पत्रकार वार्ता में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी पत्रकार वार्ता में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी ब्यावर जिला प्रगति प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए ब्यावर जिले में पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ब्यावर जिले के विकास को लेकर संवेदनशील है। जिले की आवश्यकताओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्यावर जिले के विकास को नए पंख लगेंगे और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जिले के विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन मिलकर प्रयास करेंगे। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय सुविधाओं सहित आधारभूत आवश्यकताओं को मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके। भविष्य के ब्यावर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा मिनी सचिवालय का रोडमैप पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कलक्टर कमल राम मीना ने भविष्य में विकसित होने वाले मिनी सचिवालय की प्रस्तावित योजना एवं विकास रोडमैप से मीडिया प्रतिनिधियों को रूबरू करवाया। उन्होंने मिनी सचिवालय के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाने वाले निर्माण एवं विस्तार कार्यों की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने बताया कि मिनी सचिवालय को आने वाले वर्षों की प्रशासनिक एवं जनसंख्या संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्वरूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए आवश्यक स्थान, आमजन के आवागमन एवं सुविधा, पार्किंग, आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समाहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास की आधारशिला तैयार की जाएगी। इससे जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागीय सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा आमजन को एक ही परिसर में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

- ब्यावर के बदनोर क्षेत्र में स्कूल बस नाले में फंसी,काफी मशक्कत के बाद निकाला : अखेंगढ़ -मोटरास मार्ग पर टूटी सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश1
- चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus - CHPV) के संबंध में एक स्वास्थ्य चेतावनी और जागरूकता संदेश है। बीमारी और कारक: चांदीपुरा वायरस मुख्य रूप से सैंडफ्लाई (बालू मक्खी) के काटने से फैलता है। प्रभावित वर्ग: यह वायरस विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए बहुत घातक साबित होता है। बचाव के उपाय: सैंडफ्लाई और मच्छरों से बचें: कीट-रोधी क्रीम का प्रयोग करें। मच्छरदानी का प्रयोग: सोते समय मच्छरदानी लगाकर सोएं। पूरे कपड़े पहनें: बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाएं जिससे पूरा शरीर ढका रहे। सफाई रखें: घर और आसपास गंदगी या पानी जमा न होने दें। त्वरित इलाज: यदि बच्चे को अचानक तेज बुखार, उल्टी, ऐंठन या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें।1
- ब्यावर जिला स्थापना दिवस: ‘रन फॉर ब्यावर’ के साथ शहर में गूंजे विकास और एकता के नारे ब्यावर, [07/08/2026] ब्यावर जिले के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर जिला प्रशासन और शहरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर ब्यावर’ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य अतिथियों—स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना और जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर ब्यावर’ को रवाना किया। इस दौरान पूरा शहर ढोल-नगाड़ों की थाप, देशभक्ति के नारों और खेल भावना से सराबोर नजर आया। विकास, एकता और नई ऊर्जा का संदेश दौड़ के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ब्यावर का जिला बनना यहां के हर नागरिक के लिए गौरव का पल है। यह स्थापना दिवस केवल एक जश्न नहीं, बल्कि शहर को प्रगति के नए पथ पर अग्रसर करने का संकल्प है। ‘रन फॉर ब्यावर’ के माध्यम से शहरवासियों ने आपसी एकता, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिले के सर्वांगीण विकास का एक मजबूत संदेश दिया।1
- पीसांगन पंचायत समिति की डोडियाना ग्राम पंचायत के नाथुथला का मामला, 2023 तेजाजी थान के पास जोधपुर खरंजा नहीं बिछाने की शिकायत पर जांच टीम के निकलते ही कार्य का बोर्ड हुआ लिखना आरंभ, ग्रामीणों में चर्चा पीसांगन पंचायत समिति की डोडियाना ग्राम पंचायत के नाथुथला का मामला, 2023 तेजाजी थान के पास जोधपुर खरंजा नहीं बिछाने की शिकायत पर जांच टीम के निकलते ही कार्य का बोर्ड हुआ लिखना आरंभ, ग्रामीणों में चर्चा3
- आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करे, अधिकारी रहें अलर्ट मोड पर- जिला निर्वाचन अधिकारी आसींद/ भीलवाड़ा, 7 अगस्त। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संधू ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही उसका जिलेभर में सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी चुनाव को देखते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण, मतदान दलों के प्रशिक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट की उपलब्धता तथा अन्य निर्वाचन संबंधी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड पर कार्य करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, शेड, रैंप, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 का निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन सुश्री हरीतिमा,एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया सहित नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव के समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, जिले के समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मौजूद रहे। आसींद मंजूर 94138895961
- श्रावण मास में शिव जी की भक्ति चरम पर पानेरियों की बगीची में स्थित महादेव मंदिर पर नौवां रुद्राभिषेक हुआ सम्पन्न देवगढ़। कस्बा क्षेत्र में पानेरियों की बगीची में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर पावन श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन ब्रह्म वेला प्रातः 3:00 बजे ब्रह्ममुहूर्त से भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार किया जा रहा है। श्रावण मास अंतर्गत चल रहे इस धार्मिक आयोजन का नौवां रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। सावन में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का धार्मिक महत्व व्यापक रूप से माना जाता है। रुद्राभिषेक के उपरांत भगवान महादेव का भव्य श्रंगार “श्री चाँदीवर्केश्वर महादेव” स्वरूप में चाँदी के वर्क एवं पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मनोहारी श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। मंदिर में प्रातःकालीन आराधना, वैदिक मंत्रों की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्तों की अपार आस्था ने एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण कर दिया। पूरे सावन माह में प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से रुद्राभिषेक एवं विशेष श्रृंगार का यह क्रम निरंतर जारी है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।2
- राजसमंद के घनी आबादी वाले क्षेत्र में सिंचाई उद्यान के पास फिर दिखा लेपर्ड: आसपास की कॉलोनीयो में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची1
- नीरज पेप्सू गुर्जर जाती का शेर नीरज पेप्सु गुर्जर जाती का शेर1
- ब्यावर के 4वें स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की प्रेस वार्ता | क्या-क्या रहेगा खास?1