logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

2 hrs ago
user_Dilip kumar
Dilip kumar
Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति हिरासत में, महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज देवरिया, 27 अगस्त। थाना खामपार क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना और महिला की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को महिला के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी को पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि चलती गाड़ी से महिला को धक्का दिए जाने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति निखिल यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर वर्तमान में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी श्री मनोज कुमार ने मामले में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाढ़ चौकियों का औचक निरीक्षण, नदियों का जलस्तर घटने से राहत एडीएम राम शंकर ने पचलड़ी, करहपुल और पिंडरा बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश देवरिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में नदियों के जलस्तर और बाढ़ राहत चौकियों पर की गई तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पचलड़ी, करहपुल सहित पिंडरा में स्थापित बाढ़ चौकी का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने गुर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की तैनाती और उनकी उपस्थिति का भी सत्यापन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ राहत चौकियों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। एडीएम ने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। संबंधित अधिकारी जलस्तर पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें। निरीक्षण के समय गुर्रा नदी के पिंडरा घाट पर जलस्तर 67.90 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह के जलस्तर की तुलना में 5 सेंटीमीटर कम रहा। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर 67.20 मीटर दर्ज हुआ, इसमें भी सुबह की तुलना में 5 सेंटीमीटर की कमी पाई गई। दोनों नदियों का जलस्तर अब उतार की ओर होने से प्रशासन ने राहत की स्थिति महसूस की है।
    1
    बाढ़ चौकियों का औचक निरीक्षण, नदियों का जलस्तर घटने से राहत
एडीएम राम शंकर ने पचलड़ी, करहपुल और पिंडरा बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश
देवरिया। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम शंकर ने रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में नदियों के जलस्तर और बाढ़ राहत चौकियों पर की गई तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पचलड़ी, करहपुल सहित पिंडरा में स्थापित बाढ़ चौकी का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने गुर्रा और राप्ती नदी के जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की तैनाती और उनकी उपस्थिति का भी सत्यापन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाढ़ राहत चौकियों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित रहें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
एडीएम ने कहा कि आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन और तैयारियां पहले से पूरी रखी जाएं। संबंधित अधिकारी जलस्तर पर लगातार निगरानी रखें और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
निरीक्षण के समय गुर्रा नदी के पिंडरा घाट पर जलस्तर 67.90 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह के जलस्तर की तुलना में 5 सेंटीमीटर कम रहा। वहीं राप्ती नदी का जलस्तर 67.20 मीटर दर्ज हुआ, इसमें भी सुबह की तुलना में 5 सेंटीमीटर की कमी पाई गई। दोनों नदियों का जलस्तर अब उतार की ओर होने से प्रशासन ने राहत की स्थिति महसूस की है।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं? भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर अव्यवस्थाओं के आरोप दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो। ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
    3
    अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
भारी बारिश में राशन लेने उमड़ी भीड़, सिल्लौट की राशन दुकान पर 
अव्यवस्थाओं के आरोप
दुर्गेश यादव मध्यप्रदेश हेड 
बैतूल। जिले के सिल्लौट गांव में भारी बारिश के बीच राशन लेने के लिए ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ राशन दुकान पर पहुंची। बारिश के बावजूद लोगों को राशन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन लेने आने वाले हितग्राहियों के लिए बारिश के मौसम में उचित व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो।
ग्रामीणों ने संबंधित खाद्य विभाग के अधिकारियों से सिल्लौट की राशन दुकान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर हितग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही राशन वितरण के दौरान भीड़ को व्यवस्थित करने और बारिश से बचाव की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
अब सवाल यह है कि भारी बारिश के बीच राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों की परेशानी को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं?
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। कौड़ीराम- *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी* सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज। पहले लगी थी रोक बड़ी गाड़ियों पर। अब सब कुछ करने की छूट। स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।
    1
    *पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी*
सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज।
कौड़ीराम-
*पुलिस पर भारी आलू के व्यापारी*
सड़क पर ट्रक खड़ी करके दिन भर उतारा जाता है आलू और प्याज।
पहले लगी थी रोक बड़ी गाड़ियों पर।
अब सब कुछ करने की छूट।
स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना।
    user_Kaustubh tiwari
    Kaustubh tiwari
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि कुशीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    1
    कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
आपको बता दें कि कुशीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • UP में पुलिस निगरानी पर बवाल! वामपंथी नेताओं का निजी डेटा जुटाने का आरोप | Surveillance State
    1
    UP में पुलिस निगरानी पर बवाल! वामपंथी नेताओं का निजी डेटा जुटाने का आरोप | Surveillance State
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आपको बता दे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    1
    कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया।
आपको बता दे कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
    user_Neeraj Saha Journalist
    Neeraj Saha Journalist
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट जनपद देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
    1
    चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट
चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट
जनपद देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर बाल गृह के बच्चों से आत्मीय संवाद, महिला आयोग सदस्य ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा बाल गृह में बच्चों को दी पर्व की शुभकामनाएं, वन स्टॉप सेंटर का भी किया औचक निरीक्षण देवरिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह बालक में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के बाद ऋतु शाही ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर, देवरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, काउंसलिंग, विधिक सहायता एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला हिंसा से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित और संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर बाल गृह के बच्चों से आत्मीय संवाद, महिला आयोग सदस्य ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बाल गृह में बच्चों को दी पर्व की शुभकामनाएं, वन स्टॉप सेंटर का भी किया औचक निरीक्षण
देवरिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह बालक में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के बाद ऋतु शाही ने राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी देखभाल में किसी भी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर, देवरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता, काउंसलिंग, विधिक सहायता एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने महिला हिंसा से जुड़े मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित और संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। बांसगांव- कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल। सड़क किनारे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते नजर आए छुट्टा गोवंश। प्लास्टिक और गंदगी के बीच निवाला तलाशने को मजबूर पशु। तस्वीरें पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल। आखिर आश्रय स्थल होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे हैं गोवंश? कूड़ा खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल। गोवंश को आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया निशान। स्थानीय स्तर पर खुले स्थान में कूड़ा पर गंभीर सवाल। बरसात के समय गंदगी से फैलती है गंभीर बीमारियां अब देखना होगा—जिम्मेदार अधिकारी कब लेते हैं मामले का संज्ञान?
    1
    बांसगांव-  कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा
कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल।
बांसगांव-  कौड़ीराम में गोवंश की दुर्दशा
कौड़ीराम में गोवंश संरक्षण के दावों की खुली पोल।
सड़क किनारे कूड़े के ढेर में भोजन तलाशते नजर आए छुट्टा गोवंश।
प्लास्टिक और गंदगी के बीच निवाला तलाशने को मजबूर पशु।
तस्वीरें पशु आश्रय स्थलों की व्यवस्था पर खड़े कर रही हैं गंभीर सवाल।
आखिर आश्रय स्थल होने के बावजूद सड़क पर क्यों घूम रहे हैं गोवंश?
कूड़ा खाने से गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।
गोवंश को आश्रय, चारा और पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवालिया निशान।
स्थानीय स्तर पर खुले स्थान में कूड़ा पर गंभीर सवाल।
बरसात के समय गंदगी से फैलती है गंभीर बीमारियां
अब देखना होगा—जिम्मेदार अधिकारी कब लेते हैं मामले का संज्ञान?
    user_Kaustubh tiwari
    Kaustubh tiwari
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.