logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोनभद्र रेणुकूट में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, साखू (साल) लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा, चालक वैध कागज नहीं दिखा सका। वन विभाग ने ट्रक जब्त कर आगे सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र यूपी कामेश्वर विश्वकर्मा

3 hrs ago
user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सोनभद्र रेणुकूट में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, साखू (साल) लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा गया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा, चालक वैध कागज नहीं दिखा सका। वन विभाग ने ट्रक जब्त कर आगे सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र यूपी कामेश्वर विश्वकर्मा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ओबरा नवरात्रि के पावन और पवित्र अवसर पर बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर स्थित काली गुफा में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के प्रथम दिन विधि-विधान के साथ माता रानी का पूजन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।इस शुभ अवसर पर मंदिर के सभी सेवकगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है, जिसमें प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    1
    ओबरा नवरात्रि के पावन और पवित्र अवसर पर बाबा भूतेश्वर दरबार मंदिर परिसर स्थित काली गुफा में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के प्रथम दिन विधि-विधान के साथ माता रानी का पूजन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।इस शुभ अवसर पर मंदिर के सभी सेवकगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना की और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है, जिसमें प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • *🔶नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार* *🔶शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड से बांग्लादेश तक तस्करी के नेटवर्क का सोनभद्र एसआईटी टीम ने किया पर्दाफाश, तस्करी गैंग का हैंडलर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक एवं नशीले कफ सिरप की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों/तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम द्वारा अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03, गट नं0 4, पटेल नगर, चिकलथाना, थाना चिकलथाना, जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) को दिनांक 16.03.2026 को थाना क्षेत्र लिलुआ, हावड़ा सिटी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ के विवरण :-* अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची से फेंसाडील कफ सिरप की तस्करी बंग्लादेश तक कराता था। उक्त नशीले कफ सिरप को ट्रकों के माध्यम से अपने ड्राइवरों द्वारा बिहार के पूर्णिया तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजवाता था, जहां से उक्त ट्रकों को बांग्ला भाषी चालकों द्वारा बांग्लादेश तक ले जाया जाता था। इस तस्करी के गैंग में अधिकतर लोग बांग्ला भाषी है, क्योंकि बांग्लादेश तक इस नशीले कफ सीरप फेंसाडील की तस्करी के गैंग द्वारा काम करने में बांग्ला भाषियों के सम्मिलित होने से आसानी रहती है । उसने बताया कि पूर्णिया (बिहार) के थाना मारंगा, वायसी व सरसी क्षेत्र में उसके गैंग में कार्यरत ड्राइवर—अमीन, फिरोज, सुमेर शेख, (निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र), आदिल (निवासी उत्तर प्रदेश) एवं वसिम को रांची में कफ सिरप तस्करी के दौरान ट्रक सहित पकड़ा जा चुका है जो वर्तमान में पूर्णिया एवं रांची जेल में निरुद्ध हैं, जिनमें से एक अभियुक्त सुमेर शेख की जमानत तस्करी गिरोह द्वारा कराई गई है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य करता है, जिसमें ड्राइवरों को निर्देश दिया जाता है कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी व सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे। इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमानत हेतु कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है। इसी क्रम में दिनांक 15.03.2026 को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में गिरोह के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी, जिसमें तस्करी के दौरान पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक सहायता (ईद के अवसर पर) देने हेतु लगभग ₹1,00,000/- की धनराशि प्राप्त होनी थी। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-* जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03 गट नं0 4 पटेल नगर चिकलथाना थाना चिकलथाना जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) उम्र लगभग 42 वर्ष। *अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 01. मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 02. मु0अ0सं0- 164/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना मारंगा जनपद पूर्णिया बिहार। 03. मु0अ0सं0- 240/25 धारा 8सी, 25(2) एनडीपीएस एक्ट थाना वायसी जनपद पूर्णिया बिहार। 04. मु0अ0सं0- 133/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस थाना सरसी जनपद पूर्णिया बिहार। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 01. निरीक्षक सदानन्द राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)। 02. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)। 03. मु0आ0 प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र। (एसआईटी सोनभद्र)। 04. मु0आ0 मनीष सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
    2
    *🔶नशीले कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार*
*🔶शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स रांची झारखण्ड से बांग्लादेश तक तस्करी के नेटवर्क का सोनभद्र एसआईटी टीम ने किया पर्दाफाश, तस्करी गैंग का हैंडलर हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक एवं नशीले कफ सिरप की तस्करी की रोकथाम तथा अपराधियों/तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में सोनभद्र पुलिस की एसआईटी टीम द्वारा अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03, गट नं0 4, पटेल नगर, चिकलथाना, थाना चिकलथाना, जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) को दिनांक 16.03.2026 को थाना क्षेत्र लिलुआ, हावड़ा सिटी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ के विवरण :-* 
अभियुक्त जुबेर हुसैन शेख ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची से फेंसाडील कफ सिरप की तस्करी बंग्लादेश तक कराता था। उक्त नशीले कफ सिरप को ट्रकों के माध्यम से अपने ड्राइवरों द्वारा बिहार के पूर्णिया तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजवाता था, जहां से उक्त ट्रकों को बांग्ला भाषी चालकों द्वारा बांग्लादेश तक ले जाया जाता था। इस तस्करी के गैंग में अधिकतर लोग बांग्ला भाषी है, क्योंकि बांग्लादेश तक इस नशीले कफ सीरप फेंसाडील की तस्करी के गैंग द्वारा काम करने में बांग्ला भाषियों के सम्मिलित होने से आसानी रहती है ।
उसने बताया कि पूर्णिया (बिहार) के थाना मारंगा, वायसी व सरसी क्षेत्र में उसके गैंग में कार्यरत ड्राइवर—अमीन, फिरोज, सुमेर शेख, (निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र), आदिल (निवासी उत्तर प्रदेश) एवं वसिम को रांची में कफ सिरप तस्करी के दौरान ट्रक सहित पकड़ा जा चुका है जो वर्तमान में पूर्णिया एवं रांची जेल में निरुद्ध हैं, जिनमें से एक अभियुक्त सुमेर शेख की जमानत तस्करी गिरोह द्वारा कराई गई है।
अभियुक्त ने यह भी बताया कि तस्करी गिरोह सुनियोजित तरीके से कार्य करता है, जिसमें ड्राइवरों को निर्देश दिया जाता है कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी व सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे। इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमानत हेतु कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है।
इसी क्रम में दिनांक 15.03.2026 को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेसवे स्थित एक होटल में गिरोह के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी, जिसमें तस्करी के दौरान पकड़े गए ड्राइवरों के परिवारों को आर्थिक सहायता (ईद के अवसर पर) देने हेतु लगभग ₹1,00,000/- की धनराशि प्राप्त होनी थी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसैन शेख निवासी प्लाट नं0 276 व 03 गट नं0 4 पटेल नगर चिकलथाना थाना चिकलथाना जनपद औरंगाबाद (महाराष्ट्र) उम्र लगभग 42 वर्ष।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-1191/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) बीएनएस एवं धारा 21(C), 27-ए, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0- 164/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना मारंगा जनपद पूर्णिया बिहार।
03. मु0अ0सं0- 240/25 धारा 8सी, 25(2) एनडीपीएस एक्ट थाना वायसी जनपद पूर्णिया बिहार।
04. मु0अ0सं0- 133/25 धारा 8सी, 21सी, 25, 29 एनडीपीएस थाना सरसी जनपद पूर्णिया बिहार।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01. निरीक्षक सदानन्द राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)।
02. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत जनपद सोनभद्र (एसआईटी सोनभद्र)।
03. मु0आ0 प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल जनपद सोनभद्र। (एसआईटी सोनभद्र)।
04. मु0आ0 मनीष सिंह एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र, 18 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी व स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु फिल्म के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं सहायता वितरित की गई। अंत में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई।
    1
    सोनभद्र, 18 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी व स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा लखनऊ से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लघु फिल्म के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं सहायता वितरित की गई। अंत में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी गई।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर हावड़ा से गैंग हैंडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    सोनभद्र पुलिस ने शुभम जायसवाल के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर हावड़ा से गैंग हैंडलर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_GYAN PRAKASH
    GYAN PRAKASH
    Local News Reporter Robertsganj, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • *सोनभद्र पुलिस द्वारा शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर, गैंग हैंडलर की हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।👆🏾👆🏾*
    1
    *सोनभद्र पुलिस द्वारा शुभम जायसवाल के शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखण्ड) से बांग्लादेश तक फैले कफ सिरप तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर, गैंग हैंडलर की हावड़ा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा की बाइट।👆🏾👆🏾*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • सोनभद्र। जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु०अOसं० 1191/2025 धारा 318 (4), 338,336(3), 340 (2), 61(2) (क) बीएनएस एवं धारा 21 (C), 27-ए, 29एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सोनभद्र । पुलिस ने नशीले सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम ने आज इस गिरोह के सक्रिय हैंडलर को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 1191/2025 (बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं) के तहत आरोपी शुभम जायसवाल व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि रांची (झारखंड)स्थित शैली ट्रेडर्स के माध्यम से नशीले कफ सिरप "फेंसाडील"की तस्करी बांग्लादेश तक की जा रही थी। इसी क्रम में एसआईटी टीम ने 16 मार्च 2026 को हावड़ा सिटी के लिलुआ क्षेत्र से जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसेन शेख उम्र 42 वर्ष निवास ए प्लॉट नंबर 276 व03गेट नम्बर 4पटेल नगर थाना चिकल औरंगाबाद (महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़कर कफ सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार के पूर्णिया और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजता था। वहां से बांग्ला भाषी चालकों के माध्यम से माल को बांग्लादेश पहुंचाया जाता था। गिरोह में अधिकांश सदस्य बांग्ला भाषी हैं, जिससे सीमा पार तस्करी में आसानी होती थी। उसने बताया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता है। ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी वह सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमाने थे कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है इसी क्रम में रविवार को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेस वे स्थित एक होटल में हीरो के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली निरीक्षक सदस्य सदानंद राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा एसआईटी सोनभद्र,उ०नि० मानवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत एसआईटी सोनभद्र,मु०आ० प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल,मु०आ० मनीष सिंह एसओजी टीम सोनभद्र शामिल रहे
    3
    सोनभद्र। जनपद सोनभद्र पुलिस (एसआईटी टीम) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु०अOसं० 1191/2025 धारा 318 (4), 338,336(3), 340 (2), 61(2) (क) बीएनएस एवं धारा 21 (C), 27-ए, 29एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त शुभम जायसवाल पुत्र भोला
प्रसाद निवासी ए-9/24-J, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद वाराणसी व अन्य तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में सोनभद्र । पुलिस ने नशीले  सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी
करने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम ने आज इस गिरोह के सक्रिय हैंडलर को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 1191/2025
(बीएनएस एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं) के तहत आरोपी शुभम जायसवाल व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई
की जा रही थी। जांच के दौरान सामने आया कि रांची (झारखंड)स्थित शैली ट्रेडर्स के माध्यम से नशीले कफ सिरप "फेंसाडील"की तस्करी बांग्लादेश तक की जा रही थी। इसी क्रम में एसआईटी टीम ने 16 मार्च 2026 को हावड़ा सिटी के लिलुआ
क्षेत्र से जुबेर हुसैन शेख पुत्र हुसेन शेख उम्र 42 वर्ष निवास ए प्लॉट नंबर 276 व03गेट नम्बर 4पटेल नगर थाना चिकल औरंगाबाद
(महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी ने पूछताछ में
बताया कि वह शुभम जायसवाल के नेटवर्क से जुड़कर कफ सिरप की खेप ट्रकों के जरिए बिहार के पूर्णिया और पश्चिम 
बंगाल के सिलीगुड़ी व कूंचबिहार बॉर्डर तक भेजता था। वहां से बांग्ला भाषी चालकों के माध्यम से माल को बांग्लादेश पहुंचाया
जाता था। गिरोह में अधिकांश सदस्य बांग्ला भाषी हैं, जिससे सीमा पार तस्करी में आसानी होती थी। उसने बताया कि गिरोह
बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता है। ड्राइवरों को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि गिरफ्तारी की स्थिति में वे गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी वह सही नाम पता पुलिस को नहीं बताएंगे इसके बदले गिरोह द्वारा उनके परिवारों की आर्थिक सहायता एवं जमाने थे कानूनी मदद सुनिश्चित की जाती है इसी क्रम में रविवार को हावड़ा के निकट कल्याणी एक्सप्रेस वे स्थित एक होटल में हीरो के सदस्यों के साथ बैठक निर्धारित थी अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली निरीक्षक सदस्य सदानंद राय प्रभारी निरीक्षक ओबरा एसआईटी सोनभद्र,उ०नि० मानवेंद्र सिंह चौकी प्रभारी सुकृत एसआईटी सोनभद्र,मु०आ० प्रकाश सिंह सर्विलांस सेल,मु०आ० मनीष सिंह एसओजी टीम सोनभद्र शामिल रहे
    user_Sanjay Singh
    Sanjay Singh
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.