Shuru
Apke Nagar Ki App…
8 Ka Attack LIVE : CM भजनलाल की कैबिनेट के बड़े फैसले...| Rajasthan Cabinet Meeting | Bhajanlal Sharma #CMBhajanlaSharma #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Jalampura AC morcha adhyaks D.
8 Ka Attack LIVE : CM भजनलाल की कैबिनेट के बड़े फैसले...| Rajasthan Cabinet Meeting | Bhajanlal Sharma #CMBhajanlaSharma #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from राजस्थान and nearby areas
- 8 Ka Attack LIVE : CM भजनलाल की कैबिनेट के बड़े फैसले...| Rajasthan Cabinet Meeting | Bhajanlal Sharma #CMBhajanlaSharma #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- भीलवाड़ा के सुभाष नगर पुलिस ने 8 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार: सप्लाई करने आया था युवक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 कीमत1
- आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करे, अधिकारी रहें अलर्ट मोड पर- जिला निर्वाचन अधिकारी आसींद/ भीलवाड़ा, 7 अगस्त। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संधू ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही उसका जिलेभर में सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी चुनाव को देखते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण, मतदान दलों के प्रशिक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट की उपलब्धता तथा अन्य निर्वाचन संबंधी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड पर कार्य करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, शेड, रैंप, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 का निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन सुश्री हरीतिमा,एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया सहित नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव के समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, जिले के समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मौजूद रहे। आसींद मंजूर 94138895961
- श्रावण मास में शिव जी की भक्ति चरम पर पानेरियों की बगीची में स्थित महादेव मंदिर पर नौवां रुद्राभिषेक हुआ सम्पन्न देवगढ़। कस्बा क्षेत्र में पानेरियों की बगीची में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर पावन श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन ब्रह्म वेला प्रातः 3:00 बजे ब्रह्ममुहूर्त से भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार किया जा रहा है। श्रावण मास अंतर्गत चल रहे इस धार्मिक आयोजन का नौवां रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। सावन में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का धार्मिक महत्व व्यापक रूप से माना जाता है। रुद्राभिषेक के उपरांत भगवान महादेव का भव्य श्रंगार “श्री चाँदीवर्केश्वर महादेव” स्वरूप में चाँदी के वर्क एवं पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मनोहारी श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। मंदिर में प्रातःकालीन आराधना, वैदिक मंत्रों की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्तों की अपार आस्था ने एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण कर दिया। पूरे सावन माह में प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से रुद्राभिषेक एवं विशेष श्रृंगार का यह क्रम निरंतर जारी है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।2
- धार्मिक स्थलों के पास अवैध शराब बिक्री व असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = राष्ट्रीय शक्ति संघ के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों के आसपास हो रही कथित अवैध शराब बिक्री और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शहर के कई मंदिरों और धार्मिक स्थलों के समीप देर रात तक शराब की बिक्री होती है, जिससे श्रद्धालुओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने कहा कि पूजा-पाठ के लिए आने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार और अशोभनीय हरकतों की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में काशीपुरी, हरिजन बस्ती, श्याम नगर, विनोबा नगर, प्रताप चौक, महाराणा प्रताप सर्किल, अनपूर्णा माता मंदिर सहित अन्य स्थानों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण, अवैध ब्याज वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया गया है। राष्ट्रीय शक्ति संघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सघन जांच कर अवैध शराब बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।1
- छात्रसंघ चुनाव बेहाल को लेकर छात्रों का MLV collage के बहार प्रदर्शन1
- 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी मुख्य आकर्षण, निम्बार्क आश्रम से हरनी महादेव मंदिर तक निकलेगी यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,7 अगस्त 2026 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी मुख्य आकर्षण, निम्बार्क आश्रम से हरनी महादेव मंदिर तक निकलेगी यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,7 अगस्त 2026 भीलवाड़ा। सावन मास के पावन अवसर पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त 2026 को विशाल एवं भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में करीब 5 हजार शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा का मुख्य आकर्षण 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी। समिति के अनुसार यात्रा प्रातः 8:30 बजे निःशुल्क आश्रम, गांधी नगर से प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा हरनी महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। परम पूज्य श्री श्री 108 महंत मोहन शरण शास्त्री जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस यात्रा को इस वर्ष विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। देश के विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पावन जल को विशेष कलशों में एकत्रित कर कांवड़ में स्थापित किया जाएगा। इसी पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। महंत मोहन शरण शास्त्री जी महाराज ने बताया कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा, सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजेगा शहर मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि इस वर्ष लगभग 5 हजार शिवभक्तों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष, भजन-कीर्तन तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय रहेगा। उन्होंने बताया कि महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे बड़ी संख्या में इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हरनी महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन मास में श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में संरक्षक विजय आनंद झा, आनंद राय, एच.एल. बघेल, अशोक सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, हंसराज यादव एवं संतोष झा सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।4
- राजसमंद में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जमीन विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला ;गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पहले भी हमला कर चुका1