logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट मामले में पुलिस पर हल्की कार्रवाई का आरोप, पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि युवक राघवेंद्र सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया, लेकिन पुलिस ने मामले में केवल साधारण धाराओं में केस दर्ज किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना में अन्य आरोपियों की भूमिका और CCTV फुटेज को भी नजरअंदाज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार ने आज 11 में दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना शिकायती आवेदन दिया है।

1 hr ago
user_Ashutosh sharma
Ashutosh sharma
Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
1 hr ago

मारपीट मामले में पुलिस पर हल्की कार्रवाई का आरोप, पीड़ित पक्ष ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। एसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि युवक राघवेंद्र सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया, लेकिन पुलिस ने मामले में केवल साधारण धाराओं में केस दर्ज किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना में अन्य आरोपियों की भूमिका और CCTV फुटेज को भी नजरअंदाज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार ने आज 11 में दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना शिकायती आवेदन दिया है।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • स्वयंसेवी संगठन जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में करें सहयोग : कलेक्टर छतरपुर में आज 11 मई सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 48 स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने संगठनों से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी अभियानों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। बैठक में वन संरक्षण, जैविक कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन जैसे विषयों पर कार्य कर रहे संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही संस्थाओं का मूल्यांकन कर उनका प्रत्यायन किए जाने की जानकारी भी दी गई।
    1
    स्वयंसेवी संगठन जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में करें सहयोग : कलेक्टर
छतरपुर में आज 11 मई सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 48 स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने संगठनों से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी अभियानों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। बैठक में वन संरक्षण, जैविक कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन जैसे विषयों पर कार्य कर रहे संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही संस्थाओं का मूल्यांकन कर उनका प्रत्यायन किए जाने की जानकारी भी दी गई।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    11 min ago
  • *छतरपुर जिले के नौगांव में बापू महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान बाहर से आए शिक्षक पर छात्र से अभद्रता और धमकी देने का आरोप* शासकीय बापू महाविद्यालय में चल रही M.A. सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बाहर से आए शिक्षक अभिनंदन कुमार जैन पर एक विद्यार्थी ने अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। विद्यार्थी का कहना है कि परीक्षा के दौरान जब उसने अपना सीट नंबर पूछा, तब शिक्षक अभिनंदन कुमार जैन ने उससे बदतमीजी से बात की। आरोप है कि पेपर समाप्त होने के बाद शिक्षक ने विद्यार्थी को अलग बुलाकर धमकी दी और कहा — “तमीज में रहो… हम गुंडे हैं… जो करना है कर लो… जहां बुलाना है बुला लो।” विद्यार्थी का दावा है कि इस पूरे मामले का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें शिक्षक कथित रूप से यह बातें कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद विद्यार्थियों में नाराजगी का माहौल है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा केंद्र में शिक्षकों द्वारा इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
    1
    *छतरपुर जिले के नौगांव में बापू महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान बाहर से आए शिक्षक पर छात्र से अभद्रता और धमकी देने का आरोप*

शासकीय बापू महाविद्यालय में चल रही M.A. सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बाहर से आए शिक्षक अभिनंदन कुमार जैन पर एक विद्यार्थी ने अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है।
विद्यार्थी का कहना है कि परीक्षा के दौरान जब उसने अपना सीट नंबर पूछा, तब शिक्षक अभिनंदन कुमार जैन ने उससे बदतमीजी से बात की। आरोप है कि पेपर समाप्त होने के बाद शिक्षक ने विद्यार्थी को अलग बुलाकर धमकी दी और कहा —
“तमीज में रहो… हम गुंडे हैं… जो करना है कर लो… जहां बुलाना है बुला लो।”
विद्यार्थी का दावा है कि इस पूरे मामले का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें शिक्षक कथित रूप से यह बातें कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद विद्यार्थियों में नाराजगी का माहौल है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा केंद्र में शिक्षकों द्वारा इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
  • छतरपुर के पेप्टेक टाउन में दो सूने घरों में चोरी, ओरछा थाना पुलिस जांच में जुटी खबर छतरपुर जिले के पेप्टेक टाउन क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
    1
    छतरपुर के पेप्टेक टाउन में दो सूने घरों में चोरी, ओरछा थाना पुलिस जांच में जुटी

खबर

छतरपुर जिले के पेप्टेक टाउन क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छतरपुर के नौगांव में प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाले एक आरक्षक के शव को अपमानजनक तरीके से भेजने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, एक अन्य मामले में, कथित तौर पर लड़कीबाजी में आत्महत्या करने वाले को 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिलने से सम्मान के दोहरे मापदंडों पर गहरा रोष है।
    1
    छतरपुर के नौगांव में प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाले एक आरक्षक के शव को अपमानजनक तरीके से भेजने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, एक अन्य मामले में, कथित तौर पर लड़कीबाजी में आत्महत्या करने वाले को 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिलने से सम्मान के दोहरे मापदंडों पर गहरा रोष है।
    user_AAJ EK SACH NEWS
    AAJ EK SACH NEWS
    छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छतरपुर के किशोर सागर तालाब में मिले एक व्यक्ति के शव की पहचान बेनीगंज मोहल्ला निवासी सज्जन बांधकर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।
    1
    छतरपुर के किशोर सागर तालाब में मिले एक व्यक्ति के शव की पहचान बेनीगंज मोहल्ला निवासी सज्जन बांधकर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव. २००३ से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई पहुंच रही है। ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा। भाजपा सरकार किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव. २००३ से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई पहुंच रही है। ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा। भाजपा सरकार किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
    1
    बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव.
२००३ से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।

आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई पहुंच रही है।

ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा। भाजपा सरकार किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अजय सिंह यादव 
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर कांग्रेस केवल विकास कार्यों में बाधा डालने का काम कर रही है- अजय सिंह यादव.
२००३ से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी, तब बुंदेलखंड सूखा, बेरोजगारी और पलायन की पहचान बन चुका था। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, युवाओं को रोजगार के लिए गांव छोड़ना पड़ता था और सिंचाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।
आज भारतीय जनता पार्टी सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ा है, जल संरचनाओं का विस्तार हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। जिन इलाकों में कभी पानी संकट था, वहां अब खेतों तक सिंचाई पहुंच रही है।
ऐसे समय में कांग्रेस और जीतू पटवारी का विरोध यह दर्शाता है कि उन्हें बुंदेलखंड का विकास रास नहीं आ रहा। भाजपा सरकार किसानों के हित, क्षेत्र के विकास और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अजय सिंह यादव 
प्रदेश प्रवक्ता भाजपा
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छतरपुर जिले के खरोई गांव में पीने के पानी की गंभीर किल्लत है, जहां एक मोहल्ले में कोई नलका नहीं है। यहां के ग्रामीण कुएं का गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जो पीने लायक नहीं है। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द पीने के पानी की समस्या दूर करने और नलका लगवाने की गुहार लगाई है।
    1
    छतरपुर जिले के खरोई गांव में पीने के पानी की गंभीर किल्लत है, जहां एक मोहल्ले में कोई नलका नहीं है। यहां के ग्रामीण कुएं का गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जो पीने लायक नहीं है। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द पीने के पानी की समस्या दूर करने और नलका लगवाने की गुहार लगाई है।
    user_Shankar ahirwar
    Shankar ahirwar
    राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दो युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन। ​छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवकों, गुलाब अनुरागी और अरमान खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।पीड़ित परिवार ने आज 11 मई दोपहर करीब 3:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। कि मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
    1
    दो युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग,एसपी ऑफिस में दिया आवेदन।
​छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो युवकों, गुलाब अनुरागी और अरमान खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।पीड़ित परिवार ने आज 11 मई दोपहर करीब 3:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की है। कि मामले की गहनता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.