Shuru
Apke Nagar Ki App…
मन्दसौर जिला अस्पताल की नव निर्मित बिल्डिंग में हुआ भ्रष्टाचार ...पीओपी फाड़कर बाहर निकला पानी...मची अफरा तफरी...👇👇 मन्दसौर जिला अस्पताल की नव निर्मित बिल्डिंग में हुआ भ्रष्टाचार ...पीओपी फाड़कर बाहर निकला पानी...मची अफरा तफरी...👇👇
Mangal Dev Rathore
मन्दसौर जिला अस्पताल की नव निर्मित बिल्डिंग में हुआ भ्रष्टाचार ...पीओपी फाड़कर बाहर निकला पानी...मची अफरा तफरी...👇👇 मन्दसौर जिला अस्पताल की नव निर्मित बिल्डिंग में हुआ भ्रष्टाचार ...पीओपी फाड़कर बाहर निकला पानी...मची अफरा तफरी...👇👇
More news from राजस्थान and nearby areas
- राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। राउमावि मेरिया खेड़ी में लगाए 1100 पेड़। (रिपोर्टर अनिल जटिया) गुरू पूर्णिमा पर वृक्षारोपण का विशेष अभियान। हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेरिया खेड़ी में आज ग्राम पंचायत व विद्यालय के द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ समारोह पूर्वक 1100 पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार तेतरवाल विशिष्ट तिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुघ्न शर्मा रहे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल मीणा ने की। इस अवसर पर तेतरवाल ने अपने संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार के विशेष अभियानों के तहत किसी ग्राम पंचायत के सहयोग से विद्यालय में 1100 पेड़ एक साथ लगाना बहुत बड़ा काम है और यह जिले की अन्य ग्राम पंचायतों व विद्यालयों के लिए प्रेरक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना बड़ी बात है लेकिन पेड़ को पालना,सुरक्षित रखना, उसको बड़ा करना यह उससे भी बड़ी बात है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी व अध्यापक इन वृक्षों की देखभाल बच्चों की तरह करेंगे तभी ये बड़े हो सकेंगे। इस अवसर पर सियाखेड़ी प्रधानाचार्य कारूलाल मीणा,पीईईओ प्रीतम सिंह मीणा,नंदलाल, घासीराम, हजारीलाल,जमनालाल,सुरेश परमार, रत्न मीणा,केशुलाल मीणा,सीताराम, भावना टाक,भरत मीणा, शुभम सैन, रंजीत,ईश्वर, जयंतीलाल, लक्ष्मण, सतीश साहू सहीत ग्रामीण, नरेगा मजदूर, विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों ने उत्साह से वृक्षारोपण किया व इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।3
- ढोढर शनि मंदिर परिसर में विश्व मानव दुर्व्यापार विरोध दिवस आयोजित किया। ढोढर में विश्व मानव दुर्व्यापार निरोध दिवस पर पुलिस प्रशासन ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि मानव तस्करी जैसी समस्याओं का समाधान जन-जागरूकता से ही संभव है। एसपी अमित कुमार ने बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बंधुआ मजदूरी की रोकथाम का संदेश देते हुए पुरानी पुलिस चौकी को यातायात चौकी के रूप में पुनर्जीवित करने तथा बच्चों के लिए लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, सीएसपी युवराज सिंह चौहान, नायब तहसीलदार भगवान सिंह ठाकुर, ढोढर पुलिस चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी, माननखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश मालवीय, ढोढर सरपंच जगदीश माली, भाजपा जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, सरपंच गोपीचंद पाटीदार गोंदी धर्मसि, सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल धाकड़ मोयाखेड़ा, वरिष्ठ नेता प्रकाश सोलंकी परवलिया, सरपंच प्रतिनिधि यशवंत सिंह, आसपास थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर उठे सवाल, नगर परिषद सीएमओ ने दिए जांच व सुधार के निर्देश रामपुरा। नगर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा नालियों में लिक्विड कीटनाशक का छिड़काव किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह दवा एक ही दिन में अपना प्रभाव खो बैठी। नागरिकों का कहना है कि नालियों में लगातार बह रहे सीवरेज के पानी और बारिश के कारण दवा बह गई, जिससे अगले ही दिन उसका असर लगभग समाप्त हो गया। लोगों का दावा है कि मच्छरों की संख्या में कोई विशेष कमी नहीं आई, जिसके चलते नगर परिषद की नई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पहले नालियों के किनारों पर लंबे समय तक प्रभावी रहने वाली दवा का उपयोग किया जाता था, जबकि इस बार लिक्विड कीटनाशक का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि यदि दवा बहते पानी में तुरंत बह जाती है, तो इससे अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। सीएमओ ने लिया संज्ञान इस संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नंदलाल प्रजापति ने कहा कि, "आपके माध्यम से मुझे इस घटनाक्रम की जानकारी मिली है। मैंने तत्काल सफाई दरोगा एवं सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित दवा का छिड़काव प्रत्येक आवश्यक बिंदु पर किया जाए, न कि उसे सीधे सीवरेज के बहते पानी में डाला जाए। यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसे सुधारा जाएगा।" सीएमओ के निर्देश के बाद अब नगर परिषद की टीम द्वारा छिड़काव की प्रक्रिया में सुधार किए जाने की संभावना है। वहीं नागरिकों ने मांग की है कि मच्छर नियंत्रण के लिए वैज्ञानिक एवं टिकाऊ उपाय अपनाए जाएं, ताकि डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- नीमच वार्ड नंबर 19 में गंदगी से बुरा हाल मंदिर के पास सड़ांध रहवासियों का फूटा गुस्सा भविष्य न्यूज़ 24 नी जामनालियों का मच्छरों का प्रकोप1
- एक कविता.... कलम का सिपाही.1
- रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी चंदवासा जिला मंदसौर म प्र1
- मध्यप्रदेश पुलिस हुई गौरान्वित डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में फिर बना नया विश्व रिकॉर्ड, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय जन जागरुकता अभियान आंदोलन में तब्दील हुआ तथा परिणाम स्वरूप उक्त अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ मध्यप्रदेश पुलिस हुई गौरान्वित डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा के नेतृत्व में फिर बना नया विश्व रिकॉर्ड, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत चलाए जा रहे प्रदेश स्तरीय जन जागरुकता अभियान आंदोलन में तब्दील हुआ तथा परिणाम स्वरूप उक्त अभियान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ1
- विशाल भंडारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ लगभग 12000 लोगों ने भंडारे का लाभ लिया गुरु पुर्णिमा पर श्री सांई कालेश्वर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कृषि उपज मंडी प्राणगण में गया लगभग 12000 लोगों ने भंडारी की प्रसादी का लाभ लिया है, समिति द्वारा सिविल हॉस्पिटल शामगढ़ में प्रतिदिन ₹5 में भोजन उपलब्ध करवाया जाता है1
- झांतला मोड़ सड़क बनी मुसीबत, 5 किलोमीटर का सफर हुआ जानलेवा नीमच–सिंगोली मार्ग पर झांतला से झांतला मोड़ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग इस मार्ग से आने-जाने से भी बच रहे हैं। झांतला, जो सिंगोली क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में गिनी जाती है, प्रथम ग्राम न्यायालय, गोकुल ग्राम, "छोटी भोपाल" और भेरूनाथ जी की पावन नगरी के नाम से प्रसिद्ध है। बावजूद इसके, गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार सड़क की मरम्मत या निर्माण किया जाता है, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क फिर से उखड़ जाती है। उनका आरोप है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण सरकारी धन तो खर्च होता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाता। इस सड़क की खराब हालत से स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है, किसानों को कृषि उपज लाने-ले जाने में कठिनाई हो रही है, वहीं मरीजों और स्कूली बच्चों को भी जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि झांतला से झांतला मोड़ तक सड़क का गुणवत्तापूर्ण और स्थायी निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग उठाई है। सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट3