logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला जेल में बंदी ने बैरिक लगाई फांसी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप!! जालौन: जेल में बंदी ने लगाई फांसी, मौत घटना से जेल प्रसाशन में हड़कम्प मेडिकल कॉलेज में हुई बंदी की मौत जेल की बैरक में गमछे से लगाई फांसी उरई के जिला कारागार का मामला..!!!!!

5 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

जिला जेल में बंदी ने बैरिक लगाई फांसी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप!! जालौन: जेल में बंदी ने लगाई फांसी, मौत घटना से जेल प्रसाशन में हड़कम्प मेडिकल कॉलेज में हुई बंदी की मौत जेल की बैरक में गमछे से लगाई फांसी उरई के जिला कारागार का मामला..!!!!!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट महाशिवरात्रि, रमजान व होली की तैयारियों पर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी कर सम्बंधित अधिकरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं, अतः किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
    1
    आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट
महाशिवरात्रि, रमजान व होली की तैयारियों पर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी कर सम्बंधित अधिकरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं, अतः किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी ने UP के सभी जिलों में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया रोहितसोनी पत्रकार उरई।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने 14 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए।कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाईं और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। डील के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% टैरिफ रखेगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स कम करेगा, जिससे स्थानीय उद्योग और एमएसएमई प्रभावित होंगे। आलोचकों का कहना है कि "और अन्य उत्पाद" जैसे शब्दों से भविष्य में कृषि बाजार पूरी तरह खुल सकता है।
    1
    आम आदमी पार्टी ने UP के सभी जिलों में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
रोहितसोनी पत्रकार
उरई।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने 14 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए।कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाईं और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।
डील के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% टैरिफ रखेगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स कम करेगा, जिससे स्थानीय उद्योग और एमएसएमई प्रभावित होंगे। आलोचकों का कहना है कि "और अन्य उत्पाद" जैसे शब्दों से भविष्य में कृषि बाजार पूरी तरह खुल सकता है।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नगर जालौन में आयोजित श्री वाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शिनी के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने जनपद की खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में बांदा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कानपुर देहात की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार खेल कौशल ने दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया। कार्यक्रम में मन्ना सिंह, रमेश मिश्रा, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर कुशवाहा, चंदेल मास्टर साहब एवं माधौलाल शुक्ला सहित नगर पालिका के सभासद ललित शुक्ला, रवि कुशवाहा, अन्नू शर्मा, शैलेन्द्र दोहरे, शुभम अग्रवाल, इकरार राइन तथा सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन, अनिल यादव और इरफान अहमद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    1
    नगर जालौन में आयोजित श्री वाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शिनी के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने जनपद की खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए।
फाइनल मुकाबले में बांदा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कानपुर देहात की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार खेल कौशल ने दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मन्ना सिंह, रमेश मिश्रा, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर कुशवाहा, चंदेल मास्टर साहब एवं माधौलाल शुक्ला सहित नगर पालिका के सभासद ललित शुक्ला, रवि कुशवाहा, अन्नू शर्मा, शैलेन्द्र दोहरे, शुभम अग्रवाल, इकरार राइन तथा सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन, अनिल यादव और इरफान अहमद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उदोतपुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, मजदूर का हजारों का नुकसान उदोतपुरा में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक मजदूर का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामप्रकाश भास्कर पुत्र दयाराम के घर में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने घर में रखा गेहूं और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का गेहूं, कुर्सियां सहित अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित मजदूर परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित को राहत दिलाने की अपील की है।
    1
    उदोतपुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, मजदूर का हजारों का नुकसान
उदोतपुरा में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक मजदूर का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामप्रकाश भास्कर पुत्र दयाराम के घर में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई।
आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने घर में रखा गेहूं और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का गेहूं, कुर्सियां सहित अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पीड़ित मजदूर परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित को राहत दिलाने की अपील की है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, कार चालक की मौत #जालौन कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप आग का गुबार देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना आग की चपेट में आकर कार पूरी तरह जलकर राख कार में फंसे चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र, मौखरी होटल पुल के पास की घटना
    1
    नेशनल हाईवे  पर तेज रफ्तार का कहर, कार चालक की मौत
#जालौन
कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर
टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, हाईवे पर मचा हड़कंप
आग का गुबार देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना
आग की चपेट में आकर कार पूरी तरह जलकर राख 
कार में फंसे चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र, मौखरी होटल पुल के पास की घटना
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जसापुर ग्राम पंचायत में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, विशाल भंडारा देर रात तक जारी जसापुर ग्राम पंचायत में 7 फरवरी से प्रारंभ हुई पावन कथा का आज विधि-विधान से समापन हुआ। कथा वाचन रामबाबू (मयंक) द्वारा अत्यंत भावपूर्ण शैली में किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचते रहे और गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा। आज 14 फरवरी को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक निरंतर चलता रहेगा। विशेष बात यह रही कि आज गांव के युवाओं ने पूरी श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली। युवाओं ने प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी लगन और समर्पण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। आयोजन के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरा गांव भक्ति, सेवा और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    1
    जसापुर ग्राम पंचायत में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम, विशाल भंडारा देर रात तक जारी
जसापुर ग्राम पंचायत में 7 फरवरी से प्रारंभ हुई पावन कथा का आज विधि-विधान से समापन हुआ। कथा वाचन रामबाबू (मयंक) द्वारा अत्यंत भावपूर्ण शैली में किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु प्रतिदिन बड़ी संख्या में कथा श्रवण हेतु पहुंचते रहे और गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता रहा।
आज 14 फरवरी को हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की पवित्र अग्नि ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक निरंतर चलता रहेगा।
विशेष बात यह रही कि आज गांव के युवाओं ने पूरी श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली। युवाओं ने प्रसाद वितरण, बैठने की व्यवस्था और आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उनकी लगन और समर्पण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
आयोजन के आयोजक एवं परीक्षित प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोग प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरा गांव भक्ति, सेवा और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आ रहा है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी संवाद बनाए रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी संवाद बनाए रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.