Shuru
Apke Nagar Ki App…
👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹1
- स्कूल में छात्र की डंडे से पिटाई का आरोप,बेहोश हुआ कक्षा-5 का छात्र; शिकायत करने पहुंचे पिता से गाली-गलौज और ईंट से मारने की कोशिश का आरोप,वीडियो वायरल। गैसड़ी/बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के ग्राम सभा रतनपुर झिंगहा के मजरा करेली स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कक्षा-5 के छात्र के साथ कथित रूप से डंडे से मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक की पिटाई के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई और वह विद्यालय में ही बेहोश हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर जब छात्र के पिता विद्यालय पहुंचे और शिक्षक से शिकायत की तो कथित रूप से उनके साथ भी गाली-गलौज की गई तथा ईंट उठाकर मारने के लिए दौड़ने का आरोप है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें कथित तौर पर शिक्षक और छात्र के पिता के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर उसके पिता ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। एक प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार,छात्र के पिता ने जरवा कोतवाली में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में अभिभावक पर ईंट और अग्निशमन सिलेंडर से हमला करने के प्रयास का आरोप भी दर्ज किया गया है। करेली स्थित विद्यालय का क्षेत्रीय शिक्षा विभाग से पुराना निरीक्षण रिकॉर्ड भी सामने आता है। वर्ष 2020 में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी गैसड़ी द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय करेली सहित रतनपुर झिंगहा के विद्यालयों का निरीक्षण किए जाने का उल्लेख मिलता है। घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण का स्थान होना चाहिए। ऐसे में यदि छात्र के साथ मारपीट और अभिभावक के साथ अभद्रता के आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। **अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग और पुलिस वायरल वीडियो तथा शिकायत के आधार पर जांच में क्या तथ्य सामने लाते हैं और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है।** स्कूल में छात्र की डंडे से पिटाई का आरोप,बेहोश हुआ कक्षा-5 का छात्र; शिकायत करने पहुंचे पिता से गाली-गलौज और ईंट से मारने की कोशिश का आरोप,वीडियो वायरल। गैसड़ी/बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के ग्राम सभा रतनपुर झिंगहा के मजरा करेली स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर कक्षा-5 के छात्र के साथ कथित रूप से डंडे से मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक की पिटाई के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई और वह विद्यालय में ही बेहोश हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर जब छात्र के पिता विद्यालय पहुंचे और शिक्षक से शिकायत की तो कथित रूप से उनके साथ भी गाली-गलौज की गई तथा ईंट उठाकर मारने के लिए दौड़ने का आरोप है। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें कथित तौर पर शिक्षक और छात्र के पिता के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर उसके पिता ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। एक प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार,छात्र के पिता ने जरवा कोतवाली में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में अभिभावक पर ईंट और अग्निशमन सिलेंडर से हमला करने के प्रयास का आरोप भी दर्ज किया गया है। करेली स्थित विद्यालय का क्षेत्रीय शिक्षा विभाग से पुराना निरीक्षण रिकॉर्ड भी सामने आता है। वर्ष 2020 में तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी गैसड़ी द्वारा क्षेत्र के विद्यालयों के निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय करेली सहित रतनपुर झिंगहा के विद्यालयों का निरीक्षण किए जाने का उल्लेख मिलता है। घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। लोगों का कहना है कि विद्यालय बच्चों के लिए सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण का स्थान होना चाहिए। ऐसे में यदि छात्र के साथ मारपीट और अभिभावक के साथ अभद्रता के आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। **अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग और पुलिस वायरल वीडियो तथा शिकायत के आधार पर जांच में क्या तथ्य सामने लाते हैं और आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है।**1

- अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक की भी उठाई मांग, सीएमओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना सिद्धार्थनगर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठवल तिलौली परिसर में बुधवार को संविदा पर कार्यरत एएनएम ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान लंबित होने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। एएनएम ने भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला भी लगा दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष शिवनगर डिडई बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्पताल का गेट खुलवाया। धरने पर बैठीं एएनएम वेदमती ने बताया कि मानदेय और अतिरिक्त कार्य के भुगतान को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दो माह से मानदेय नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाने के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा एएनएम से अतिरिक्त कार्य लिए जाने के बावजूद उसका पारिश्रमिक भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि बकाया भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की जा चुकी है। एएनएम ने कहा कि प्रदेश स्तर पर भी संविदाकर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उनकी मांग है कि सामान्य कार्य के लिए उचित पारिश्रमिक दिया जाए तथा संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की दिशा में भी कार्रवाई की जाए। एएनएम ने सवाल उठाया कि जब स्वास्थ्य विभाग के अन्य संवर्गों का भुगतान समय से किया जा रहा है तो संविदा कर्मियों के मानदेय में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया मानदेय और अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने तक धरना जारी रखा जाएगा। सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे मौके पर पहुंचे और धरनारत एएनएम से वार्ता की। उन्होंने बकाया मानदेय के साथ अतिरिक्त कार्य के पारिश्रमिक का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया। सीएमओ के आश्वासन पर एएनएम ने उनके भरोसे पर धरना समाप्त कर दिया। धरने में अनुराधा कनौजिया, पूजा पंकज, अमिता शुक्ला, वेदमती चौधरी, किरण वर्मा, रितु, शशि प्रभा, सुमन कनौजिया, वंदना कुमारी, शशि कला, रिंकी पांडेय, लक्ष्मी, रेणुका द्विवेदी, संगीता, सरोज पांडेय, मांडवी मिश्रा, प्रीति चौधरी, रजनी आर्य, जय चतुर्वेदी, जय श्री वर्मा, सुमन गौतम, बिट्टू गौतम सहित अन्य एएनएम मौजूद रहीं।1
- अधिवक्ताओं ने नामांतरण यानी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने का विरोध किया। संवाददाता आशीष कसौधन उतरौला (बलरामपुर) बुधवार को अधिवक्ताओं ने नामांतरण यानी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने का विरोध किया। इस व्यवस्था के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा सामने आया। तहसील सभागार में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव की अध्यक्षता में एक आमसभा हुई। महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने इसका संचालन किया। इसमें अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन नामांतरण व्यवस्था का जमकर विरोध किया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और तहसील परिसर में सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। आमसभा में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नामांतरण की प्रक्रिया को तहसील स्तर पर भेजने के बजाय सीधे लेखपाल को भेजे जाने से अधिवक्ताओं और आम जनता के सामने नई दिक्कतें आएंगी। अधिवक्ताओं ने इस व्यवस्था पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। बैठक में उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकृत होने वाले बैनामों के काम का बहिष्कार करने का भी फैसला किया गया। सभी ने मिलकर तय किया कि जब तक नामांतरण की ऑनलाइन प्रक्रिया बंद नहीं की जाती, तब तक तहसील न्यायालयों सहित रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ता काम नहीं करेंगे। अधिवक्ता देवेंद्र कुमार, शकील अहमद, जयकरन भारती और अखिलेश सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए सरकार की इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया लागू करने से आम लोगों की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ सकती हैं। अधिवक्ताओं ने साफ किया कि जनता की सुविधा और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर बिना पर्याप्त व्यवस्था के कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने कहा कि सरकार और प्रशासन के रवैये के खिलाफ अधिवक्ता संघ पूरी मजबूती से आवाज उठाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दाखिल-खारिज की ऑनलाइन प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के इस फैसले से तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय के काम पर असर पड़ने की आशंका है। बैठक में मो. मुस्लिम खान, गिरीश पांडेय, महेंद्र पांडेय, आशीष कसौधन, निजाम अंसारी, अखिलेश यादव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुमित कुमार, इजहारुल हसन, परशुराम यादव, शमशाद चौधरी, आलोक कुमार, विनीश गुप्ता, नसीम अहमद, शहबाज फजल खान, गजनफ़र अली, अखिल श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।2
- सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत हैंगिग से हुई:* पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उलझाया मामला, पत्नी का शव फर्श पर कैसे पहुंचा, पिता का... 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी की मौत हैंगिग से हुई:* पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उलझाया मामला, पत्नी का शव फर्श पर कैसे पहुंचा, पिता का आरोप- बेटी की हत्या हुई 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 खबर देखने के लिए ऊपर लिंक दबाएं1
- #बलरामपुर। जमुवरिया से बेनीनगर मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे पुल की रेलिंग पर तेंदुआ दिखाई देने से राहगीरों में हलचल मच गई। राहगीरों ने कुछ दूरी से तेंदुए का वीडियो बनाया। जमुवरिया निवासी अरशद ने भी तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद आसपास के गांवों में लोग सतर्क हो गए। स्थानीय लोगों ने मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतने की बात कही है। #बलरामपुर। जमुवरिया से बेनीनगर मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे पुल की रेलिंग पर तेंदुआ दिखाई देने से राहगीरों में हलचल मच गई। राहगीरों ने कुछ दूरी से तेंदुए का वीडियो बनाया। जमुवरिया निवासी अरशद ने भी तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद आसपास के गांवों में लोग सतर्क हो गए। स्थानीय लोगों ने मार्ग से गुजरते समय सावधानी बरतने की बात कही है।1
- परिणय सूत्र में बंधे नवदंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1