logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कादीपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है

2 hrs ago
user_Kushbhawanpur_voice
Kushbhawanpur_voice
Local News Reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कादीपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    3
    कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई 
डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई 
यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Local News Reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा ​ ​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे ​परिजनों के गंभीर आरोप ​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। ​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं ​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। ​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन ​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    2
    पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा,
तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव 
मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन 
एंकर----- 
रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा 
​
​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे
​परिजनों के गंभीर आरोप
​प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि ​मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। ​मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। ​पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है।
​ थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं
​चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। 
​ चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन
​आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ।
बाइट लीला बाई मृतक की बहन 
बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां 
बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    39 min ago
  • लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है। ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    लंभुआ की बिटिया ज्योति यादव ने संसद भवन में भाषण देकर बढ़ाया मान
लंभुआ, सुल्तानपुर। तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव की रहने वाली ज्योति यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली भाषण देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और जनपद में खुशी का माहौल है।
ज्योति यादव, कृपाशंकर यादव की पुत्री हैं और प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज (अमेठी) से प्राप्त की। उन्होंने इंटरमीडिएट में अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र) की छात्रा हैं।
उनकी सफलता पर सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश और अमरेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है। #MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews
    1
    मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है।
#MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज* लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं। हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
    1
    *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज*
लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं।
हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Press IKN
    1
    Post by Press IKN
    user_Press IKN
    Press IKN
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक* *गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026* जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
    1
    *जिलाधिकारी ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक*
*गौतमबुद्धनगर 21 अप्रैल, 2026*
जनपद के श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने तथा उनकी दैनिक समस्याओं के प्रभावी समाधान के हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बहुचरणीय बैठक आयोजित की जा रही हैं।
इसी कड़ी में आज श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां संचालित हो रही हैं और इनमें लाखों की संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जिलाधिकारी ने श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए श्रमिकों के कार्यस्थल एवं आवासीय क्षेत्रों, कंस्ट्रक्शन साइट पर विशेष हेल्थ कैंप आयोजित करने हेतु माइक्रो प्लान तैयार कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनकी समय की सुविधा अनुसार सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
उन्होंने निर्देशित किया कि आयोजित होने वाले आउट साइड हेल्थ कैंपों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयां, जांच सुविधाएं, टेलीमेडिसिन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। फर्स्ट एड, ब्लड डोनेशन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटरों को बढ़ावा देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर जागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक श्रमिकों को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के लिए एनजीओ के सहयोग से सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध सुनिश्चित करने हेतु विचार विमर्श करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरणों से समन्वय स्थापित कर ऐसी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द धरातल पर लागू की जाएं, ताकि श्रमिकों को पौष्टिक एवं सस्ती भोजन सुविधा उपलब्ध हो सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रमिक हित में सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय राणा, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, एसीएमओ रविंद्र सिरोहा, चंदन सोनी, मंजीत सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी आरपी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    41 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.