Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉम्पटीशन पब्लिक स्कूल हरपुर छतवा बनियापुर सारण में छात्र छात्राओं ने शिक्षक को किया सम्मानित
एनामुल हक
शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉम्पटीशन पब्लिक स्कूल हरपुर छतवा बनियापुर सारण में छात्र छात्राओं ने शिक्षक को किया सम्मानित
More news from बिहार and nearby areas
- 🚨 आरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. नवाज आलम, बोले—सिर्फ खानापूर्ति नहीं, पीड़ितों को मिले पूरा हक! 📍 आरा। संगठन की मजबूती और माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी एवं लालू प्रसाद यादव जी के पैगाम को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर भभुआ और रोहतास पहुंचे पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार डॉ. नवाज आलम को बक्सर पहुंचने पर सूचना मिली कि आरा विधानसभा क्षेत्र की जनता बाढ़ की गंभीर समस्या से परेशान है। जनता की परेशानी की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित किया और 07 सितंबर 2026 को आरा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। डॉ. नवाज आलम ने भकुरा, दौलतपुर, डुमरा, सनदिया एवं पिरौटा पंचायत सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों का दुख-दर्द साझा किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई, नए शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ित परिवारों से राहत सामग्री को लेकर जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या चिमकी, तिरपाल, सूखा राशन एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं? पीड़ित परिवारों ने बताया कि उन्हें सुविधाएं न के बराबर मिली हैं और कई जगहों पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। डॉ. नवाज आलम ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाढ़ पीड़ितों को समुचित राहत नहीं मिली तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 📢 प्रमुख मांगें 🔹 आरा प्रखंड की सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाए। 🔹 बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसल एवं अन्य क्षति का उचित मुआवजा दिया जाए। 🔹 बाढ़ में ढह चुके मकानों के लिए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। 🔹 बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल, सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। 🔹 राहत एवं बचाव कार्य में हो रही कथित खानापूर्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए। डॉ. नवाज आलम ने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और पीड़ित परिवारों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। 📸 रिपोर्टर — पंकज सिंह 📰 जनता की आवाज आरा न्यूज़ #आरा #भोजपुर #बिहार #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #आरा_विधानसभा #नवाजआलम #तेजस्वीयादव #लालूप्रसादयादव #भकुरा #दौलतपुर #डुमरा #सनदिया #पिरौटा #राहत_बचाव #किसान #मुआवजा #जनताकीआवाजआरा_न्यूज़1
- आरा ग्रामीण में बाढ़ से लोगों को मुश्किल हालात पुरा गांव चारों तरफ से जल से घिरे। भोजपुर जिला के आरा मुफस्सिल में दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी आ गया है जिसमें सैकड़ो लोगों को घर से निकलना मुश्किल है गरिबों के साथ साथ मवेशियों को हालत गंभीर बनी हुई है। आरा विधायक जो बिहार सरकार में मंत्री भी हैं कहीं भी इस आपदा कि घड़ी में दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।यह विडियो बलुआ मनोकामना नाथ महादेव जी का है।2
- नेपाली इंजीनियर को मिले नेशनल मेडल', भयानक 😱😱 बाढ़ में बचा अकेला घर, वीडियो देख हैरत में दुनिया नेपाल में आई बाढ़ को पूरे क्षेत्र की हालिया दशकों में आई सबसे बड़ी आपदाओं में से एक कहा जा रहा है। पानी के बहाव ने बड़े-बड़े पुल और इमारतों को नेस्तनाबूद कर दिया लेकिन एक घर टिका रहा।4
- वन नेशन, वन इलेक्शन रोल होना चाहिए: कुमार सौरभ, राष्ट्रीय प्रवक्ता, जनसुराज जनसुराज पार्टी के आज पटना मुख्य कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र ऐसे हैं, जहां विधान परिषद के सदस्यों का चुनाव होना है। इसकी अधिसूचना भी कुछ दिनों में आने वाली है। जन सुराज कुछ ही दिनों में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने वाला है। इस बीच हमारे पास कई जगहों से ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसमें बड़े स्तर पर MLC मतदाता सूची में गड़बड़ी की बात सामने आई है। हम यह आरोप बिल्कुल नहीं लगा रहे हैं कि गड़बड़ी की गई है, लेकिन इसकी जांच करने की जिम्मेदारी बिहार के चीफ इलेक्शन ऑफिसर की है। भारत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत एक व्यक्ति एक ही बार वोट दे सकता है। लेकिन दुर्भाग्य का विषय है कि चाहे पंचायत का चुनाव हो, नगर परिषद का चुनाव हो, नगर निगम का चुनाव हो या विधानसभा, लोकसभा का चुनाव हर एक के लिए अलग-अलग मतदाता सूची बनाई जाती है। यह मांग उठनी चाहिए कि जैसे एक व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है, ठीक उसी तरह ‘वन नेशन, वन इलेक्शन रोल’ की बात होनी चाहिए। ऐसा क्यों होता है कि पंचायत चुनाव के लिए अलग मतदाता सूची बनती है? जब नगर परिषद या नगर निगम का चुनाव होता है, तो उसके लिए अलग सूची बनाई जाती है। ठीक इसी तरह विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भी अलग-अलग मतदाता सूचियां होती हैं। चारों चुनावों के इलेक्शन रोल में मतदाताओं की संख्या अलग-अलग होती है। मतदाता सूची की शुचिता लोकतंत्र का पहला आधार है। अगर आप मतदाता सूची में ही गड़बड़ी रखेंगे, तो कहीं न कहीं लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पूरी कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न उठता है।1
- पुनपुन नदी1
- 🚨 “प्रभारी मंत्री भी घूम लिए, फिर आपदा प्रभावित जिला और क्षेत्र घोषित करने में देर क्यों?” बाढ़ को लेकर बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उठाए सवाल बड़हरा। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बड़हरा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार और प्रशासन से बड़ा सवाल किया है। विधायक ने कहा कि प्रभारी मंत्री भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं, अधिकारियों ने भी स्थिति का जायजा लिया है, फिर बाढ़ प्रभावित जिला और क्षेत्रों को आपदा प्रभावित घोषित करने में आखिर देरी क्यों हो रही है? विधायक ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक है और ऐसे समय में सरकारी प्रक्रिया में तेजी लाकर प्रभावित परिवारों को राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए। 👉 आखिर कब घोषित होगा बड़हरा समेत प्रभावित क्षेत्र आपदा प्रभावित? 👉 क्या बोले विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह? #Barhara #RaghvendraPratapSingh #BiharFlood #Ara #Bhojpur #FloodNews #BiharNews #BreakingNews1
- “मां गंगा के कटाव ने छीना आशियाना, अब सरकार से जमीन और सुरक्षित ठिकाने की गुहार!” 📍 भोजपुर | बड़हरा — बड़हरा प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत पीपरपांती गांव में गंगा नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। कटाव की मार झेल रहे परिवारों को अब अपने घर-परिवार और भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण महिलाओं ने दर्द बयां करते हुए सरकार से मदद और सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार कहीं जमीन की व्यवस्था कर दे, तो बरसात के समय वे अपने परिवार और बच्चों को सुरक्षित रख सकें। 💔 ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा: “हम लोगों के घर-आंगन पर गंगा की नजर है। आखिर हम लोग कहां जाएं? सरकार हमारी स्थिति को देखे और रहने के लिए सुरक्षित जगह पर जमीन उपलब्ध कराए।” ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन कटाव प्रभावित परिवारों का तत्काल जायजा लेकर राहत, पुनर्वास और सुरक्षित जमीन की व्यवस्था करे, ताकि बरसात के दिनों में किसी बड़े हादसे की नौबत न आए। 🎥 देखिए पीपरपांती गांव से ग्रामीण महिलाओं की आंखों में छलकता दर्द और सरकार से मदद की गुहार… #भोजपुर #बड़हरा #पीपरपांती #बलुआपंचायत #गंगाकटाव #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #ग्रामीणोंकीगुहार #महिलाओंकादर्द #सरकारसेमददकीगुहार #पुनर्वास #बिहारबाढ़ #आरा #जनताकीआवाजआराज़्यूज़1
- करदाहा पुनपुन नदी 😱🚨 #videos #viralreels #trending #video #करदाहा1
- बिहार के समस्तीपुर जिले में शराब तस्करी queen 75 लीटर विदेशी शराब के साथ समस्तीपुर स्टेशन पर गिरफ्तार। बिहार के समस्तीपुर जिले में शराब तस्करी queen 75 लीटर विदेशी शराब के साथ समस्तीपुर स्टेशन पर गिरफ्तार। तारीख 4 सितंबर। समय रात 9:00 बजे समस्तीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 पर दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस रूकी और कुछ सेकंड में रेल पुलिस के जवान सीधे फर्स्ट क्लास बोगी H-1 की तरफ बढ़ गए तो बैग से 75 लीटर शराब आरपीएफ के जवान द्वारा बरामद किया गया।1