Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद जालौन की सड़कों पर माफियाओं का फर्राटा जालौन चुंगी बना अवैध खनन का अड्डा वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
B S R NEWS
जनपद जालौन की सड़कों पर माफियाओं का फर्राटा जालौन चुंगी बना अवैध खनन का अड्डा वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
More news from Jalaun and nearby areas
- जनपद जालौन की सड़कों पर माफियाओं का फर्राटा जालौन चुंगी बना अवैध खनन का अड्डा वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल1
- ग्राम पंचायत छानी खास में 6 माह से जल संकट, ग्रामीणों में रोष जालौन। विकासखंड जालौन अंतर्गत ग्राम पंचायत छानी खास में बीते लगभग छह महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी की टंकी निर्माण के बाद कुछ दिनों तक ही जलापूर्ति हुई, लेकिन पिछले छह माह से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ। ग्रामीण आशाराम, राजा राम, शोबरन सिंह, ज्ञानेंद्र, दीपचरण, प्रेम नारायण और माता प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में हैंडपंप और निजी साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। गांव में बनी पानी की टंकी अब केवल शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा “हर घर जल” और नमामि गंगे परियोजना के तहत बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। छह महीनों से जलापूर्ति बंद रहने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वयं जनपद जालौन से निवास करते हैं, इसके बावजूद उनके क्षेत्र में ही ऐसी स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में जब ठेकेदार डीपीएम आजाद चोपड़ा से बात की गई तो उन्होंने दो से तीन दिन के भीतर जलापूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह महीनों से लगातार दो-तीन दिन का हवाला दिया जाता रहा है, लेकिन आज तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।1
- नगर जालौन में आयोजित श्री वाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शिनी के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने जनपद की खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले खेले गए। फाइनल मुकाबले में बांदा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कानपुर देहात की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों के शानदार खेल कौशल ने दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन प्राप्त किया। कार्यक्रम में मन्ना सिंह, रमेश मिश्रा, महेंद्र सिंह गुर्जर, रामशंकर कुशवाहा, चंदेल मास्टर साहब एवं माधौलाल शुक्ला सहित नगर पालिका के सभासद ललित शुक्ला, रवि कुशवाहा, अन्नू शर्मा, शैलेन्द्र दोहरे, शुभम अग्रवाल, इकरार राइन तथा सभासद प्रतिनिधि विवेक कंचन, अनिल यादव और इरफान अहमद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।1
- उदोतपुरा में अज्ञात कारणों से लगी आग, मजदूर का हजारों का नुकसान उदोतपुरा में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक मजदूर का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामप्रकाश भास्कर पुत्र दयाराम के घर में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने घर में रखा गेहूं और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लगभग 15 हजार रुपये मूल्य का गेहूं, कुर्सियां सहित अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पीड़ित मजदूर परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित को राहत दिलाने की अपील की है।1
- शिवरात्रि से पहले एक बिचित्र पहल सेवा समिति औरैया द्वारा चलाया गया देवकली मंदिर में सफाई अभियान....2
- औरैया: अजीतमल के अमावता गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर लाल मिर्च पाउडर और कुल्हाड़ी मिलने से हत्या की प्रबल आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने 'सूअर की टक्कर' की सूचना को साजिश करार देते हुए शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची SOG, फील्ड यूनिट और सर्विलांस टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और 8 वर्षीय मासूम बेटे को छोड़ गया है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पीएम रिपोर्ट ही साफ करेगी कि यह महज हादसा है या सुनियोजित हत्या।4
- कानपुर में आज अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुऎ थे वहीं बीजेपी पर जमके निशाना साधा और कहा की बनारस में 100 से ज्यादा मंदिरों में तोड़फोड़ अहिल्याबाई का भी मंदिर है आईएसमें तोड़ा गया है और नेपाल से जो घंटा दिया था वाह भी गायब है कई पेड़ों के भी कटाई हुई है और वहीं दूसरी ओर अखिलेश यादव ने अखिलेश यादव ने जम के निशाना बीजेपी पे सदा की जब बीजेपी ई थी तो भारत का क्षेत्रफल कितना था और 2026 में अभी कितना है बस एक जवाब डेन2
- जालौन में पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, चंद्रशेखर पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम जालौन। नगर जालौन में विश्व हिंदू महासभा के तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर के चंद्रशेखर पार्क में किया गया, जहां उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा मित्तल ने की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आशा प्रजापति, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष महादेवी कुशवाहा, सीमा पाटकार, महिमा दोहरे हेमलता, निशि माहेश्वरी, विधि अग्रवाल, प्रेमलता उपाध्याय, कीर्ति गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, गरिमा पाठक, अनीता माहेश्वरी, अंशुल प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रूपेश साहू, शशिकांत वर्मा, छाया शिवेहरे एवं पंकज गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा के वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उनके शौर्य और त्याग से प्रेरणा लेकर देशवासियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।1