स्वयंसेवी संगठन जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में करें सहयोग : कलेक्टर छतरपुर में आज 11 मई सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 48 स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने संगठनों से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी अभियानों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। बैठक में वन संरक्षण, जैविक कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन जैसे विषयों पर कार्य कर रहे संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही संस्थाओं का मूल्यांकन कर उनका प्रत्यायन किए जाने की जानकारी भी दी गई।
स्वयंसेवी संगठन जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में करें सहयोग : कलेक्टर छतरपुर में आज 11 मई सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 48 स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने संगठनों से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी अभियानों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। बैठक में वन संरक्षण, जैविक कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन जैसे विषयों पर कार्य कर रहे संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही संस्थाओं का मूल्यांकन कर उनका प्रत्यायन किए जाने की जानकारी भी दी गई।
- ग्राम खमरिया में घर मे घुसकर मारपीट, पुलिस पर विपक्षी दल के साथ मिलकर मारपीट के भी आरोप बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया की रहने वाली उर्मिला लोधी ने अपने परिजनों के साथ आज 11 मई दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना आवेदन दिया।आवेदन के माध्यम से महिला ने बताया कि पैसों के लेनदेन के चलते उसके देवर के साथ मारपीट की गई और घर मे घुसकर सास ओर उर्मिला के साथ भी मारपीट की गई।इसी के साथ जब पुलिस मौके पर पहुची तो पुलिस पर भी विपक्षी दल के साथ मारपीट करने के आरोप महिला के द्वारा लगाए गए है।जिसको लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया गया है और कार्यवाही की मांग की गई है।1
- *छतरपुर जिले के नौगांव में बापू महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान बाहर से आए शिक्षक पर छात्र से अभद्रता और धमकी देने का आरोप* शासकीय बापू महाविद्यालय में चल रही M.A. सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान बाहर से आए शिक्षक अभिनंदन कुमार जैन पर एक विद्यार्थी ने अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। विद्यार्थी का कहना है कि परीक्षा के दौरान जब उसने अपना सीट नंबर पूछा, तब शिक्षक अभिनंदन कुमार जैन ने उससे बदतमीजी से बात की। आरोप है कि पेपर समाप्त होने के बाद शिक्षक ने विद्यार्थी को अलग बुलाकर धमकी दी और कहा — “तमीज में रहो… हम गुंडे हैं… जो करना है कर लो… जहां बुलाना है बुला लो।” विद्यार्थी का दावा है कि इस पूरे मामले का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें शिक्षक कथित रूप से यह बातें कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद विद्यार्थियों में नाराजगी का माहौल है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा केंद्र में शिक्षकों द्वारा इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।1
- छतरपुर के पेप्टेक टाउन में दो सूने घरों में चोरी, ओरछा थाना पुलिस जांच में जुटी खबर छतरपुर जिले के पेप्टेक टाउन क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।1
- छतरपुर के नौगांव में प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाले एक आरक्षक के शव को अपमानजनक तरीके से भेजने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, एक अन्य मामले में, कथित तौर पर लड़कीबाजी में आत्महत्या करने वाले को 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिलने से सम्मान के दोहरे मापदंडों पर गहरा रोष है।1
- छतरपुर के किशोर सागर तालाब में मिले एक व्यक्ति के शव की पहचान बेनीगंज मोहल्ला निवासी सज्जन बांधकर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच जारी है।1
- भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करने पर कांग्रेस पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि २००३ से पहले कांग्रेस शासन में बुंदेलखंड सूखा और बेरोजगारी से जूझ रहा था, जबकि अब भाजपा सरकार ने सिंचाई और रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। यादव ने कांग्रेस के इस विरोध को क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी अरुचि बताया।1
- छतरपुर जिले के खरोई गांव में पीने के पानी की गंभीर किल्लत है, जहां एक मोहल्ले में कोई नलका नहीं है। यहां के ग्रामीण कुएं का गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जो पीने लायक नहीं है। लोगों ने सरकार से जल्द से जल्द पीने के पानी की समस्या दूर करने और नलका लगवाने की गुहार लगाई है।1
- स्वयंसेवी संगठन जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में करें सहयोग : कलेक्टर छतरपुर में आज 11 मई सुबह करीब 11:30 बजे कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा दृष्टि योजना अंतर्गत पंख कार्यक्रम के तहत स्वैच्छिक संगठनों की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले के 48 स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कलेक्टर ने संगठनों से शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी अभियानों का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। बैठक में वन संरक्षण, जैविक कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन जैसे विषयों पर कार्य कर रहे संगठनों की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही संस्थाओं का मूल्यांकन कर उनका प्रत्यायन किए जाने की जानकारी भी दी गई।1