logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मदनपुर टोल प्लाजा हटाने से NHAI का इनकार, स्थानीय पास सुविधा का अधिक लाभ उठाने की अपील कोरबा-कटघोरा। मदनपुर टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान नियमों के तहत टोल प्लाजा को वहां से हटाया जाना संभव नहीं है। नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में परियोजना निदेशक, एनएचएआई बिलासपुर ने यह जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम, 2008 के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में दो टोल प्लाजा के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी का प्रावधान है। हालांकि सक्षम प्राधिकारी विशेष परिस्थितियों में लिखित कारण दर्ज कर 60 किलोमीटर के भीतर भी टोल प्लाजा स्थापित करने की अनुमति दे सकते हैं। मदनपुर टोल प्लाजा भी इसी प्रावधान के तहत स्थापित किया गया है, इसलिए इसे वर्तमान स्थान से हटाना संभव नहीं है। नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने पत्र में कटघोरा, छुरी, रजकम्मा, पाली, चोटिया सहित आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से मुक्त करने अथवा टोल प्लाजा स्थानांतरित करने की मांग की थी। 0 स्थानीय पास सुविधा पर दिया सबसे अधिक जोर NHAI ने अपने जवाब के अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही है कि स्थानीय निवासियों को उपलब्ध “लोकल मंथली पास” (Local Monthly Pass) सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। प्राधिकरण ने नगर पालिका से अनुरोध किया है कि क्षेत्र के सेवायोजकों एवं प्रतिदिन आवागमन करने वाले नागरिकों को इस सुविधा के बारे में व्यापक रूप से जागरूक करें, ताकि वे नियमानुसार मासिक पास बनवाकर रियायती दर पर आवागमन कर सकें। नियमों के अनुसार टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-व्यावसायिक (नॉन-कमर्शियल) निजी वाहन मालिक, निवास प्रमाण पत्र और वाहन का पंजीयन (RC) प्रस्तुत कर स्थानीय मासिक पास बनवा सकते हैं, जिससे उन्हें निर्धारित रियायती शुल्क पर बार-बार आवागमन की सुविधा मिलती है। NHAI ने इस पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा एवं एसडीएम कटघोरा को भी सूचनाार्थ प्रेषित की है।

21 hrs ago
user_Manoj
Manoj
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • जांजगीर चांम्पा - निजी विद्यालयों में पसरी अव्यवस्था" स्कूलों की सुविधा और सुरक्षा बहाल
    1
    जांजगीर चांम्पा - निजी विद्यालयों में पसरी अव्यवस्था" स्कूलों की सुविधा और सुरक्षा बहाल
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • निजी विद्यालयों में पसरी अव्यवस्था , स्कूलों की सुरक्षा और सुविधा बहाल
    1
    निजी विद्यालयों में पसरी अव्यवस्था , स्कूलों की सुरक्षा  और सुविधा बहाल
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में डीजल घोटाला: कांग्रेस विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने दी 3 दिन की चेतावनी डीजल धांधली और एल्डरमैन विवाद: विधायक व्यास कश्यप के हमले पर बीजेपी का पलटवार, आंदोलन का एलान अस्पताल के जनरेटर का डीजल बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में? जांजगीर-चांपा में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
    1
    जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में डीजल घोटाला: कांग्रेस विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने दी 3 दिन की चेतावनी
डीजल धांधली और एल्डरमैन विवाद: विधायक व्यास कश्यप के हमले पर बीजेपी का पलटवार, आंदोलन का एलान
अस्पताल के जनरेटर का डीजल बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में? जांजगीर-चांपा में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक बचपन से हरदीडीह में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी शादी भी वहीं हुई थी। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है। मृतक के नाना और मामा ने छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
    1
    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम,
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम,
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात हुए आतंकवादी हमले में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड के ग्राम बुंदेली निवासी 21 वर्षीय दीपक रात्रे की मौत हो गई। वह करीब एक वर्ष से अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही बुंदेली और हरदीडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक बचपन से हरदीडीह में रहकर पढ़ाई करता था और उसकी शादी भी वहीं हुई थी। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। दीपक अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बच्चे को छोड़ गया है।
मृतक के नाना और मामा ने छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    29 min ago
  • जांजगीर चांम्पा - नाबालिक चालकों पर पुलिस की कार्यवाही, 16 नाबालिक वाहन चालक पकडे गए
    1
    जांजगीर चांम्पा - नाबालिक चालकों पर पुलिस की कार्यवाही, 16 नाबालिक वाहन चालक पकडे गए
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 1 गंभीर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस कायराना हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। ​पहचान पूछकर मारी गोली ​प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले मजदूरों को रोका और उनसे उनकी पहचान तथा नाम पूछा। पहचान सुनिश्चित करने के तुरंत बाद आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। ​बताया जा रहा है कि पीड़ित मजदूर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और सक्ती जिले के रहने वाले हैं। घटना में एक मजदूर की जान चली गई है, जबकि घायल मजदूर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ​इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी ​वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन (खोज अभियान) चलाया जा रहा है। ​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक ​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और सहायता का आश्वासन दिया है।
    1
    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर की अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, 1 गंभीर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ आतंकवादियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस कायराना हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
​पहचान पूछकर मारी गोली
​प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले मजदूरों को रोका और उनसे उनकी पहचान तथा नाम पूछा। पहचान सुनिश्चित करने के तुरंत बाद आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं।
​बताया जा रहा है कि पीड़ित मजदूर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार और सक्ती जिले के रहने वाले हैं। घटना में एक मजदूर की जान चली गई है, जबकि घायल मजदूर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
​इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
​वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन (खोज अभियान) चलाया जा रहा है।
​मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक
​छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और सहायता का आश्वासन दिया है।
    user_Manoj
    Manoj
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.