धार्मिक स्थलों के पास अवैध शराब बिक्री व असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = राष्ट्रीय शक्ति संघ के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों के समीप देर रात तक शराब की बिक्री होती है, जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि पूजा-पाठ के लिए आने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय हरकतों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में काशीपुरी, हरिजन बस्ती, श्याम नगर, विनोबा नगर, प्रताप चौक, महाराणा प्रताप सर्किल, अनपूर्णा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण, अवैध ब्याज वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय शक्ति संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन जांच कर अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
धार्मिक स्थलों के पास अवैध शराब बिक्री व असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = राष्ट्रीय शक्ति संघ के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों के समीप देर रात तक शराब की बिक्री होती है, जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि पूजा-पाठ के लिए आने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय हरकतों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में काशीपुरी, हरिजन बस्ती, श्याम नगर, विनोबा नगर, प्रताप चौक, महाराणा प्रताप सर्किल, अनपूर्णा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण, अवैध ब्याज वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय शक्ति संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन जांच कर अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
- धार्मिक स्थलों के पास अवैध शराब बिक्री व असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = राष्ट्रीय शक्ति संघ के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों के समीप देर रात तक शराब की बिक्री होती है, जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि पूजा-पाठ के लिए आने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय हरकतों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में काशीपुरी, हरिजन बस्ती, श्याम नगर, विनोबा नगर, प्रताप चौक, महाराणा प्रताप सर्किल, अनपूर्णा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण, अवैध ब्याज वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय शक्ति संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन जांच कर अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।1
- छात्रसंघ चुनाव बेहाल को लेकर छात्रों का MLV collage के बहार प्रदर्शन1
- 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी मुख्य आकर्षण, निम्बार्क आश्रम से हरनी महादेव मंदिर तक निकलेगी यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,7 अगस्त 2026 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी मुख्य आकर्षण, निम्बार्क आश्रम से हरनी महादेव मंदिर तक निकलेगी यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,7 अगस्त 2026 भीलवाड़ा। सावन मास के पावन अवसर पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त 2026 को विशाल एवं भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में करीब 5 हजार शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा का मुख्य आकर्षण 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी। समिति के अनुसार यात्रा प्रातः 8:30 बजे निःशुल्क आश्रम, गांधी नगर से प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा हरनी महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। परम पूज्य श्री श्री 108 महंत मोहन शरण शास्त्री जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस यात्रा को इस वर्ष विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। देश के विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पावन जल को विशेष कलशों में एकत्रित कर कांवड़ में स्थापित किया जाएगा। इसी पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। महंत मोहन शरण शास्त्री जी महाराज ने बताया कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा, सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजेगा शहर मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि इस वर्ष लगभग 5 हजार शिवभक्तों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष, भजन-कीर्तन तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय रहेगा। उन्होंने बताया कि महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे बड़ी संख्या में इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हरनी महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन मास में श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में संरक्षक विजय आनंद झा, आनंद राय, एच.एल. बघेल, अशोक सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, हंसराज यादव एवं संतोष झा सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।4
- भीलवाड़ा जिले कि सभी कच्ची बस्तियों में मकानों के पट्टे बनाने कि मांग को लेकर अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस एवं कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के बेनर तले सुनी जनसमस्याएं व किया पोस्टर विमोचन। भीलवाड़ा 7अगस्त भीलवाड़ा के वार्ड 27 में स्थित सांवरिया बस्ती के 163 घरों कि बस्ती में यूआईटी ने मकानों को वर्ष 2012 में पूर्व के मकानों को तोड़कर सांवरिया बस्ती में 15×30 कि साईज के खाली भूखण्ड दिए। जिनके प्लाट नंबर सभी 163 परिवारों को उनके नामों कि सूची के साथ आवंटित किए। किंतु आज 14वर्ष बीज जाने के बावजूद नगर विकास न्यास भीलवाड़ा ने इन 163परिवारों को ना तो उनके पुराने घरों का मुआवजा दिया और ना ही नये जारी किए गये भूखण्डों के पट्टे जारी किए। कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर , जिला उपाध्यक्ष राकेश देसाई एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने 6अगस्त को सांवरिया बस्ती में रात्रि चौपाल लगाकर स्थानीय वासींदों की ज्वलंत समस्याओं को सुना। वहां के लोगों का कहना है कि पिछले दस बारह सालों से लगातार यह लोग अपने घरों के पट्टे बनाने कि मांग को लेकर कभी नगर विकास न्यास तो कभी एइला कलेक्टर के पास तो कभी जयपुर तक गये लेकिन पीड़ित परिवारों कि कहीं सुनवाई नहीं हुई। साथ ही सांवरिया बस्ती में 163घरों कि बस्ती होने के साथ साथ उनका परिवार भी बढ चुका है। जहां समय समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रम होते आ रहे हैं लेकिन आसपास कहीं पर सामुदायिक भवन न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनके साथ साथ उस क्षेत्र में काफी समय से नालीयों व सड़कों कि साफ सफाई नहीं होने से मौहल्ले वासी काफी परेशान हैं। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले दिनांक 11अगस्त को अंबेडकर सर्किल से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल रैली निकाल कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा एवं जिला कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने कि मांग कि जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को 11अगस्त को होने वाले विरोध प्रदर्शन जन आक्रोश रैली में भाग लेने कि बात कही।3
- हेडलाइंस: 🇮🇳 पीएम मोदी ने किया भारतीय हथकरघा उत्पादों को लोकप्रिय बनाने का आह्वान1
- 8 Ka Attack LIVE : CM भजनलाल की कैबिनेट के बड़े फैसले...| Rajasthan Cabinet Meeting | Bhajanlal Sharma #CMBhajanlaSharma #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- *🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 8️⃣▪️8️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚 *🌷🙏🌷आज के श्रृंगार दर्शन🌷🙏🌷 8️⃣▪️8️⃣▪️2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣ 🌹🙏 प्रभु श्री सांवलिया सेठ जी मंडफिया धाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान से*🌹🙏👏👏🌹🥢🥥🛕🚩🦚1
- देवस्थान पर मंडरा रहा मौत का साया: ऊपर से गुजर रही 11000 KV की हाईटेंशन लाइन, बड़े हादसे का अंदेशा भूपालसागर, चित्तौड़गढ़। जिले के अनोपपुरा ग्राम पंचायत की सोमटिया खेड़ा -सेजगरिया मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध राडाजी बावजी देवस्थान पर श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों की जान दांव पर लगी हुई है। मंदिर परिसर के ठीक ऊपर से अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की 11,000 वोल्ट (11 KV) की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही है, जो किसी बड़े हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है।धार्मिक उत्सवों, त्योहारों और दैनिक पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। मंदिर के ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकलने के कारण हर समय करंट का झटका लगने, शॉर्ट सर्किट होने या तार टूटकर गिरने का जानलेवा डर बना रहता है। विशेषकर बारिश और तेज हवा के मौसम में यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मंदिर के शिखर पर पारंपरिक ध्वज स्थापित करने और सफाई कार्य करने में भी सेवकों को भारी परेशानी और डर का सामना करना पड़ रहा है।अधिकारियों की लापरवाही, ग्रामीणों में आक्रोशस्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक लाइन को शिफ्ट करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभाग की इस अनदेखी के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस हाई वोल्टेज लाइन को देवस्थान से दूर नहीं किया गया, तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत प्रशासन की होगी। देवस्थान पुजारी ने बताया की हर रविवार यहाँ कई भक्त एवं ग्रामीण दर्शन हेतु आते है, यहां परसादी, भोज इत्यादि आयोजन होते है जहाँ आमजन को विधुत लाइन टूट कर गिरने कर खतरा बना हुआ है। इस दौरान कमलेश बैरवा, शंभूलाल, रतनलाल, प्रकाश, शांतिलाल, हेमराज गाडरी, भगवानलाल गाडरी, शोभालाल, पिंटू बैरवा समेत कई ग्रामीणों ने लाइन को देव स्थान से दूर करने की मांग की है।2