logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर गरजेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना का युद्धाभ्यास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर गरजेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना का युद्धाभ्यास सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास की साक्षी बनने जा रही है। 22 और 23 अप्रैल को आयोजित इस विशेष अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान दिन-रात अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान फाइटर जेट हवाई पट्टी को छूते हुए टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास करेंगे, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को परखा जाएगा। वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान के अनुसार, लड़ाकू विमानों की सुरक्षित लैंडिंग, टेकऑफ और युद्धाभ्यास के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 अप्रैल को हवाई पट्टी का तकनीकी परीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें गोरखपुर से आने वाले वायुसेना अधिकारी शामिल होंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और संचालन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, हवाई पट्टी परीक्षण और अभ्यास को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के आवागमन का मार्ग 1 मई तक परिवर्तित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 2 मई से एक्सप्रेस-वे पर यातायात फिर से सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

2 hrs ago
user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
SantoshPandit Yuva Anti Corrup
लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
7f671726-ee1c-45f5-b05e-8ce9dd1acf53

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर गरजेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना का युद्धाभ्यास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर गरजेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना का युद्धाभ्यास सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल कीरी-करवत हवाई पट्टी एक बार फिर भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास की साक्षी बनने जा रही है। 22 और 23 अप्रैल को आयोजित इस विशेष अभ्यास में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान दिन-रात अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान फाइटर जेट हवाई पट्टी को छूते हुए टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास करेंगे, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की तैयारियों को परखा जाएगा। वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान के अनुसार, लड़ाकू विमानों की

06180750-1190-481a-a6bc-893b27f2e939

सुरक्षित लैंडिंग, टेकऑफ और युद्धाभ्यास के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 अप्रैल को हवाई पट्टी का तकनीकी परीक्षण भी किया जाएगा, जिसमें गोरखपुर से आने वाले वायुसेना अधिकारी शामिल होंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और संचालन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वहीं, हवाई पट्टी परीक्षण और अभ्यास को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के आवागमन का मार्ग 1 मई तक परिवर्तित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 2 मई से एक्सप्रेस-वे पर यातायात फिर से सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है। ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान
लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है।
ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं।
उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज* लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं। हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
    1
    *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज*
लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं।
हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    3
    कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई 
डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई 
यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Local News Reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Press IKN
    1
    Post by Press IKN
    user_Press IKN
    Press IKN
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सिविल कोर्ट प्रतापगढ़ परिसर में बनी पानी की टंकी पे पहुँची लड़की 🧐🧐
    1
    सिविल कोर्ट प्रतापगढ़ परिसर में बनी पानी की टंकी पे पहुँची लड़की 🧐🧐
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    1 hr ago
  • पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा ​ ​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे ​परिजनों के गंभीर आरोप ​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। ​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं ​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। ​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन ​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    2
    पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा,
तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव 
मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन 
एंकर----- 
रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा 
​
​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे
​परिजनों के गंभीर आरोप
​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है।
​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं
​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। 
​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन
​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ।
बाइट लीला बाई मृतक की बहन 
बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां 
बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है। #MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews
    1
    मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है।
#MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुलतानपुर पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ आयोजन, रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया गया मनोबल सुलतानपुर, 20 अप्रैल 2026। को जनपद की पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए सोमवार को ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और संवेदनशील पुलिस बल ही समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बना सकता है। संबोधन के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘बड़ा खाना’ रहा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर रिक्रूट्स में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट्स के साथ भोजन साझा कर उनका मनोबल बढ़ाया। अंत में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा और जन-सुरक्षा के मार्ग पर समर्पित भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
    1
    सुलतानपुर पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ आयोजन, रिक्रूट आरक्षियों का बढ़ाया गया मनोबल
सुलतानपुर, 20 अप्रैल 2026।  को जनपद की पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए सोमवार को ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  चारू निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और संवेदनशील पुलिस बल ही समाज में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बना सकता है।
संबोधन के बाद कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘बड़ा खाना’ रहा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठकर भोजन किया। अधिकारियों को अपने बीच पाकर रिक्रूट्स में उत्साह और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की और रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने रिक्रूट्स के साथ भोजन साझा कर उनका मनोबल बढ़ाया।
अंत में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें देश सेवा और जन-सुरक्षा के मार्ग पर समर्पित भाव से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.