logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में चल रहा है वाल उत्सव मेला जालौन जिले के उरई स्थित साई पैलेस में आज प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों से पाँच-पाँच मॉडल मीना मंचों तथा 08 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर आधारित स्वलिखित कहानियाँ प्रस्तुत कीं तथा स्वयं निर्मित कॉमिक बुक के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर सशक्त संदेश प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मीना मंच केवल एक मंच नहीं, बल्कि यह बच्चों के सपनों, आत्मविश्वास और स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम है। जब बच्चे स्वयं अपनी कहानी लिखते हैं, अपनी कॉमिक बनाते हैं और समाज के जेंडर स्टीरियोटाइप जैसे विषयों पर विचार रखते हैं, तब वे केवल प्रतिभागी नहीं रहते वे परिवर्तन के वाहक बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मसम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जेंडर स्टीरियोटाइप, मीडिया के आदर्श स्वरूप और हानिकारक बॉडी टॉक जैसे विषयों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत विचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह जागरूकता ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने शिक्षकों और नोडल अधिकारियों को भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने हेतु बधाई दी। प्रतियोगिताएँ एवं चयन निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक प्रतियोगिता में पाँच-पाँच प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। पोस्टर मेकिंग एवं मेरे बदलाव की कहानी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सराहा गया। सम्मान एवं प्रशस्ति कार्यक्रम में जिला नोडल डॉ. ममता स्वर्णकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शुक्ला, मनीष कुमार ओझा, निधि सिंहा एवं विपिन उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागी बच्चों, नोडल शिक्षकों एवं सुगमकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत एवं डीसी बालिका नैना सेंगर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस बाल उत्सव का मुख्य उद्देश्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित सेल्फ-स्ट्रीम एवं मीना मंच गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं का उत्सव मनाना, उनके आत्मविश्वास को पोषित करना तथा सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बच्चों को सही दिशा और अवसर मिलता है, तो वे न केवल स्वयं प्रगति करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी बनते हैं।

9 hrs ago
user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

जालौन में चल रहा है वाल उत्सव मेला जालौन जिले के उरई स्थित साई पैलेस में आज प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों से पाँच-पाँच मॉडल मीना मंचों तथा 08 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर आधारित स्वलिखित कहानियाँ प्रस्तुत कीं तथा स्वयं निर्मित कॉमिक बुक के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर सशक्त संदेश प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मीना मंच केवल एक मंच नहीं, बल्कि यह बच्चों के सपनों, आत्मविश्वास और स्वाभिमान को सशक्त करने का माध्यम है। जब बच्चे स्वयं अपनी कहानी लिखते हैं, अपनी कॉमिक बनाते हैं और समाज के जेंडर स्टीरियोटाइप जैसे विषयों पर विचार रखते हैं, तब वे केवल प्रतिभागी नहीं रहते वे परिवर्तन के वाहक बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अभिव्यक्ति क्षमता, नेतृत्व कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मसम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को सुदृढ़ करते हैं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से जेंडर स्टीरियोटाइप, मीडिया के आदर्श स्वरूप और हानिकारक

बॉडी टॉक जैसे विषयों पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत विचारों की सराहना करते हुए कहा कि यह जागरूकता ही भविष्य के सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने शिक्षकों और नोडल अधिकारियों को भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने हेतु बधाई दी। प्रतियोगिताएँ एवं चयन निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक प्रतियोगिता में पाँच-पाँच प्रतिभागियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। पोस्टर मेकिंग एवं मेरे बदलाव की कहानी श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विशेष रूप से सराहा गया। सम्मान एवं प्रशस्ति कार्यक्रम में जिला नोडल डॉ. ममता स्वर्णकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार शुक्ला, मनीष कुमार ओझा, निधि सिंहा एवं विपिन उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतिभागी बच्चों, नोडल शिक्षकों एवं सुगमकर्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति राजपूत एवं डीसी बालिका नैना सेंगर के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। इस बाल उत्सव का मुख्य उद्देश्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित सेल्फ-स्ट्रीम एवं मीना मंच गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों के सपनों और आकांक्षाओं का उत्सव मनाना, उनके आत्मविश्वास को पोषित करना तथा सफलता की कहानियों को साझा करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम ने यह सिद्ध कर दिया कि जब बच्चों को सही दिशा और अवसर मिलता है, तो वे न केवल स्वयं प्रगति करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा भी बनते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत छानी खास में 6 माह से जल संकट, ग्रामीणों में रोष जालौन। विकासखंड जालौन अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी खास में बीते लगभग छह महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी निर्माण के बाद कुछ दिनों तक ही जलापूर्ति हुई, लेकिन पिछले छह माह से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ। ग्रामीण आशाराम, राजा राम, शोबरन सिंह, ज्ञानेंद्र, दीपचरण, प्रेम नारायण और माता प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में हैंडपंप और निजी साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव में बनी पानी की टंकी अब केवल शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा “हर घर जल” और नमामि गंगे परियोजना के तहत बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। छह महीनों से जलापूर्ति बंद रहने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वयं जनपद जालौन से निवास करते हैं, इसके बावजूद उनके क्षेत्र में ही ऐसी स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में जब ठेकेदार डीपीएम आजाद चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने दो से तीन दिन के भीतर जलापूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह महीनों से लगातार दो-तीन दिन का हवाला दिया जाता रहा है, लेकिन आज तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
    1
    ग्राम पंचायत छानी खास में 6 माह से जल संकट, ग्रामीणों में रोष
जालौन। विकासखंड जालौन अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी खास में बीते लगभग छह महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी निर्माण के बाद कुछ दिनों तक ही जलापूर्ति हुई, लेकिन पिछले छह माह से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ।
ग्रामीण आशाराम, राजा राम, शोबरन सिंह, ज्ञानेंद्र, दीपचरण, प्रेम नारायण और माता प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में हैंडपंप और निजी साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव में बनी पानी की टंकी अब केवल शोपीस बनकर रह गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा “हर घर जल” और नमामि गंगे परियोजना के तहत बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। छह महीनों से जलापूर्ति बंद रहने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वयं जनपद जालौन से निवास करते हैं, इसके बावजूद उनके क्षेत्र में ही ऐसी स्थिति बनी हुई है।
इस संबंध में जब ठेकेदार डीपीएम आजाद चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने दो से तीन दिन के भीतर जलापूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह महीनों से लगातार दो-तीन दिन का हवाला दिया जाता रहा है, लेकिन आज तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नगर जालौन में आयोजित श्री वाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शिनी के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने जनपद की खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में बांदा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कानपुर देहात की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार खेल कौशल ने दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया। कार्यक्रम में मन्ना सिंह, रमेश मिश्रा, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर कुशवाहा, चंदेल मास्टर साहब एवं माधौलाल शुक्ला सहित नगर पालिका के सभासद ललित शुक्ला, रवि कुशवाहा, अन्नू शर्मा, शैलेन्द्र दोहरे, शुभम अग्रवाल, इकरार राइन तथा सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन, अनिल यादव और इरफान अहमद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    1
    नगर जालौन में आयोजित श्री वाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शिनी के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने जनपद की खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए।
फाइनल मुकाबले में बांदा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कानपुर देहात की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार खेल कौशल ने दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मन्ना सिंह, रमेश मिश्रा, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर कुशवाहा, चंदेल मास्टर साहब एवं माधौलाल शुक्ला सहित नगर पालिका के सभासद ललित शुक्ला, रवि कुशवाहा, अन्नू शर्मा, शैलेन्द्र दोहरे, शुभम अग्रवाल, इकरार राइन तथा सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन, अनिल यादव और इरफान अहमद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उदोतपुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, मजदूर का हजारों का नुकसान उदोतपुरा में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक मजदूर का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामप्रकाश भास्कर पुत्र दयाराम के घर में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने घर में रखा गेहूं और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का गेहूं, कुर्सियां सहित अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित मजदूर परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित को राहत दिलाने की अपील की है।
    1
    उदोतपुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, मजदूर का हजारों का नुकसान
उदोतपुरा में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक मजदूर का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामप्रकाश भास्कर पुत्र दयाराम के घर में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई।
आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने घर में रखा गेहूं और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का गेहूं, कुर्सियां सहित अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पीड़ित मजदूर परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित को राहत दिलाने की अपील की है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट महाशिवरात्रि, रमजान व होली की तैयारियों पर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी कर सम्बंधित अधिकरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं, अतः किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
    1
    आगामी पर्वों को लेकर प्रशासन अलर्ट
महाशिवरात्रि, रमजान व होली की तैयारियों पर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक संपन्न
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, रमजान एवं होली को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी कर सम्बंधित अधिकरियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक हैं, अतः किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी ने UP के सभी जिलों में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया रोहितसोनी पत्रकार उरई।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने 14 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए।कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाईं और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। डील के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% टैरिफ रखेगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स कम करेगा, जिससे स्थानीय उद्योग और एमएसएमई प्रभावित होंगे। आलोचकों का कहना है कि "और अन्य उत्पाद" जैसे शब्दों से भविष्य में कृषि बाजार पूरी तरह खुल सकता है।
    1
    आम आदमी पार्टी ने UP के सभी जिलों में मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
रोहितसोनी पत्रकार
उरई।आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश ने 14 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए।कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाईं और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।
डील के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18% टैरिफ रखेगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर टैक्स कम करेगा, जिससे स्थानीय उद्योग और एमएसएमई प्रभावित होंगे। आलोचकों का कहना है कि "और अन्य उत्पाद" जैसे शब्दों से भविष्य में कृषि बाजार पूरी तरह खुल सकता है।
    user_रोहितसोनी पत्रकार
    रोहितसोनी पत्रकार
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद जालौन की सड़कों पर माफियाओं का फर्राटा जालौन चुंगी बना अवैध खनन का अड्डा वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    जनपद जालौन की सड़कों पर माफियाओं का फर्राटा जालौन चुंगी बना अवैध खनन का अड्डा वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
    user_B S R NEWS
    B S R NEWS
    पत्रकार Madhogarh, Jalaun•
    13 hrs ago
  • शिवरात्रि से पहले एक बिचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा चलाया गया देवकली मंदिर में सफाई अभियान....
    2
    शिवरात्रि से पहले एक बिचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा चलाया गया देवकली मंदिर में सफाई अभियान....
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • जालौन में पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, चंद्रशेखर पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम जालौन। नगर जालौन में विश्व हिंदू महासभा के तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर के चंद्रशेखर पार्क में किया गया, जहां उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा मित्तल ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा प्रजापति, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष महादेवी कुशवाहा, सीमा पाटकार, महिमा दोहरे हेमलता, निशि माहेश्वरी, विधि अग्रवाल, प्रेमलता उपाध्याय, कीर्ति गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गरिमा पाठक, अनीता माहेश्वरी, अंशुल प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश साहू, शशिकांत वर्मा, छाया शिवेहरे एवं पंकज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उनके शौर्य और त्याग से प्रेरणा लेकर देशवासियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
    1
    जालौन में पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, चंद्रशेखर पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जालौन। नगर जालौन में विश्व हिंदू महासभा के तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर के चंद्रशेखर पार्क में किया गया, जहां उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा मित्तल ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा प्रजापति, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष महादेवी कुशवाहा, सीमा पाटकार, महिमा दोहरे हेमलता, निशि माहेश्वरी, विधि अग्रवाल, प्रेमलता उपाध्याय, कीर्ति गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गरिमा पाठक, अनीता माहेश्वरी, अंशुल प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश साहू, शशिकांत वर्मा, छाया शिवेहरे एवं पंकज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उनके शौर्य और त्याग से प्रेरणा लेकर देशवासियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.