logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धौलपुर bjp के कार्यकर्ता बारी अम्बेडकर पार्क पर दिखावे का सफ़ाई कार्य करती हुई

18 hrs ago
user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
18 hrs ago
c092ad83-ac3c-4a3e-ace4-b59389bc776a

धौलपुर bjp के कार्यकर्ता बारी अम्बेडकर पार्क पर दिखावे का सफ़ाई कार्य करती हुई

  • user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Dhaulpur, Dholpur
    sare sare desh ki yehi halat hai,har taraf dikhaba ho raha hai.
    14 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर जिले के ग्राम पंचायत मानपुर स्थित वेद मंदिर परिसर में आयोजित 03 दिवसीय वेद प्रचार समारोह एवं योग यज्ञ आज श्रद्धा, भक्ति और वैदिक वातावरण के बीच अत्यंत गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल हवन-यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चारण, योग अभ्यास एवं सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। इस पावन अवसर पर विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक ज्ञान, सामाजिक कुरीतियों के निवारण एवं संस्कार निर्माण पर प्रभावशाली प्रवचन दिए गए, जिसने जनमानस को गहराई से प्रेरित किया। इस आयोजन में यज्ञ ब्रह्मा के रूप में स्वामी संपूर्णानंद जी, स्वामी चेतनानंद जी, स्वामी शरणानंद जी, धर्मवीर आर्य साधक जी एवं रेखा आर्य जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यज्ञ को वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया। कार्यक्रम के आयोजक योगाचार्य राजेश आर्य गुर्जर ने कहा कि इस प्रकार के वेद प्रचार एवं योग यज्ञ कार्यक्रम समाज में नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का सशक्त माध्यम हैं। स्थानीय युवा एवं राष्ट्रीय वीर गुर्जर संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित गुर्जर मानपुर ने कहा कि इस आयोजन ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया है, जिससे युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिली है। सभी विद्वानों ने एक स्वर में कहा कि “वेदों का प्रचार-प्रसार और यज्ञ जैसे पवित्र कर्म ही समाज को सही दिशा देने का आधार हैं। ऐसे आयोजनों से मानव जीवन में शांति, सद्भाव और नैतिकता का विकास होता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूरे वातावरण में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    1
    धौलपुर जिले के ग्राम पंचायत मानपुर स्थित वेद मंदिर परिसर में आयोजित 03 दिवसीय वेद प्रचार समारोह एवं योग यज्ञ आज श्रद्धा, भक्ति और वैदिक वातावरण के बीच अत्यंत गरिमामय रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रातःकाल हवन-यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चारण, योग अभ्यास एवं सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।
इस पावन अवसर पर विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक ज्ञान, सामाजिक कुरीतियों के निवारण एवं संस्कार निर्माण पर प्रभावशाली प्रवचन दिए गए, जिसने जनमानस को गहराई से प्रेरित किया।
इस आयोजन में यज्ञ ब्रह्मा के रूप में स्वामी संपूर्णानंद जी, स्वामी चेतनानंद जी, स्वामी शरणानंद जी, धर्मवीर आर्य साधक जी एवं रेखा आर्य जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यज्ञ को वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया।
कार्यक्रम के आयोजक योगाचार्य राजेश आर्य गुर्जर ने कहा कि इस प्रकार के वेद प्रचार एवं योग यज्ञ कार्यक्रम समाज में नैतिकता, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का सशक्त माध्यम हैं। 
स्थानीय युवा एवं राष्ट्रीय वीर गुर्जर संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित गुर्जर मानपुर ने कहा कि इस आयोजन ने क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया है, जिससे युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिली है।
सभी विद्वानों ने एक स्वर में कहा कि “वेदों का प्रचार-प्रसार और यज्ञ जैसे पवित्र कर्म ही समाज को सही दिशा देने का आधार हैं। ऐसे आयोजनों से मानव जीवन में शांति, सद्भाव और नैतिकता का विकास होता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूरे वातावरण में भक्ति, अनुशासन और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Pradyumn Kumar
    1
    Post by Pradyumn Kumar
    user_Pradyumn Kumar
    Pradyumn Kumar
    Farmer Rupbas, Bharatpur•
    6 hrs ago
  • धौलपुर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नियमित नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने धौलपुर शहर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना लिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    3
    धौलपुर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के नियमित नमूने लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने धौलपुर शहर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर भी कार्रवाई करते हुए मिठाई का नमूना लिया गया। संबंधित प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की  मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Shakeel Dholpur
    Shakeel Dholpur
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by NATION MEDIA AB
    1
    Post by NATION MEDIA AB
    user_NATION MEDIA AB
    NATION MEDIA AB
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • आरी गांव में जल निकासी के नाम पर खोदा 'मौत का कुआं', ग्रामीणों में भारी आक्रोश स्कूली बच्चे और बुजुर्ग हो रहे चोटिल प्रशासन की चुप्पी पर उग्र आंदोलन की चेतावनी धौलपुर के सैपऊ उपखंड के नुनहेरा पंचायत के ग्राम आरी में प्रशासन और ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ जाटव बस्ती के मुख्य रास्ते पर नाले के पानी की निकासी के लिए खोदा गया गड्ढा अब ग्रामीणों के लिए 'मौत का कुआं' बन चुका है। पिछले 15 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय निवासियों में भारी जन आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बिल्कुल पास और सरना जाटव व मोहर सिंह जाटव की दीवार से सटा यह गहरा गड्ढा आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। जाटव मोहल्ले का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। स्थिति तब और गंभीर हो गई है जब इसी महीने मोहल्ले में दो शादियां होने वाली हैं, ऐसे में मेहमानों और परिवार के लिए यहाँ से गुजरना नामुमकिन हो गया है प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इस गड्ढे के कारण स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मवेशी आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार सरपंच और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मामले की सूचना मिलते ही श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि हमारा संगठन हर समाज और जाति-धर्म के साथ खड़ा है। दलित समाज के साथ हो रहा यह अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरपंच और स्थानीय प्रशासन ने जल्द ही इस समस्या का समाधान कर रास्ता बहाल नहीं किया, तो हम उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मौके पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सरना जाटव, हरविलास जाटव, मोहरू जाटव, राम मोहन जाटव, अंकित जाटव, रोहित जाटव, मोहन जाटव, राजा जाटव, सुनील जाटव और राम अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी उपस्थित रहे।
    4
    आरी गांव में जल निकासी के नाम पर खोदा 'मौत का कुआं', ग्रामीणों में भारी आक्रोश स्कूली बच्चे और बुजुर्ग हो रहे चोटिल प्रशासन की चुप्पी पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
धौलपुर  के सैपऊ उपखंड के नुनहेरा पंचायत के ग्राम आरी में प्रशासन और ग्राम पंचायत की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ जाटव बस्ती के मुख्य रास्ते पर नाले के पानी की निकासी के लिए खोदा गया गड्ढा अब ग्रामीणों के लिए 'मौत का कुआं' बन चुका है। पिछले 15 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय निवासियों में भारी जन आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बिल्कुल पास और सरना जाटव व मोहर सिंह जाटव की दीवार से सटा यह गहरा गड्ढा आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। जाटव मोहल्ले का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। स्थिति तब और गंभीर हो गई है जब इसी महीने मोहल्ले में दो शादियां होने वाली हैं, ऐसे में मेहमानों और परिवार के लिए यहाँ से गुजरना नामुमकिन हो गया है प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इस गड्ढे के कारण स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मवेशी आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार सरपंच और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। मामले की सूचना मिलते ही श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि हमारा संगठन हर समाज और जाति-धर्म के साथ खड़ा है। दलित समाज के साथ हो रहा यह अन्याय कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरपंच और स्थानीय प्रशासन ने जल्द ही इस समस्या का समाधान कर रास्ता बहाल नहीं किया, तो हम उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मौके पर विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सरना जाटव, हरविलास जाटव, मोहरू जाटव, राम मोहन जाटव, अंकित जाटव, रोहित जाटव, मोहन जाटव, राजा जाटव, सुनील जाटव और राम अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी उपस्थित रहे।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by Shehzad Qureshi
    1
    Post by Shehzad Qureshi
    user_Shehzad Qureshi
    Shehzad Qureshi
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Amit Pandey
    1
    Post by Amit Pandey
    user_Amit Pandey
    Amit Pandey
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    2
    Post by Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.