मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित 8वीं पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026 में देशभर से आए 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसून की फुहारों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच हिस्सा लिया। इस आयोजन में 84 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 4 वर्षीय बच्चों तक ने दौड़ लगाकर हिस्सा लिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। मैराथन का शुभारंभ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 6 बजे 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 6:45 बजे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 7:45 बजे 10 किलोमीटर रन और सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन शुरू हुई। पर्वतीय मार्ग और लगातार चढ़ाई-उतार के कारण 42 किलोमीटर की दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण रही। आयोजन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर हिस्सा लिया। एडवेंचर्स एंड यू के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में रूट पर हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और गाइडेंस सिस्टम के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में आईटीबी बर्लिन-2026 में 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड' से सम्मानित पचमढ़ी में इस दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण, साहसिक पर्यटन और 'फिट इंडिया' अभियान का संदेश भी दिया गया।
मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित 8वीं पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026 में देशभर से आए 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसून की फुहारों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच हिस्सा लिया। इस आयोजन में 84 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 4 वर्षीय बच्चों तक ने दौड़ लगाकर हिस्सा लिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। मैराथन का
शुभारंभ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 6 बजे 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 6:45 बजे 21 किलोमीटर
हाफ मैराथन, 7:45 बजे 10 किलोमीटर रन और सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन शुरू हुई। पर्वतीय मार्ग और लगातार चढ़ाई-उतार के कारण 42 किलोमीटर की दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण रही। आयोजन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर हिस्सा लिया। एडवेंचर्स
एंड यू के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में रूट पर हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और गाइडेंस सिस्टम के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में आईटीबी बर्लिन-2026 में 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड' से सम्मानित पचमढ़ी में इस दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण, साहसिक पर्यटन और 'फिट इंडिया' अभियान का संदेश भी दिया गया।
- मध्यप्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में आयोजित 8वीं पचमढ़ी मानसून मैराथन-2026 में देशभर से आए 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने मानसून की फुहारों और धुंध से ढकी पहाड़ियों के बीच हिस्सा लिया। इस आयोजन में 84 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 4 वर्षीय बच्चों तक ने दौड़ लगाकर हिस्सा लिया और माहौल को उत्साह से भर दिया। मैराथन का शुभारंभ नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के संयुक्त संचालक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एडवेंचर्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें सुबह 6 बजे 42 किलोमीटर फुल मैराथन, 6:45 बजे 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, 7:45 बजे 10 किलोमीटर रन और सुबह 8 बजे 5 किलोमीटर फन रन शुरू हुई। पर्वतीय मार्ग और लगातार चढ़ाई-उतार के कारण 42 किलोमीटर की दौड़ सबसे चुनौतीपूर्ण रही। आयोजन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक राखी नंदा सहित पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने 5 किलोमीटर दौड़ में शामिल होकर हिस्सा लिया। एडवेंचर्स एंड यू के डायरेक्टर मितेश रामिया के नेतृत्व में रूट पर हाइड्रेशन पॉइंट, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और गाइडेंस सिस्टम के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हाल ही में आईटीबी बर्लिन-2026 में 'ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज अवॉर्ड' से सम्मानित पचमढ़ी में इस दौड़ के जरिए पर्यावरण संरक्षण, साहसिक पर्यटन और 'फिट इंडिया' अभियान का संदेश भी दिया गया।4
- इटारसी के नन्हें बाल कलाकार प्रिंस रावत अपनी शारीरिक बाधाओं को पीछे छोड़कर कला के दम पर हर किसी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। प्रिंस का एक हाथ नहीं है और दूसरा हाथ भी कलाई से टेढ़ा है, लेकिन उनके हौसले और स्केचिंग के जुनून के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ गई है। प्रिंस के इसी अद्भुत हुनर, एकाग्रता और लगन को देखते हुए सिद्धार्थ आर्य वेलफेयर फाउंडेशन ने उन्हें ड्रॉइंग बुक और स्केच पेंसिल सेट भेंट कर प्रोत्साहित किया है। प्रिंस का यह जज्बा और उनकी कला सभी के लिए एक बड़ी मिसाल है।1
- नर्मदापुरम के सोहागपुर स्थित तिवारी कॉलोनी में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। मां द्वारा बिना बताए घर से बाहर जाने पर डांटे जाने से नाराज होकर 18 वर्षीय युवती ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। युवती के किसी गंभीर कदम उठाने की आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई वरुण राजपूत और महिला कांस्टेबल नेहा रघुवंशी तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जहां युवती पंखे पर फंदा बांध रही थी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद रविवार शाम लगभग 6 बजे युवती को थाने लाया गया, जहां पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर समझाइश दी और परिजनों से भी इस संबंध में चर्चा की।1
- संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 जुलाई को भोपाल तक पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस पैदल मार्च के माध्यम से सीधे मुखिया से बात की जाएगी।1
- भोपाल के त्रिलंगा स्थित शराब की दुकान पर नियमों और प्रतिबंधों को ताक पर रखकर अहाता बनाकर बिठाकर खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। एक तरफ जहाँ पुलिस प्रशासन लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ आबकारी विभाग चैन की नींद सोया हुआ है और दिनदहाड़े शराबखोरी का यह दौर जारी है। शराब की दुकान पर लोग बेरोकटोक झुंड बनाकर शराब पी रहे हैं, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। न तो दुकान वाले इन्हें मना कर रहे हैं और न ही पुलिस या आबकारी विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई की जा रही है। बिना किसी डर के दिनदहाड़े शराब पीने के बाद लोग गाड़ियां चलाएंगे, जिससे भीषण एक्सीडेंट होने की आशंका बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार तंत्र पूरी तरह बेखबर बैठा है।4
- भोपाल के VIP रोड करबला के पास कांग्रेस नेता जहीर खान ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने सभी देश एवं प्रदेशवासियों से पौधे लगाने की अपील की।1
- बुधनी में नेशनल हाईवे ब्रिज पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1