दशकों की प्रतीक्षा खत्म! मोहरा घाट पर राप्ती नदी पर पक्का पुल बनेगा, अब नाव की मुसीबत नहीं देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र में स्थित मोहरा घाट पर राप्ती नदी के पार गोरखपुर जनपद जाने के लिए दशकों से स्थानीय निवासियों को नाव का सहारा लेना पड़ता था। बरसात के दिनों में तो यह सफर जानलेवा साबित होता था। क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है—यहां पक्का पुल निर्माण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। 71.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 364 मीटर लंबा पुल 14 पायों पर खड़ा होगा और जून 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। पुल बनने से देवरिया से बड़हलगंज की दूरी 52 किलोमीटर से घटकर मात्र 40 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे आवागमन आसान होगा, व्यापार बढ़ेगा और इलाके का विकास तेज होगा। बरहज विधायक दीपक मिश्रा (शाका भैया) ने बताया कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार जनता की हर मांग को प्राथमिकता देती है। सपा के लोग सिर्फ बदनामी में लगे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अब पुल का काम शुरू हो चुका है और जल्द ही क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।" स्थानीय सपा नेता संजय सोलंकी ने दावा किया कि पुल का प्रस्ताव सपा सरकार में ही भेजा गया था, लेकिन भाजपा के शासन में देरी हुई। हालांकि, अब कार्य शुरू होने से दोनों पक्षों में राजनीतिक बयानबाजी तेज है, लेकिन सबसे बड़ा फायदा क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

- Post by Namrata Shukla1
- असलहा लहराकर लूट की कोशिश देवरिया: सलेमपुर थाना क्षेत्र के किशोरगंज वार्ड नंबर 10 स्थित “विशाल ज्वेलर्स” में दिनदहाड़े असलहा दिखाकर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमकाने लगा। स्थिति भांपते हुए स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव कुमार वर्मा तिजोरी कक्ष में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- Post by विजय कुमार1
- लोकेशन देवरिया बच्चों ने जेईई - मेन्स में मचाया धमाल सफलता एक दिन में नहीं, परन्तु एक दिन जरूर मिलती है: चेयरमैन एम एन त्रिपाठी एंकर, आपको बता दें कि गौरी बाजार के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा के दस बच्चों ने पहली बार में इन्टरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए जेईई मेन्स की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया। इनमें सत्यम सिंह 98.1, अर्पित सागर 95.5, आयुष्मान 90, कल्पना विश्वकर्मा 90,दीक्षा मद्धेशिया 85.7, विवेक व रंजीत 85 , सारांश 84,श्रेया राय 83,शिवेंद्र 82.6 ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT's) का मार्ग भी प्रशस्त किया।इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाइयां दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना कुछ वर्षों पहले इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर व अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पाने के उद्देश्य से की गई जो आज पूरी होती नजर आ रही है। यह उपलब्धि सिर्फ एस बी टी की ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के निवासी हर माता पिता की है जिन्होंने हर तरह से विद्यालय का समर्थन किया। ऐसे ही सबका प्यार और आशीर्वाद बना रहा तो यह विद्यालय हर घर को एक डॉक्टर, इंजीनियर व प्रशासनिक अधिकारी देगा। उन्होंने उन विशेष अध्यापकों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ बच्चों और विद्यालय को इस तरह की सफलता दिलाने में भरपूर सहयोग किया।आने वाले समय में एस बी टी हर क्षेत्र में कर्मयोद्धाओं को तैयार करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने भी उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी ने भी शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए कहा कि आने वाले समय में एस बी टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। छात्र छात्राओं के इस उपलब्धि पर प्रशासक अबू दानिश,निरंजय दूबे, अतुल श्रीवास्तव, अंबरीश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, अंकित शाही,रजनी मिश्रा व अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Bite-- एम एन त्रिपाठी चेयरमैन एसबीटी पब्लिक स्कूल Bite-- दिवाकर पांडेय प्रिंसिपल Bite-- अध्यापक Bite-- छात्र-छात्राएं1
- आज की सच्चाई1
- बेल्थरा रोड में 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी: 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, खुलासा नहीं। बेल्थरा रोड में एक बंद मकान से 5 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम डीएन सूर्या अस्पताल के समीप हुई यह चोरी तब हुई जब गृहस्वामी अवधेश प्रजापति अपने पैतृक गांव बिशुनपुरा, थाना भीमपुरा गए हुए थे। रविवार रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमके, नथिया और पायल सहित लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ उभांव थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसआई सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण जांच में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस अब घटना के खुलासे के लिए बीटीएस (बेस ट्रांससीवर स्टेशन) के माध्यम से तकनीकी जांच कर रही है। घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा जुटाया जा रहा है, ताकि संदिग्धों की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।4
- Post by SONI DEVI1
- Post by Namrata Shukla1