logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं में गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा, पलटी डबल डेकर बस, एक की मौत बीस से अधिक घायल, डीएम, एसएसपी ने जाना हाल बदायूं। गंगा एक्सप्रेस वे पर एक दिन पहले बिसौली क्षेत्र में टूरिस्ट बस पलटी थी तो दूसरे दिन जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार की आधी रात गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस टायर फटने से पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए है। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडीकल कालेज भेजा गया है। घटना स्थल और अस्पताल का डीएम एसएसपी ने मौका मुआयना कर यात्रियों को समुचित चिकित्सकीय सुविधाएं देने के निर्देश दिए है। गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसा बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र में गांव सराय पिपरिया के समीप हुआ है। रविवार की आधी रात एक बस पूर्वांचल के खागा से गुजराज प्रदेश जा रही थी कि बदायूं में किलोमीटर संख्या 202 पर बस का अचानक टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताते है कि बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई जिसे सुन कर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना देने के साथ बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। बताते है कि पुलिस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची और घायलो को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। इस हादसे में ढाई दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है। हादसे में पुलिस को बस से एक यात्री मृतक मिला जिसकी पहचान 24 वर्षीय अनुज पुत्र श्यामलाल निवासी जनपद फतेहपुर के गांव छिवलहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी जिस पर वह सोमवार को रोते बिलखते बदायूं आ गए। बताते है कि हादसे की सूचना पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौका मुआयना करने के बाद जिला अस्पताल और मेडीकल कालेज में भर्ती यात्रियों का हाल जाना और डाक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
df187f95-38b9-42d7-953b-06823e8e5a55

बदायूं में गंगा एक्सप्रेस वे पर फिर हुआ हादसा, पलटी डबल डेकर बस, एक की मौत बीस से अधिक घायल, डीएम, एसएसपी ने जाना हाल बदायूं। गंगा एक्सप्रेस वे पर एक दिन पहले बिसौली क्षेत्र में टूरिस्ट बस पलटी थी तो दूसरे दिन जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस वे पर रविवार की आधी रात गुजरात जा रही एक डबल डेकर बस टायर फटने से पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए है। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल और मेडीकल कालेज भेजा गया है। घटना स्थल और अस्पताल का डीएम एसएसपी ने मौका मुआयना कर यात्रियों को समुचित चिकित्सकीय सुविधाएं देने के निर्देश दिए है। गंगा एक्सप्रेस वे पर हादसा बदायूं जिले के थाना मूसाझाग क्षेत्र में गांव सराय पिपरिया के समीप हुआ है। रविवार की आधी रात एक बस पूर्वांचल के खागा से गुजराज प्रदेश जा रही थी कि बदायूं में किलोमीटर संख्या 202 पर बस का अचानक टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताते है कि बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई जिसे सुन कर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना देने के साथ बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। बताते है कि पुलिस हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची और घायलो को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। इस हादसे में ढाई दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है। हादसे में पुलिस को बस से एक यात्री मृतक मिला जिसकी पहचान 24 वर्षीय अनुज पुत्र श्यामलाल निवासी जनपद फतेहपुर के गांव छिवलहा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी पहचान कर हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी जिस पर वह सोमवार को रोते बिलखते बदायूं आ गए। बताते है कि हादसे की सूचना पर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने मौका मुआयना करने के बाद जिला अस्पताल और मेडीकल कालेज में भर्ती यात्रियों का हाल जाना और डाक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उझानी में दलित युवक की घर के बाहर मिली लाश, परिजन गांव के कुछ युवकों पर लगा रहे है हत्या का आरोप, पुलिस पर लगाए आरोप उझानी,(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव नरऊ से बीती रात हाइवे से गायब एक दलित युवक की सोमवार की सुबह उसके घर के दरवाजे पर संदिग्धावस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को युवक का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था जिसकी शिकायत पुलिस से की गई मगर पुलिस ने एक न सुनी जिससे आरोपी युवकों ने उसकी हत्या कर लाश घर के दरवाजे पर फेंक दी। हत्या के आरोपो के बाद पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को बुला लिया जिसने साक्ष्य एकत्र किए। गांव नरऊ निवासी दलित पिन्टू के पुत्र 18 वर्षीय अमन की लाश आज सुबह उसके घर बाहर मिलने से परिवार में चीत्कार मच गई वही गांव में सनसनी फैल गई। लाश मिलने के बाद परिजनों ने गांव के ही कई युवकों पर हत्या कर लाश घर के बाहर फेंक जाने के आरोप लगाए है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि अमन रविवार की रात गांव के तमाम लोगों के साथ हाइवे पर बन रही पुलिया को देखने गया था जहां से वह गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि देर रात अमन जब घर न लौटा तब परिजनों ने उसकी खोजवीन शुरू की मगर वह मिल सका। परिजनों ने गांव के ही युवक जजर्वेन्द, अमर सहित कई युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने घटना की पृष्ठभूमि में बताया कि अमन रविवार को बीस हजार रुपया लेकर बाजार में मकान निर्माण के लिए सामान खरीदने गया था लेकिन रास्ते में आरोपी युवकों ने अमन को रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक गालियां दी साथ ही उससे रुपया और बाइक की चाबी छीन ली। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद अमन ने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी मगर पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद अमन ने गांव में पहुंच कर गुस्से में तहरीर को फाड़ कर फेंक दिया। परिजनों का कहना है कि बीती रात हाइवे निर्माण के लिए बन रही पुलिया को देखने पूरा गांव गया था जिससे अमन भी हाइवे पर चला गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक उसे पकड़कर कही ले गए और उसकी हत्या करने के बाद रात में किसी समय लाश को घर के दरवाजे के सामने डाल कर चले गए। परिजनों का कहा है कि आज सुबह जब वह लोग जागे तब अमन की लाश दरवाजे पर मिली। पुलिस ने हत्या के आरोपो के फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्र कराएं है। हत्या की सूचना पर सीओ उझानी ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
    1
    उझानी में दलित युवक की घर के बाहर मिली लाश, परिजन गांव के कुछ युवकों पर लगा रहे है हत्या का आरोप, पुलिस पर लगाए आरोप
उझानी,(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव नरऊ से बीती रात हाइवे से गायब एक दलित युवक की सोमवार की सुबह उसके घर के दरवाजे पर संदिग्धावस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को युवक का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हो गया था जिसकी शिकायत पुलिस से की गई मगर पुलिस ने एक न सुनी जिससे आरोपी युवकों ने उसकी हत्या कर लाश घर के दरवाजे पर फेंक दी। हत्या के आरोपो के बाद पुलिस ने फॉरेंसिंक टीम को बुला लिया जिसने साक्ष्य एकत्र किए। 
गांव नरऊ निवासी दलित पिन्टू के पुत्र 18 वर्षीय अमन की लाश आज सुबह उसके घर बाहर मिलने से परिवार में चीत्कार मच गई वही गांव में सनसनी फैल गई। लाश मिलने के बाद परिजनों ने गांव के ही कई युवकों पर हत्या कर लाश घर के बाहर फेंक जाने के आरोप लगाए है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि अमन रविवार की रात गांव के तमाम लोगों के साथ हाइवे पर बन रही पुलिया को देखने गया था जहां से वह गायब हो गया। परिजनों ने बताया कि देर रात अमन जब घर न लौटा तब परिजनों ने उसकी खोजवीन शुरू की मगर वह मिल सका। 
परिजनों ने गांव के ही युवक जजर्वेन्द, अमर सहित कई युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने घटना की पृष्ठभूमि में बताया कि अमन रविवार को बीस हजार रुपया लेकर बाजार में मकान निर्माण के लिए सामान खरीदने गया था लेकिन रास्ते में आरोपी युवकों ने अमन को रोक लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक गालियां दी साथ ही उससे रुपया और बाइक की चाबी छीन ली। परिजनों ने बताया कि इस घटना के बाद अमन ने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी मगर पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया जिसके बाद अमन ने गांव में पहुंच कर गुस्से में तहरीर को फाड़ कर फेंक दिया। 
परिजनों का कहना है कि बीती रात हाइवे निर्माण के लिए बन रही पुलिया को देखने पूरा गांव गया था जिससे अमन भी हाइवे पर चला गया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक उसे पकड़कर कही ले गए और उसकी हत्या करने के बाद रात में किसी समय लाश को घर के दरवाजे के सामने डाल कर चले गए। परिजनों का कहा है कि आज सुबह जब वह लोग जागे तब अमन की लाश दरवाजे पर मिली। पुलिस ने हत्या के आरोपो के फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्र कराएं है। हत्या की सूचना पर सीओ उझानी ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल, “शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ बेहद भयावह तरीके से मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षक का काम बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना होता है, न कि हिंसा करना। कई यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं गुरु-शिष्य संबंधों पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
    1
    शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल,
“शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ बेहद भयावह तरीके से मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
लोगों का कहना है कि शिक्षक का काम बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना होता है, न कि हिंसा करना। कई यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं गुरु-शिष्य संबंधों पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • 11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति 11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति महिला आरक्षण विरोधी मानसिकता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं *महिला आरक्षण विरोध पर सपा के खिलाफ गूंजे नारे* बदायूँ :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत वर्ष 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विधेयक लाया गया, लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता को उजागर किया। इसी के विरोध में महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत विपक्षी सांसद के विरुद्ध क्रमिक कार्यक्रम के दूसरे दिन बदायूँ लोकसभा के सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक, डीएम चौराहा, बदायूँ में बिल्सी विधानसभा की महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया तथा सपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने का कार्य कर रही है, लेकिन विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है। चैयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर ने कहा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की मातृशक्ति को सम्मान और अधिकार देने वाला है। भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करने का कार्य करता रहा है। जिला मंत्री आरती कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। महिला आरक्षण विधेयक भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को रोकने का प्रयास किया है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, जिला मंत्री रचना शंखधार, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा, करुणा सोलंकी, जया साहू, छाया शर्मा, रेखा उपाध्याय, वंदना शर्मा, ममता वर्मा जी, पूनम शर्मा, ममता वाल्मीकि, रेनू वाल्मीकि, गुड्डी राजपूत, प्रवेश सिन्हा, नीलू मिश्रा आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति
11 मई 202महिला आरक्षण के मुद्दे पर सपा के खिलाफ मुखर हुई मातृशक्ति
महिला आरक्षण विरोधी मानसिकता के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं
*महिला आरक्षण विरोध पर सपा के खिलाफ गूंजे नारे*
बदायूँ :- नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत वर्ष 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक विधेयक लाया गया, लेकिन सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति अपनी नकारात्मक मानसिकता को उजागर किया। इसी के विरोध में महिला जन-आक्रोश अभियान के अंतर्गत विपक्षी सांसद के विरुद्ध क्रमिक कार्यक्रम के दूसरे दिन बदायूँ लोकसभा के सपा सांसद आदित्य यादव के आवास के निकट लक्ष्मीबाई चौक, डीएम चौराहा, बदायूँ में बिल्सी विधानसभा की महिला कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया गया तथा सपा के खिलाफ नारेबाजी की गई।
क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रेनू सिंह ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने का कार्य कर रही है, लेकिन विपक्षी दलों ने इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर अपनी महिला विरोधी सोच को उजागर किया है।
चैयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर ने कहा लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की मातृशक्ति को सम्मान और अधिकार देने वाला है। भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करने का कार्य करता रहा है।
जिला मंत्री आरती कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं। महिला आरक्षण विधेयक भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को रोकने का प्रयास किया है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय, जिला मंत्री रचना शंखधार, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा, करुणा सोलंकी, जया साहू, छाया शर्मा, रेखा उपाध्याय, वंदना शर्मा, ममता वर्मा जी, पूनम शर्मा, ममता वाल्मीकि, रेनू वाल्मीकि, गुड्डी राजपूत, प्रवेश सिन्हा, नीलू मिश्रा आदि महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आइसक्रीम लवर सावधान!, बाजार में बिकने वाली आइसक्रीम का काला सच, देखिए कैसे केमिकल मिलाकर किया जा रहा तैयार #viralnews #viralvideo #shorts #reelsfacebook
    1
    आइसक्रीम लवर सावधान!, बाजार में बिकने वाली आइसक्रीम का काला सच, देखिए कैसे केमिकल मिलाकर किया जा रहा तैयार
#viralnews #viralvideo #shorts #reelsfacebook
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल संयम से उपयोग के आह्वान के बाद यह सवाल उठ रहा है। क्या इससे भौकाल के लिए की जाने वाली वाहनों की घुड़दौड़ और स्टंट पर रोक लगेगी?
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल संयम से उपयोग के आह्वान के बाद यह सवाल उठ रहा है। क्या इससे भौकाल के लिए की जाने वाली वाहनों की घुड़दौड़ और स्टंट पर रोक लगेगी?
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूँ के उझानी थाना क्षेत्र के नरऊ गाँव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गाँव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, साथ ही पुलिस पर भी निष्क्रियता बरतने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
    3
    बदायूँ के उझानी थाना क्षेत्र के नरऊ गाँव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने गाँव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, साथ ही पुलिस पर भी निष्क्रियता बरतने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण दुर्घटना हुई है। इस दर्दनाक हादसे में बड़े नुकसान की आशंका है। स्थानीय प्रशासन मौके पर है।
    1
    उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण दुर्घटना हुई है। इस दर्दनाक हादसे में बड़े नुकसान की आशंका है। स्थानीय प्रशासन मौके पर है।
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर लाखों की चोरी, करीबी पर शक मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर लाखों की चोरी, करीबी पर शक उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत मुरादाबाद पुलिस ने थाना नागफनी क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में हुई चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे कुछ अज्ञात लोग एक पीतल कारोबारी के घर में घुस गए। आरोपियों ने आधुनिक डिजिटल लॉक खोलकर घर में प्रवेश किया और परिवारजनों को भयभीत कर नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में किसी करीबी या परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिसे घर, डिजिटल लॉक और नकदी की जानकारी थी। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही चोरी गई धनराशि के सत्यापन की प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।
    1
    मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर लाखों की चोरी, करीबी पर शक
मुरादाबाद में पीतल कारोबारी के घर लाखों की चोरी, करीबी पर शक
उत्तर प्रदेश पुलिस के अंतर्गत मुरादाबाद पुलिस ने थाना नागफनी क्षेत्र के अकबर कंपाउंड में हुई चोरी की बड़ी घटना का खुलासा करने के लिए जांच तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3:45 बजे कुछ अज्ञात लोग एक पीतल कारोबारी के घर में घुस गए। आरोपियों ने आधुनिक डिजिटल लॉक खोलकर घर में प्रवेश किया और परिवारजनों को भयभीत कर नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में किसी करीबी या परिचित व्यक्ति की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है, जिसे घर, डिजिटल लॉक और नकदी की जानकारी थी।
पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही चोरी गई धनराशि के सत्यापन की प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.