Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीलवाड़ा के सुभाष नगर पुलिस ने 8 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार: सप्लाई करने आया था युवक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 कीमत
Prahalad singh
भीलवाड़ा के सुभाष नगर पुलिस ने 8 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार: सप्लाई करने आया था युवक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 कीमत
More news from राजस्थान and nearby areas
- भीलवाड़ा के सुभाष नगर पुलिस ने 8 किलो गांजा किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार: सप्लाई करने आया था युवक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 1.75 कीमत1
- 8 Ka Attack LIVE : CM भजनलाल की कैबिनेट के बड़े फैसले...| Rajasthan Cabinet Meeting | Bhajanlal Sharma #CMBhajanlaSharma #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करे, अधिकारी रहें अलर्ट मोड पर- जिला निर्वाचन अधिकारी आसींद/ भीलवाड़ा, 7 अगस्त। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संधू ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही उसका जिलेभर में सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी चुनाव को देखते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण, मतदान दलों के प्रशिक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट की उपलब्धता तथा अन्य निर्वाचन संबंधी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड पर कार्य करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, शेड, रैंप, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 का निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन सुश्री हरीतिमा,एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया सहित नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव के समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, जिले के समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मौजूद रहे। आसींद मंजूर 94138895961
- श्रावण मास में शिव जी की भक्ति चरम पर पानेरियों की बगीची में स्थित महादेव मंदिर पर नौवां रुद्राभिषेक हुआ सम्पन्न देवगढ़। कस्बा क्षेत्र में पानेरियों की बगीची में स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर पावन श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन ब्रह्म वेला प्रातः 3:00 बजे ब्रह्ममुहूर्त से भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं दिव्य श्रृंगार किया जा रहा है। श्रावण मास अंतर्गत चल रहे इस धार्मिक आयोजन का नौवां रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। सावन में रुद्राभिषेक और विशेष पूजन का धार्मिक महत्व व्यापक रूप से माना जाता है। रुद्राभिषेक के उपरांत भगवान महादेव का भव्य श्रंगार “श्री चाँदीवर्केश्वर महादेव” स्वरूप में चाँदी के वर्क एवं पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार किया गया। मनोहारी श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। मंदिर में प्रातःकालीन आराधना, वैदिक मंत्रों की गूंज, घंटियों की मधुर ध्वनि और भक्तों की अपार आस्था ने एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण कर दिया। पूरे सावन माह में प्रतिदिन प्रातः 3 बजे से रुद्राभिषेक एवं विशेष श्रृंगार का यह क्रम निरंतर जारी है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।2
- राजस्थान काई जिलों में भारि बारिश का अलर्ट जयपुर भरतपुर अति भारी बारिश का अलर्ट 7 से 10 अगस्त तक राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में भारी बारिश के आसार 8 से 10 अगस्त के बीच कई इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना1
- आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों की राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की समीक्षा सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत राज्य निर्वाचन आयुक्त श राजेश्वर सिंह ने गुरूवार को शासन सचिवालय स्थित सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं प्रलोभन-मुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र मतदाता को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए आयोग के दिशा-निर्देशों एवं विधिक प्रावधानों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों को अद्यतन करने, मतदान केन्द्रों की स्थापना, मतदान दलों के गठन, कार्मिकों के प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात उसकी प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए तथा मतदाताओं को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्वाचन संबंधी शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर पेयजल, बिजली, छाया, शौचालय, रैंप, व्हीलचेयर सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य पात्र मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुरूप विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों से निर्वाचन कार्य में लगे सभी कार्मिकों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है और प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करे। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से जिला कलेक्टरों को निर्वाचन कार्यक्रम के विभिन्न चरणों, समयबद्ध कार्ययोजना तथा आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।वर्मा ने मतदाता सूची को अद्यतन करने, मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं, कार्मिकों के प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, कानून-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन संबंधी मॉनिटरिंग तंत्र पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा आयोग के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रस्तुतीकरण के दौरान जिला कलेक्टरों एवं अधिकारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान करते हुए निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं एवं दायित्वों पर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में निर्वाचन तैयारियों की प्रगति से राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया। उन्होंने मतदाता सूची, मतदान केन्द्रों, कार्मिकों की उपलब्धता, कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत करते हुए तैयारियों से संबंधित व्यावहारिक एवं प्रशासनिक चुनौतियों से भी अवगत कराया। इस पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी लंबित विषयों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।4
- पत्रकार वार्ता में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी पत्रकार वार्ता में विकास कार्यों पर हुई चर्चा, भविष्य की योजनाओं की दी जानकारी ब्यावर जिला प्रगति प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए ब्यावर जिले में पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ब्यावर जिले के विकास को लेकर संवेदनशील है। जिले की आवश्यकताओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्यावर जिले के विकास को नए पंख लगेंगे और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ जिले के विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आमजन मिलकर प्रयास करेंगे। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगरीय सुविधाओं सहित आधारभूत आवश्यकताओं को मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच सके। भविष्य के ब्यावर की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा मिनी सचिवालय का रोडमैप पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कलक्टर कमल राम मीना ने भविष्य में विकसित होने वाले मिनी सचिवालय की प्रस्तावित योजना एवं विकास रोडमैप से मीडिया प्रतिनिधियों को रूबरू करवाया। उन्होंने मिनी सचिवालय के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जाने वाले निर्माण एवं विस्तार कार्यों की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने बताया कि मिनी सचिवालय को आने वाले वर्षों की प्रशासनिक एवं जनसंख्या संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्वरूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इसमें विभिन्न विभागों के कार्यालयों के लिए आवश्यक स्थान, आमजन के आवागमन एवं सुविधा, पार्किंग, आधारभूत सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समाहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय का विकास केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक विकास की आधारशिला तैयार की जाएगी। इससे जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागीय सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा आमजन को एक ही परिसर में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।1
- राजसमंद में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जमीन विवाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला ;गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पहले भी हमला कर चुका1