logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सतप्रतिशत क्रियान्वन को लेकर हुई बैठक दरभंगा, 16 अप्रैल 2026 :- समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो इस योजना में रुचि रखते हैं, उनके घर-घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दें तथा सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत विभाग के अभियंताओं द्वारा जिले के अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। विगत 8 दिनों में कुल 1400 घरों का विजिट किया गया, जिसमें 169 उपभोक्ताओं ने -योजना में रुचि दिखाई है। जिलाधिकारी ने सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को कम-से-कम 50 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन हेतु तैयार करने का निर्देश दिया। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में बैंक ऋण उपलब्ध कराने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया।, जहां इच्छुक लाभुकों को सोलर पैनल स्थापना के लिए आसानी से ऋण मिल सके और योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु आधार संख्या एवं बिजली बिल की आवश्यकता होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी योजनांतर्गत अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने हेतु सक्रियता से कार्य करें। बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री अजय कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री विकास कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण) के श्री अमोद कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेनीपुर के पदाधिकारी, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, बैंक के पदाधिकारी तथा अधिकृत वेंडर उपस्थित थे।

3 hrs ago
user_JAN PAD Digital News
JAN PAD Digital News
Media company Darbhanga, Bihar•
3 hrs ago
23fb948a-a502-4265-8032-1cc8b0df720c

पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सतप्रतिशत क्रियान्वन को लेकर हुई बैठक दरभंगा, 16 अप्रैल 2026 :- समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो इस योजना में रुचि रखते हैं, उनके घर-घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दें तथा सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें। बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत विभाग के अभियंताओं द्वारा जिले के अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। विगत 8 दिनों में कुल 1400 घरों का विजिट किया गया, जिसमें 169 उपभोक्ताओं ने -योजना में रुचि दिखाई है। जिलाधिकारी

60732c3f-70a7-4fa1-b943-1f5b48b48397

ने सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को कम-से-कम 50 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन हेतु तैयार करने का निर्देश दिया। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को ऑडिटोरियम, लहेरियासराय में बैंक ऋण उपलब्ध कराने हेतु विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया।, जहां इच्छुक लाभुकों को सोलर पैनल स्थापना के लिए आसानी से ऋण मिल सके और योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु आधार संख्या एवं बिजली बिल की आवश्यकता होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी योजनांतर्गत अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने हेतु सक्रियता से कार्य करें। बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री अजय कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री विकास कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण) के श्री अमोद कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेनीपुर के पदाधिकारी, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, बैंक के पदाधिकारी तथा अधिकृत वेंडर उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित मिर्जापुर कोहाई गांव में नेशनल पब्लिक स्कूल, सर सैयद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं पारा मेडिकल संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री मो. अली अशरफ फातमी एवं पूर्व विधायक फराज फातिमा उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरुवार को इन संस्थानों का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम झा द्वारा किया गया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का मोहम्मद आजम द्वारा मिथिला के पारंपरिक पाग, चादर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर गरिमापूर्ण स्वागत और सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह संस्थान मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके। खास बात यह है कि दरभंगा में यह पहला ऐसा संस्थान है, जहां नर्सरी से लेकर पारामेडिकल तक की पढ़ाई एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।
    1
    दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित मिर्जापुर कोहाई गांव में
नेशनल पब्लिक स्कूल, सर सैयद नर्सरी टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट एवं पारा मेडिकल संस्थान का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व  मंत्री मो. अली अशरफ फातमी एवं पूर्व विधायक फराज फातिमा  उपस्थित रहे, जिन्होंने गुरुवार को इन संस्थानों का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम झा द्वारा किया गया।
वहीं विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का मोहम्मद आजम द्वारा मिथिला के पारंपरिक पाग, चादर एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर गरिमापूर्ण स्वागत और सम्मान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह संस्थान मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
खास बात यह है कि दरभंगा में यह पहला ऐसा संस्थान है, जहां नर्सरी से लेकर पारामेडिकल तक की पढ़ाई एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    7 hrs ago
  • intrnesnl painting wrkr tim bastawara simri darbhanga bihar se painter gurup tim bastawara rod 6203351305 pe kontekt kre rayyan entrpajej
    1
    intrnesnl painting wrkr tim bastawara simri darbhanga bihar se painter gurup tim bastawara rod 6203351305 pe kontekt kre rayyan entrpajej
    user_अनार जीत दास पेंटर
    अनार जीत दास पेंटर
    Painter सिंहवारा, दरभंगा, बिहार•
    19 hrs ago
  • बिहार में सम्राट चौधरी सीएम बनते ही पद भारत संभाले और अधिकारियों को दिए पांच बड़े आदेश उनका कहना है कि बिहार से करप्शन घोटाले बाजी लूट हत्या इन सबको जड़ से खत्म करना है
    1
    बिहार में सम्राट चौधरी सीएम बनते ही पद भारत संभाले और अधिकारियों को दिए पांच बड़े आदेश उनका कहना है कि बिहार से करप्शन घोटाले बाजी लूट हत्या इन सबको जड़ से खत्म करना है
    user_Live Vande Bharat News Madhubani
    Live Vande Bharat News Madhubani
    पत्रकार Madhubani, Bihar•
    7 hrs ago
  • मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाही ग्राम में उच्च विद्यालय बेलाही के खेल मैदान में वॉरियर फिजिकल एकेडमी का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार झा के हाथों फीता काट कर किया गया। श्री झा को एकेडमी के संचालन समिति के ओर से पाग दोपटा एवं फूल के मालाओं से स्वागत किया गया। ट्रेनर भाई विशाल एवं विकाश कुमार ने बताया कि इस अकेडमी से लड़का एवं लड़की युवाओं को बिहार पुलिस, बिहार दरोगा, बिहार होम गार्ड, आर्मी, एयरफोर्स एवं नेवी हेतु ट्रेनिंग दिया जाएगा जिससे बेलाही गांव सहित अगल बगल के कई गांव के युवा लाभांवित होंगे। इस अकेडमी का स्लोगन है कि शक्ति से शुरूआत होती है सहनशक्ति से जीत मिलता है और अनुशासन से सफलता कायम रहती है। मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया अजय कुमार झा ने बताया कि बहुत ही हर्ष की बात है कि हमारे क्षेत्र में इस तरह का एकेडमी खुला है, जिससे हमारे क्षेत्र के युवाओं को इस प्रशिक्षण से बेरोजगारी दूर होगी इब्न नौकरी सहित मानसिक और बौद्धिक ज्ञान भी विकसीत होगा। श्री झा ने एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए नामांकित लगभग दर्जनों युवा लड़का एवं दर्जनों युवा लड़की शामिल थे जिनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं बधाई दिया एवं हर संभव सहायता करने के लिए आश्वाशन दिया एवं बहुत जल्द इस मैदान पर लगभग 3 करोड़ की लागत से मल्टीपरपस खेल घर बनने का अश्वासन दिया युवाओं ने मुखिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं गुणगान किया कि मुखिया जी हमेशा हम युवाओं के लिए सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
    3
    मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलाही ग्राम में उच्च विद्यालय बेलाही के खेल मैदान में वॉरियर फिजिकल एकेडमी का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार झा के हाथों फीता काट कर किया गया। श्री झा को एकेडमी के संचालन समिति के ओर से पाग दोपटा एवं फूल के मालाओं से स्वागत किया गया। ट्रेनर भाई विशाल एवं विकाश कुमार ने बताया कि इस अकेडमी से लड़का एवं लड़की युवाओं को बिहार पुलिस, बिहार दरोगा, बिहार होम गार्ड, आर्मी, एयरफोर्स एवं नेवी हेतु ट्रेनिंग दिया जाएगा जिससे बेलाही गांव सहित अगल बगल के कई गांव के युवा लाभांवित होंगे। इस अकेडमी का स्लोगन है कि शक्ति से शुरूआत होती है सहनशक्ति से जीत मिलता है और अनुशासन से सफलता कायम रहती है। मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया अजय कुमार झा ने बताया कि बहुत ही हर्ष की बात है कि हमारे क्षेत्र में इस तरह का एकेडमी खुला है, जिससे हमारे क्षेत्र के युवाओं को इस प्रशिक्षण से बेरोजगारी दूर होगी इब्न नौकरी सहित मानसिक और बौद्धिक ज्ञान  भी विकसीत  होगा। श्री झा ने एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए नामांकित लगभग दर्जनों युवा लड़का एवं दर्जनों युवा लड़की शामिल थे जिनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं  बधाई दिया एवं हर संभव सहायता करने के लिए आश्वाशन दिया एवं बहुत जल्द इस मैदान पर लगभग 3 करोड़ की लागत से मल्टीपरपस खेल घर बनने का अश्वासन दिया युवाओं ने मुखिया जी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं गुणगान किया कि मुखिया जी हमेशा हम युवाओं के लिए सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    7 hrs ago
  • विजय कुमार चौधरी बने बिहार के डिप्टी CM
    1
    विजय कुमार चौधरी बने बिहार के डिप्टी CM
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    22 hrs ago
  • 🔴#समस्तीपुर में अनुपम रिसॉर्ट का उद्घाटन* समस्तीपुर: केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने कल समस्तीपुर में अनुपम रिसॉर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी। इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अनुपम रिसॉर्ट के उद्घाटन से समस्तीपुर में पर्यटन और व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    1
    🔴#समस्तीपुर में अनुपम रिसॉर्ट का उद्घाटन*
समस्तीपुर: केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने कल समस्तीपुर में अनुपम रिसॉर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी।
इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अनुपम रिसॉर्ट के उद्घाटन से समस्तीपुर में पर्यटन और व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* *जिसमें पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिले में कुपोषण को समाप्त करने, शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और आम जनमानस को 'सही पोषण' के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान अंतर्विभागीय समन्वय के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के बीच बेहतर तालमेल बिठाने, ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 'गोद भराई' और 'अन्नप्राशन' जैसे कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित कर लोगो को जागरूक करने हेतु बताया गया। पोषण जन आंदोलन पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने एवं मीडिया के माध्यम से सभी स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों को बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराने देने तथा सोशल मीडिया (X, Facebook, Instagram) पर #PoshanPakhwada 2026 और #SahiPoshanDeshRoshan जैसे हैशटैग के साथ गतिविधियों को साझा किये जाने हेतु निदेश दिया।* *जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस पखवाड़े को केवल एक औपचारिकता न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए।* *बैठक में उप-विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, सिविल सर्जन,हरेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज, राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामबाबू, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), ललिता कुमारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
    1
    जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।*
*जिसमें पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिले में कुपोषण को समाप्त करने, शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और आम जनमानस को 'सही पोषण' के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की गई। चर्चा के दौरान अंतर्विभागीय समन्वय के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायती राज विभाग के बीच बेहतर तालमेल बिठाने, ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 'गोद भराई' और 'अन्नप्राशन' जैसे कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर आयोजित कर लोगो को जागरूक करने हेतु बताया गया। पोषण जन आंदोलन पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित करने एवं मीडिया के माध्यम से सभी स्थानीय समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों को बैठक के महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराने देने तथा सोशल मीडिया (X, Facebook, Instagram) पर #PoshanPakhwada 2026 और #SahiPoshanDeshRoshan जैसे हैशटैग के साथ गतिविधियों को साझा किये जाने हेतु निदेश दिया।*
*जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इस पखवाड़े को केवल एक औपचारिकता न मानकर एक जन-आंदोलन बनाया जाए।*
*बैठक में उप-विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह, अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, सिविल सर्जन,हरेंद्र कुमार, जिला पंचायती राज, राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामबाबू,  जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), ललिता कुमारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    7 hrs ago
  • मधुबनी : जुड़शीतल पर मां शीतला पूजनोत्सव के साथ गुड्डी मेला का आयोजन, मेयर अरुण राय ने किया उद्घाटन।
    1
    मधुबनी : जुड़शीतल पर मां शीतला पूजनोत्सव के साथ गुड्डी मेला का आयोजन, मेयर अरुण राय ने किया उद्घाटन।
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    1 day ago
  • देश-विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर, मुजफ्फरपुर में शुरू हुआ टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर
    1
    देश-विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर, मुजफ्फरपुर में शुरू हुआ टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर
    user_RITIK RAJPUT
    RITIK RAJPUT
    Yoga instructor Aurai, Muzaffarpur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.