Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
Neeraj Saha Journalist
कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।1
- धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। वीओ- कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद--मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को इस्लाम के संदेश और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। जुलूस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देना रहा। जुलूस में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। वीओ- जुलूस के रास्तों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा ठंडे पानी और मीठे चावल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूसों की लगातार निगरानी की गई और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर कुशीनगर जनपद में निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर समाज को अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पूरे जिले में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ4
- पनियरा में छात्राओं ने थानाध्यक्ष व पुलिस को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन पनियरा, महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत स्थित श्री संत साईं सैनिक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को छात्राओं ने पनियरा थाने के पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत सिपाही अभिनव यादव, मुकेश यादव और अंश राय की कलाई पर राखी बांधकर उनके सेवाभाव के लिए आभार जताया। पुलिसकर्मियों ने भी रक्षा का वचन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्त संबंध तक सीमित नहीं, यह एकता, विश्वास और प्रेम का संदेश देता है। प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह त्योहार समर्पण और अपनों के साथ खड़े रहने का प्रतीक है। इस दौरान उदयभान निराला, कृष्णा कुमार गोंड, संदीप गुप्ता, प्रशांत राय, बिंदु पाल, श्वेता सिंह समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।2
- प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। लंगर का आयोजन नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मरीजों को फल और बिस्किट वितरित बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 242
- चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !1
- वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।2
- 🚨 प्यार का बुखार चढ़ा तो घर छोड़कर फरार! 😱 प्रेमी-प्रेमिका दोनों लापता, जोगापट्टी कोइरगवा से जुड़ा मामला! डिस्क्रिप्शन: प्यार और मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी और प्रेमिका दोनों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की जोगापट्टी कोइरगवा की रहने वाली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। क्या है पूरा मामला? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇 🚨 प्यार का बुखार चढ़ा तो घर छोड़कर फरार! 😱 प्रेमी-प्रेमिका दोनों लापता, जोगापट्टी कोइरगवा से जुड़ा मामला! डिस्क्रिप्शन: प्यार और मोहब्बत के चक्कर में प्रेमी और प्रेमिका दोनों के फरार होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की जोगापट्टी कोइरगवा की रहने वाली है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। क्या है पूरा मामला? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇1
- दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।1
- नेपाल के भीषण बाढ़ में अब तक 16 लोगों की मौत, करीब 400 पर्यटक लापता, 130 भारतीय नागरिक लापता, 291 विदेशी, 80 नेपाली नागरिक लापता, यूपी, बिहार में अलर्ट। तिब्बत की ओर आई इस तबाही के मंजर में कई पॉवर प्रोजेक्ट्स को भी नुकसान। प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह आपात बैठक बुलाई, राहत बचाव के लिए सेना मैदान में उतरी है।1