Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजसमंद के घनी आबादी वाले क्षेत्र में सिंचाई उद्यान के पास फिर दिखा लेपर्ड: आसपास की कॉलोनीयो में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Prahalad singh
राजसमंद के घनी आबादी वाले क्षेत्र में सिंचाई उद्यान के पास फिर दिखा लेपर्ड: आसपास की कॉलोनीयो में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
More news from राजस्थान and nearby areas
- कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने रास में लूणाराम तंवर के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में की शिरकत कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने रास में लूणाराम तंवर के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम में की शिरकत निर्वाचन क्षेत्र जैतारण की नवगठित पंचायत समिति रास में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी लूणाराम तंवर के नवीन गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने शिरकत की। मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बैंडबाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने लूणाराम तंवर के नवीन भवन का फीता काटकर गृह प्रवेश की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तंवर परिवार को नवीन गृह के लिए बधाई देते हुए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने रास क्षेत्र के वरिष्ठजनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी मंत्री गहलोत का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रेड आर्मी ब्लड हेल्पलाइन ने जुटाया 156 यूनिट रक्त ब्यावर। रेड आर्मी ब्लड हेल्पलाइन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ब्यावर सिटी डिस्पेंसरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं नारी शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 156 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि योग गुरु श्रीमती जसमीत कौर सलूजा, जॉली भाई एवं मनीष मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर योग गुरु जसमीत कौर सलूजा ने स्वयं रक्तदान कर सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा नियमित रूप से रक्तदान करने का संदेश दिया। रेड आर्मी ब्लड हेल्पलाइन के जैकी साहू ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में यह शिविर नितिन सर के जन्मदिवस के अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समर्पित किया गया। शिविर में करीब 156 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य राजकीय अमृतकौर अस्पताल ब्लड बैंक एवं जेएलएन अस्पताल, अजमेर की टीम द्वारा किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तथा नितिन सर के जन्मदिवस पर इस नेक कार्य के लिए माला एवं साफा पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। शिविर में थैलेसीमिया बच्चे व उनके माता पिता भी रेड आर्मी का उत्साह बढ़ाने आये शिविर समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड, भाजपा नेता विक्रांत रावत, साहू समाज महामंत्री मानक जादम, कैलाश धावा, बाबूलाल आसारवा, पन्नालाल गुलानिया, गजानंद गुलानिया, प्रकाश मेहरानिया, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में रतन गुर्जर, मनीष सांखला, ब्रिजेश साहू (अध्यक्ष, ब्यावर यूथ संगठन), गोलू पहलवान, कान्हा भाई, चंदन जांगिड़, शर्मा जी सहित नारी शक्ति संगठन की ममता गुप्ता एवं सावित्री देवड़ा गिरीश सर, नितिन सर, मंजीत अजमेरा, विनय अजमेरा,कार्यक्रम में रुचिका जैन,हलवाई सुनील चौधरी,प्रकाश पहलवान, उपस्थित रहे। रेड आर्मी ब्लड हेल्पलाइन की ओर से जैकी साहू, शिवम ग्वाला, अन्ना भाई, शैलेन्द्र सांखला एवं चेतन बंजारा, पंकज भाटी,विक्रम,हर्ष,,सुशील,हेमंत,खुश,कुणाल,गणेश,बंटी,नितिन साहू,पंकज साहू, ने शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।1
- चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus - CHPV) के संबंध में एक स्वास्थ्य चेतावनी और जागरूकता संदेश है। बीमारी और कारक: चांदीपुरा वायरस मुख्य रूप से सैंडफ्लाई (बालू मक्खी) के काटने से फैलता है। प्रभावित वर्ग: यह वायरस विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए बहुत घातक साबित होता है। बचाव के उपाय: सैंडफ्लाई और मच्छरों से बचें: कीट-रोधी क्रीम का प्रयोग करें। मच्छरदानी का प्रयोग: सोते समय मच्छरदानी लगाकर सोएं। पूरे कपड़े पहनें: बच्चों को ऐसे कपड़े पहनाएं जिससे पूरा शरीर ढका रहे। सफाई रखें: घर और आसपास गंदगी या पानी जमा न होने दें। त्वरित इलाज: यदि बच्चे को अचानक तेज बुखार, उल्टी, ऐंठन या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करें।1
- राजसमंद के घनी आबादी वाले क्षेत्र में सिंचाई उद्यान के पास फिर दिखा लेपर्ड: आसपास की कॉलोनीयो में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची1
- ब्यावर जिला स्थापना दिवस: ‘रन फॉर ब्यावर’ के साथ शहर में गूंजे विकास और एकता के नारे ब्यावर, [07/08/2026] ब्यावर जिले के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर शहर में अभूतपूर्व उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर जिला प्रशासन और शहरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर ब्यावर’ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों, युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य अतिथियों—स्थानीय विधायक शंकर सिंह रावत, जिला कलक्टर कमल राम मीना और जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर ब्यावर’ को रवाना किया। इस दौरान पूरा शहर ढोल-नगाड़ों की थाप, देशभक्ति के नारों और खेल भावना से सराबोर नजर आया। विकास, एकता और नई ऊर्जा का संदेश दौड़ के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ब्यावर का जिला बनना यहां के हर नागरिक के लिए गौरव का पल है। यह स्थापना दिवस केवल एक जश्न नहीं, बल्कि शहर को प्रगति के नए पथ पर अग्रसर करने का संकल्प है। ‘रन फॉर ब्यावर’ के माध्यम से शहरवासियों ने आपसी एकता, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जिले के सर्वांगीण विकास का एक मजबूत संदेश दिया।1
- धार्मिक स्थलों के पास अवैध शराब बिक्री व असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = राष्ट्रीय शक्ति संघ के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों के समीप देर रात तक शराब की बिक्री होती है, जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि पूजा-पाठ के लिए आने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय हरकतों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में काशीपुरी, हरिजन बस्ती, श्याम नगर, विनोबा नगर, प्रताप चौक, महाराणा प्रताप सर्किल, अनपूर्णा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण, अवैध ब्याज वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय शक्ति संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन जांच कर अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।1
- यह सभी लोग चंदावल थाने में आए हुए हैं 10:00 बजे इस औरत का एक्सीडेंट हुआ लेकिन पुलिस वाले ने कोई सुनवाई नहीं की शाम की 5:00 बज गई तो भी उनकी सुनने की ओर उसे औरत की मौत हो गई कैसे-कैसे लोग रहते हैं हमारे यहां चांडाल गांव में यह नहीं ci आई वह बहुत घमंड कर रही है अभी तक इन सभी को नियम नहीं मिला है1