Shuru
Apke Nagar Ki App…
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आदर्श न्यूज़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
More news from राजस्थान and nearby areas
- 'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा1
- घासा के मांगथला में माध्यमिक द्वितीय के शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी शुरू, खेलकूद प्रतियोगिता पर हुई वार्ताएं उदयपुर जिले के घासा पंस क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में शुक्रवार को माध्यमिक द्वितीय के अंतर्गत आने वाले सभी आठ ब्लॉको के शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारम्भ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव ने की। वैष्णव ने बताया कि इस संगोष्ठी में उदयपुर जिले मावली,वल्लभनगर, खेमली,भींडर,बड़गांव,गिर्वा, कुराबड़ व उदयपुर शहर ब्लॉकों के राजकीय व निजी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया।1
- भदेसर उपखंड के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण अध्ययन बाधित, शीघ्र नियुक्ति की मांग। चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर उपखंड के कई राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त पड़े होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से त्रस्त छात्र-छात्राओं ने जुलाई माह में कही विद्यालयों में विरोध स्वरूप ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया व क्षेत्रीय जानकारी के अनुसार नरबदिया, विवेकानंद मॉडल स्कूल भदेसर, शहीद राजेंद्र नगर, पीपलवास, धनेत सहित अन्य कही राजकीय विद्यालयों में महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक नहीं हैं। परिणामस्वरूप बच्चों को नियमित कक्षाएं नहीं मिल पा रही हैं और उनका शैक्षणिक भविष्य खतरे में है। इस गंभीर समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल, बिलडी ने संबंधित उच्च अधिकारियों से ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की है कि भदेसर उपखंड के सभी राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। मेघवाल ने कहा कि "शिक्षा मौलिक अधिकार है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के गरीब और मेधावी छात्र-छात्राएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को इस ओर तुरंत ध्यान देकर ठोस कदम उठाने चाहिए।" इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ एवं शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार को पत्र लिखकर शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है। सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या का शीघ्र निराकरण कर विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।1
- चरागाह भूमि पर खनन की मिट्टी डालने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन चरागाह भूमि पर खनन की मिट्टी डालने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रेलमगरा। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गवारड़ी के लडपचा गांव के ग्रामीणों ने चरागाह भूमि पर खनन से निकली मिट्टी डाले जाने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी रेलमगरा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि लडपचा स्थित दरीबा रोड पर संचालित एक खनन लीज से लगातार खनन कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि खनन से निकलने वाली मिट्टी के सैकड़ों डंपर गांव की चरागाह भूमि (आराजी संख्या 870) में डाल दिए गए हैं। इससे चरागाह की उपयोगिता प्रभावित हो रही है और गांव के पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में बरसात के मौसम में यह चरागाह पशुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन मिट्टी डाले जाने से पशुओं के चरने का क्षेत्र लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में आपत्ति जताने पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि चरागाह भूमि पर डाली गई मिट्टी को तत्काल हटवाया जाए तथा यदि किसी प्रकार का अतिक्रमण अथवा नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो संबंधित लीज धारक के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पन्नालाल जाट, उदयराम जाट, कालूराम जाट, शंकर जाट, गोवर्धन जाट, बद्रीलाल जाट, शंकर खारोल, हेमराज गाड़री, भेरू गाड़री, सुभाष सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, इकबाल खान, रोशनलाल जाट, बालूराम जाट, भूरालाल भील, पप्पू भील, हजारी भील, सुरेशचंद्र जाट, मांगीलाल जाट, अर्जुन सेन, अनिल जाट, लोकेश जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- कांकरोली के इरिगेशन गार्डन के पास पैंथर मूवमेंट से दहशत तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद घनी आबादी क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट, बीती रात सिंचाई विभाग उद्यान के पास दीक्षा पैंथर, पैंथर के मूवमेंट से मोहल्लावासियों में दहशत, देर रात तक हाथों में टॉर्च लिए घूमते रहे मोहल्ले के लोग, रेस्क्यू टीम की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं पकड़ा गया पैंथर, शहरी क्षेत्र में पैंथर मूवमेंट वन विभाग के लिए बना चुनौती, दत्तात्रेय नगर,कृष्णा कॉलोनी,वांसोल के लोगों ने की पैंथर पकड़वाने की मांग,1
- वल्लभनगर में एडीजे व एनआई एक्ट कोर्ट व उदयपुर हाईकोर्ट बेंच की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना तथा वल्लभनगर में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे) एवं एनआई एक्ट न्यायालय शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार अध्यक्ष बाबूलाल डांगी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी की और राज्य सरकार व न्यायपालिका से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग उठाई।1
- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी पर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब गंगा नदी पर साफ दिखाई दे रहा है। गढ़वाल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से नदी के किनारों से दूर रहने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।1