logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Raju.u.p.44
Raju.u.p.44
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

  • user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश
    radhe radhe
    2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है। #MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews
    1
    मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है।
#MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *चोरी की घटना का सफल अनावरण:* गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित चोरी के लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी की बाइटः-
    2
    *चोरी की घटना का सफल अनावरण:* गोसाईगंज पुलिस ने लकड़ी चोर गिरोह के 4 सदस्यों को वाहन सहित चोरी के लकड़ी के 43 बोटे के साथ गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी की बाइटः-
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    3
    कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई 
डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई 
यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है
    user_Kushbhawanpur_voice
    Kushbhawanpur_voice
    Local News Reporter जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज* लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं। हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
    1
    *डीपीआरओ के दौरे से पहले लम्भुआ में हाई अलर्ट: गांव-गांव में सफाई, मरम्मत और रंगाई-पुताई तेज*
लम्भुआ विकासखंड में पंचायत राज अधिकारी के प्रस्तावित दौरे से पहले पूरे क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। गांव-गांव में सफाई कर्मियों को सक्रिय कर दिया गया है, वहीं पंचायत भवन, शौचालय और अन्य सार्वजनिक स्थलों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत देवलपुर में तो तैयारियां और भी तेज नजर आ रही हैं, जहां पंचायत सचिव राज बहादुर खुद पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे तन, मन और धन से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि जैसे-जैसे उच्च अधिकारियों के दौरे की आहट होती है, वैसे-वैसे व्यवस्थाएं अचानक दुरुस्त होने लगती हैं। जो कार्य सामान्य दिनों में धीमी गति से चलते हैं, वे निरीक्षण से ठीक पहले तेजी पकड़ लेते हैं।
हालांकि, प्रशासनिक दृष्टि से इसे सकारात्मक पहल माना जा रहा है कि कम से कम निरीक्षण के बहाने ही सही, गांवों की सफाई और आधारभूत व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
अब देखना होगा कि दौरे के बाद भी यह सक्रियता बनी रहती है या फिर हालात पहले जैसे हो जाते हैं।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान  की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट… अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।
    1
    अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन आखिरकार संग्रामपुर पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया।
एसपी अमेठी के निर्देश पर ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान  की सक्रियता के बाद अब बड़े और शातिर बदमाशों पर लगातार बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है।
आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट…
अमेठी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना संग्रामपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था और जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चक्रधरपुर थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह लगातार गिरफ्तारी से बचने क्या छिप रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार की जा रही चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया।
बताया जा रहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले भर में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना संग्रामपुर की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना संग्रामपुर में दर्ज मुकदमे में वह वांछित चल रहा था।
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज है। इतना ही नहीं, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है।
इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन-किन अन्य घटनाओं में शामिल रहा है और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
फिलहाल इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बच पाना आसान नहीं होगा।
    user_Coresspondent NATION ONE NEWS
    Coresspondent NATION ONE NEWS
    Paint Shop अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब भैंसाली डिपो की एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बागपत से मेरठ आ रही बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जानीखुर्द क्षेत्र के कुराली गांव के पास बस से धुआं उठते ही अफरा-तफरी मच गई और यात्री खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले। हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है। #MeerutNews #BaghpatHighway #BusFire #BreakingNews #RoadAccident #UPNews #PublicSafety #FireIncident
    1
    मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब भैंसाली डिपो की एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। बागपत से मेरठ आ रही बस में करीब 35 यात्री सवार थे। जानीखुर्द क्षेत्र के कुराली गांव के पास बस से धुआं उठते ही अफरा-तफरी मच गई और यात्री खिड़कियों से कूदकर बाहर निकले।
हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों की जांच जारी है, शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है।
#MeerutNews #BaghpatHighway #BusFire #BreakingNews #RoadAccident #UPNews #PublicSafety #FireIncident
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.