Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजय कुमार चौधरी बने बिहार के डिप्टी CM
Prabhat Times Madhubani
विजय कुमार चौधरी बने बिहार के डिप्टी CM
More news from बिहार and nearby areas
- विजय कुमार चौधरी बने बिहार के डिप्टी CM1
- पारसंत किशोर का सवाल समराठ चौधरी से के आप अब तो बिहार का मुखिया बन गए हो अब तो बता दो के आप मैट्रिक पास कब किए बिहार की जनता आप से पूछ रहे हैं1
- नशा मुक्ति अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि समाज को नशे की लत से मुक्त करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनमें स्कूल-कॉलेज, पंचायत स्तर और शहरी क्षेत्रों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है।1
- #Tejashwiyadav #CMSamratchoudhari #Viralreels #Biharnews #Viralvideos1
- आयुष्मान कार्ड है तो उपचार बिल्कुल मुफ्त होगा, केन्द्र सरकार लाखों लोगों का उपचार निशुल्क करने का सबसे अच्छा काम किया है1
- पटना/दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत ग्राम-पघाड़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस हृदयविदारक घटना को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बिहार ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। मुख्य बिंदु: जांच कमेटी का गठन: राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के आदेशानुसार 9 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष: बिहार के पूर्व मंत्री श्री इसराईल मंसूरी को इस जांच दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुलिस पर सवाल: पत्र में उल्लेख किया गया है कि पीड़िता की मां द्वारा आवेदन दिए जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया गया है। आज होगा दौरा: यह कमेटी आज, 16 अप्रैल 2026 को घटनास्थल का दौरा करेगी, पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी और तथ्यों की जानकारी जुटाकर पार्टी मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी के अन्य प्रमुख सदस्य: इस टीम में मधु मंजरी कुशवाहा (प्रदेश उपाध्यक्ष), गोपाल मंडल (राजद नेता), गौरी शंकर मंडल, उदय शंकर यादव (जिलाध्यक्ष), यास्मीन खातून, गणेश भारती, जयप्रकाश पासवान और गंगा राम गोप जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से जांच टीम को सुरक्षा प्रदान करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।1
- #दिल्ली मोड़ स्थित दरभंगा #पब्लिक #स्कूल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड #CBSE कक्षा 10 के घोषित परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है, जिसमें लगभग 23% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यह आँकड़ा दर्शाता है कि लगभग हर चार में से एक छात्र ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए हैं, जो विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है। इस वर्ष के टॉपर आशीष कुमार चौधरी रहे, जिन्होंने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आशीष, अभय कुमार चौधरी (भारतीय सेना में कार्यरत) एवं अर्चना कुमारी (सरकारी शिक्षिका) के पुत्र हैं। वे सहारघाट के निवासी हैं और अपनी पढ़ाई के लिए विद्यालय के छात्रावास में रह रहे थे। आशीष का लक्ष्य IIT की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंजीनियर बनना है। अन्य उल्लेखनीय सफल विद्यार्थियों में मिहिर कांत, आरव कुमार, अथर्व आनंद, प्रतीक प्रखर, सिमरन गुप्ता, प्रिया कुमारी, साध्वी भारद्वाज, आदित्य नायक, स्वामी संजीव शेखर, सौम्या कुमारी, पाखी सिंह, अदीबा राशिद एवं स्वरित कुमार, शामिल हैं, जिन्होंने भी विद्यालय के टॉपर्स में स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है। विषयवार उपलब्धियों की बात करें तो मौली, अदीबा राशिद और पाखी सिंह ने क्रमशः अंग्रेज़ी, उर्दू एवं संस्कृत में 99 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की है, जो उनकी मेहनत और विषय पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मदन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष कुल 180 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और विद्यालय का परिणाम 100% रहा। विशेष बात यह है कि किसी भी छात्र को किसी विषय में कम्पार्टमेंट नहीं आया, जो एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से डॉ. विशाल गौरव ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है।1
- मधुबनी : जुड़शीतल पर मां शीतला पूजनोत्सव के साथ गुड्डी मेला का आयोजन, मेयर अरुण राय ने किया उद्घाटन।1