेहद कमजोर हो चुके थे, लेकिन गांव में एम्बुलेंस या कोई वाहन पहुंचने का रास्ता तक नहीं था। ऐसे में लाचार परिजनों को मरीज को झोली और टाट में बांधकर अपने कंधों पर टांगना पड़ा। ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल चलकर मरीज को मुख्य मार्ग तक ले गए और अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद जब मरीज को वापस घर लाया गया, तब भी परिजनों को इसी दर्दनाक मंजर से गुजरना पड़ा। गांव वालों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। जब भी गांव में कोई बीमार होता है, किसी वृद्ध की हालत बिगड़ती है या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना होता है, तो हर बार जिंदगी और मौत का यह खौफनाक सफर तय करना पड़ता है। दूसरी तरफ, शासन और प्रशासन के दावे पूरी तरह हवा-हवाई नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ टेंडर होने और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने का खोखला आश्वासन देते हैं, लेकिन धरातल पर आज तक न तो कोई ठेकेदार पहुंचा और न ही काम शुरू हुआ। जब भी नगर परिषद या प्रशासनिक अधिकारियों से जवाब मांगा जाता है, तो वे भोपाल स्तर पर स्वीकृति अटके होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं। बुनियादी सड़क सुविधा न मिलने से अब थरपहाड़ गांव के निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।।1
- दतिया सेंट्रल बैंक के बाहर नो-पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई दतिया। सेंट्रल बैंक के बाहर नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करना वाहन चालकों को महंगा पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि नो-पार्किंग क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- भांडेर के पटेल चौराहे पर नगर परिषद द्वारा ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित, सेवा से संकल्प अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जनभागीदारी का दिया संदेश सेवा से संकल्प अभियान के तहत गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे भांडेर नगर के पटेल चौराहे पर नगर परिषद द्वारा ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को सेवा एवं विकास कार्यों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में भांडेर के पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं नगर परिषद सीएमओ राधे रमण यादव सहित नगर परिषद के कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर सेवा और विकास के संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।1