logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या बोले एसपी जालौन दुर्गेश कुमार!! पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी संवाद बनाए रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

4 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या बोले एसपी जालौन दुर्गेश कुमार!! पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी संवाद बनाए रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, चंद्रशेखर पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम जालौन। नगर जालौन में विश्व हिंदू महासभा के तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर के चंद्रशेखर पार्क में किया गया, जहां उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा मित्तल ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा प्रजापति, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष महादेवी कुशवाहा, सीमा पाटकार, महिमा दोहरे हेमलता, निशि माहेश्वरी, विधि अग्रवाल, प्रेमलता उपाध्याय, कीर्ति गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गरिमा पाठक, अनीता माहेश्वरी, अंशुल प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश साहू, शशिकांत वर्मा, छाया शिवेहरे एवं पंकज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उनके शौर्य और त्याग से प्रेरणा लेकर देशवासियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
    1
    जालौन में पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, चंद्रशेखर पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जालौन। नगर जालौन में विश्व हिंदू महासभा के तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर के चंद्रशेखर पार्क में किया गया, जहां उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा मित्तल ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा प्रजापति, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष महादेवी कुशवाहा, सीमा पाटकार, महिमा दोहरे हेमलता, निशि माहेश्वरी, विधि अग्रवाल, प्रेमलता उपाध्याय, कीर्ति गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गरिमा पाठक, अनीता माहेश्वरी, अंशुल प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश साहू, शशिकांत वर्मा, छाया शिवेहरे एवं पंकज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उनके शौर्य और त्याग से प्रेरणा लेकर देशवासियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है ऐसा बताया गया है कि ये वीडियो संभवत जालौन जिले के दौलतपुरा साइड पर बन रही सड़क का है जिसमें नियमों को दरकिनार कर भृषटाचार हो रहा है
    2
    जालौन जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है 
ऐसा बताया गया है कि ये वीडियो संभवत जालौन जिले के दौलतपुरा साइड पर बन रही सड़क का है जिसमें नियमों को दरकिनार कर भृषटाचार हो रहा है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ankit Kumar
    1
    Post by Ankit Kumar
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न
    1
    श्री महावीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • झींझक कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग डेरापुर की टीम ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए और लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। फायर सर्विस प्रभारी राज नारायण सिंह अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर रिसाव, चूल्हे की आग और लापरवाही के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सही जानकारी और सूझबूझ से बड़े हादसों को टाला जा सकता है। टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का तरीका सिखाया और आग लगने पर प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी दी। साथ ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए। विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को बेहद उपयोगी बताया।
    1
    झींझक कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग डेरापुर की टीम ने शिक्षकों की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए और लाइव डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।
फायर सर्विस प्रभारी राज नारायण सिंह अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में शॉर्ट सर्किट, गैस सिलेंडर रिसाव, चूल्हे की आग और लापरवाही के कारण आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सही जानकारी और सूझबूझ से बड़े हादसों को टाला जा सकता है।
टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का तरीका सिखाया और आग लगने पर प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी दी। साथ ही भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित स्थान पर जाने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
विद्यालय प्रशासन ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को बेहद उपयोगी बताया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र सुरेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जीवित समझकर तुरंत फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के भाई महेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद मृतक की मां मिथलेश, पत्नी नीतू तथा भाई राजू और महेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा शनिवार को करीब 11:00 बजे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    3
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप पुत्र सुरेश कुमार ने शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे जीवित समझकर तुरंत फंदे से उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद मृतक के भाई महेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रसधान चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के बाद मृतक की मां मिथलेश, पत्नी नीतू तथा भाई राजू और महेंद्र सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रसधान चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा शनिवार को करीब 11:00 बजे बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन: जेल में बंदी ने लगाई फांसी, मौत घटना से जेल प्रसाशन में हड़कम्प मेडिकल कॉलेज में हुई बंदी की मौत जेल की बैरक में गमछे से लगाई फांसी उरई के जिला कारागार का मामला..!!!!!
    1
    जालौन: जेल में बंदी ने लगाई फांसी, मौत
घटना से जेल प्रसाशन में हड़कम्प
मेडिकल कॉलेज में हुई बंदी की मौत
जेल की बैरक में गमछे से लगाई फांसी
उरई के जिला कारागार का मामला..!!!!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मैप कैमरे में कैद हुई सच्चाई: 10 बजे पहुंचे शिक्षक, बच्चों ने बताया कब तक करते रहे इंतजार जनपद जालौन के विकासखंड जालौन अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी खास स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला अब कैमरे में कैद साक्ष्यों के साथ सामने आया है। मीडिया टीम द्वारा की गई कवरेज में मैप कैमरे के माध्यम से समय सहित पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे होने के बावजूद शिक्षक लगभग 10:00 बजे विद्यालय में प्रवेश करते नजर आए। विद्यालय परिसर में मौजूद बच्चों ने भी कैमरे के सामने बताया कि वे सुबह समय से पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक शिक्षकों का इंतजार करते रहे। बच्चों के बयान और वीडियो फुटेज पूरे मामले को और गंभीर बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब साक्ष्य के रूप में समय दर्ज वीडियो उपलब्ध है, तो अब जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी शिक्षकों पर तत्काल कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। अब निगाहें संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    मैप कैमरे में कैद हुई सच्चाई: 10 बजे पहुंचे शिक्षक, बच्चों ने बताया कब तक करते रहे इंतजार
जनपद जालौन के विकासखंड जालौन अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी खास स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला अब कैमरे में कैद साक्ष्यों के साथ सामने आया है।
मीडिया टीम द्वारा की गई कवरेज में मैप कैमरे के माध्यम से समय सहित पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा गया कि विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे होने के बावजूद शिक्षक लगभग 10:00 बजे विद्यालय में प्रवेश करते नजर आए।
विद्यालय परिसर में मौजूद बच्चों ने भी कैमरे के सामने बताया कि वे सुबह समय से पहुंच गए थे, लेकिन काफी देर तक शिक्षकों का इंतजार करते रहे। बच्चों के बयान और वीडियो फुटेज पूरे मामले को और गंभीर बना रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब साक्ष्य के रूप में समय दर्ज वीडियो उपलब्ध है, तो अब जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी शिक्षकों पर तत्काल कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
अब निगाहें संबंधित अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन जिले के उरई स्थित साई पैलेस में आज प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों से पाँच-पाँच मॉडल मीना मंचों तथा 08 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर आधारित स्वलिखित कहानियाँ प्रस्तुत कीं तथा स्वयं निर्मित कॉमिक बुक के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर सशक्त संदेश प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मीना मंच केवल एक मंच नहीं, बल्कि यह बच्चों के सपनों, आत्मविश्वास और स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम है। जब बच्चे स्वयं अपनी कहानी लिखते हैं, अपनी कॉमिक बनाते हैं और समाज के जेंडर स्टीरियोटाइप जैसे विषयों पर विचार रखते हैं, तब वे केवल प्रतिभागी नहीं रहते वे परिवर्तन के वाहक बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मसम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जेंडर स्टीरियोटाइप, मीडिया के आदर्श स्वरूप और हानिकारक बॉडी टॉक जैसे विषयों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत विचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह जागरूकता ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने शिक्षकों और नोडल अधिकारियों को भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने हेतु बधाई दी। प्रतियोगिताएँ एवं चयन निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक प्रतियोगिता में पाँच-पाँच प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। पोस्टर मेकिंग एवं मेरे बदलाव की कहानी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सराहा गया। सम्मान एवं प्रशस्ति कार्यक्रम में जिला नोडल डॉ. ममता स्वर्णकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शुक्ला, मनीष कुमार ओझा, निधि सिंहा एवं विपिन उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागी बच्चों, नोडल शिक्षकों एवं सुगमकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत एवं डीसी बालिका नैना सेंगर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस बाल उत्सव का मुख्य उद्देश्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित सेल्फ-स्ट्रीम एवं मीना मंच गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं का उत्सव मनाना, उनके आत्मविश्वास को पोषित करना तथा सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बच्चों को सही दिशा और अवसर मिलता है, तो वे न केवल स्वयं प्रगति करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी बनते हैं।
    2
    जालौन जिले के उरई स्थित साई पैलेस में आज प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों से पाँच-पाँच मॉडल मीना मंचों तथा 08 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर आधारित स्वलिखित कहानियाँ प्रस्तुत कीं तथा स्वयं निर्मित कॉमिक बुक के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर सशक्त संदेश प्रस्तुत किए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मीना मंच केवल एक मंच नहीं, बल्कि यह बच्चों के सपनों, आत्मविश्वास और स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम है। जब बच्चे स्वयं अपनी कहानी लिखते हैं, अपनी कॉमिक बनाते हैं और समाज के जेंडर स्टीरियोटाइप जैसे विषयों पर विचार रखते हैं, तब वे केवल प्रतिभागी नहीं रहते वे परिवर्तन के वाहक बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मसम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जेंडर स्टीरियोटाइप, मीडिया के आदर्श स्वरूप और हानिकारक बॉडी टॉक जैसे विषयों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत विचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह जागरूकता ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने शिक्षकों और नोडल अधिकारियों को भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने हेतु बधाई दी। प्रतियोगिताएँ एवं चयन
निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक प्रतियोगिता में पाँच-पाँच प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। पोस्टर मेकिंग एवं मेरे बदलाव की कहानी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सराहा गया।
सम्मान एवं प्रशस्ति
कार्यक्रम में जिला नोडल डॉ. ममता स्वर्णकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शुक्ला, मनीष कुमार ओझा, निधि सिंहा एवं विपिन उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागी बच्चों, नोडल शिक्षकों एवं सुगमकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत एवं डीसी बालिका नैना सेंगर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस बाल उत्सव का मुख्य उद्देश्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित सेल्फ-स्ट्रीम एवं मीना मंच गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं का उत्सव मनाना, उनके आत्मविश्वास को पोषित करना तथा सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बच्चों को सही दिशा और अवसर मिलता है, तो वे न केवल स्वयं प्रगति करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी बनते हैं।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.