Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्रसंघ चुनाव बेहाल को लेकर छात्रों का MLV collage के बहार प्रदर्शन
Dev karan Mali
छात्रसंघ चुनाव बेहाल को लेकर छात्रों का MLV collage के बहार प्रदर्शन
More news from Bhilwara and nearby areas
- आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा चुनाव संबंधी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करे, अधिकारी रहें अलर्ट मोड पर- जिला निर्वाचन अधिकारी आसींद/ भीलवाड़ा, 7 अगस्त। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के समस्त प्रकोष्ठ प्रभारियों, रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संधू ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही उसका जिलेभर में सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी चुनाव को देखते हुए संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हीकरण, मतदान दलों के प्रशिक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट की उपलब्धता तथा अन्य निर्वाचन संबंधी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अलर्ट मोड पर कार्य करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, शेड, रैंप, विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था समय रहते पूर्ण कर ली जाए, ताकि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 का निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन सुश्री हरीतिमा,एडीएम सिटी श्रीमती प्रतिभा देवटिया सहित नगर निकाय व पंचायत राज चुनाव के समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, जिले के समस्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी मौजूद रहे। आसींद मंजूर 94138895961
- माँ पन्नाधाय के इतिहास को लेकर गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन चित्तौड़गढ़ में गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, माँ पन्नाधाय के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप, पीएम व जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन1
- संत रविदास कलश वंदन यात्रा कपासन पहुंची:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, समरसता का दिया संदेश* संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कपासन विधानसभा क्षेत्र में कलश वंदन यात्रा निकाली गई, यात्रा मातृकुंडिया से प्रारंभ हुई ,यात्रा विधायक अर्जुनलाल जीनगर की मौजूदगी में निकाली गई यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समता, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है,यात्रा का कपासन नगर में प्रवेश पर महाराणा प्रताप चौराहा पर संत रविदास जी की तस्वीर पर फुलों की बारिश से भव्य स्वागत किया गया व विधायक अर्जुनलाल जीनगर व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे से बस स्टैंड तक पैदल यात्रा निकाली व नगरपालिका के बाहर कार्यकर्ताओं और आमजन को संत रविदास जी के चरितार्थ पर भी जानकारी दी, कपासन से रथयात्रा ने भादसोड़ा की ओर प्रस्थान किया, यात्रा में सभी समाजजन व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी मौजुद दिखे4
- चरागाह भूमि पर खनन की मिट्टी डालने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन चरागाह भूमि पर खनन की मिट्टी डालने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रेलमगरा। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गवारड़ी के लडपचा गांव के ग्रामीणों ने चरागाह भूमि पर खनन से निकली मिट्टी डाले जाने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी रेलमगरा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि लडपचा स्थित दरीबा रोड पर संचालित एक खनन लीज से लगातार खनन कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि खनन से निकलने वाली मिट्टी के सैकड़ों डंपर गांव की चरागाह भूमि (आराजी संख्या 870) में डाल दिए गए हैं। इससे चरागाह की उपयोगिता प्रभावित हो रही है और गांव के पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में बरसात के मौसम में यह चरागाह पशुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन मिट्टी डाले जाने से पशुओं के चरने का क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में आपत्ति जताने पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि चरागाह भूमि पर डाली गई मिट्टी को तत्काल हटवाया जाए तथा यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण अथवा नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित लीज धारक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पन्नालाल जाट, उदयराम जाट, कालूराम जाट, शंकर जाट, गोवर्धन जाट, बद्रीलाल जाट, शंकर खारोल, हेमराज गाड़री, भेरू गाड़री, सुभाष सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, इकबाल खान, रोशनलाल जाट, बालूराम जाट, भूरालाल भील, पप्पू भील, हजारी भील, सुरेशचंद्र जाट, मांगीलाल जाट, अर्जुन सेन, अनिल जाट, लोकेश जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- 'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा1
- विद्युत विभाग की कथित लापरवाही! झूलते 11 केवी तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा विद्युत विभाग की कथित लापरवाही! झूलते 11 केवी तारों की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, एवीवीएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुआवजा व कार्रवाई की उठाई मांग रेलमगरा, 6 अगस्त। ग्राम भराई (बंजारा का खेड़ा) में झूलती हुई 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक के गंभीर रूप से झुलसने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर पूर्व सूचना के बावजूद लटकते तारों को ठीक नहीं करने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाथद्वारा के नेतृत्व में एवीवीएनएल उपखंड कार्यालय, रेलमगरा पर प्रदर्शन किया तथा सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई, पीड़ित के इलाज का पूरा खर्च और उचित मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम भराई (बंजारा का खेड़ा) से होकर गुजर रही 11 केवी मुख्य विद्युत लाइन के तार लंबे समय से काफी नीचे झूल रहे थे। उनका आरोप है कि संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक एवं दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर करने का आग्रह किया गया था, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार 5 अगस्त को गांव निवासी तूफान बंजारा झूलती हुई 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय रेलमगरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आर.के. जिला अस्पताल, राजसमंद रेफर किया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे जी.बी.एच. अस्पताल, उदयपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि पीड़ित के उपचार का संपूर्ण खर्च विद्युत विभाग वहन करे, नियमानुसार अधिकतम आर्थिक मुआवजा एवं अंतरिम राहत राशि स्वीकृत की जाए तथा गांव में झूल रहे 11 केवी विद्युत तारों को तत्काल सुरक्षित ऊंचाई पर कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए। इस दौरान शंकरलाल चौधरी, दयाराम, भगवानलाल, गोवर्धन, मदन, महाराज, कालू, धन्ना, लक्ष्मण, रतन, सुनील, शंभू, बद्रीलाल, धनजी, जयसिंह, बापूजी, मांगूलाल, राजू, राजमल, रमेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी पर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी पर साफ दिखाई दे रहा है। गढ़वाल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।1