गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे को कम करने के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन कराएं-डॉ सतीश चंद मीणा* *एचपीवी वैक्सीनेशन में अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित* बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है इसी के अंतर्गत शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश गेट पर आयोजित हुआ ,जिसमें सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने मौके पहुंचकर एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभिभावकों को एचपीवी वैक्सीनेशन में सहयोग करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि बालिकाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे को कम करने के लिए 14 से 15 वर्ष तक की लड़कियों के एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है, इसके सार्थक परिणाम हमें भविष्य में देखने को मिलेंगे और महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से मुक्ति मिल पाएगी। भारत सरकार द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की बालिकाओं के भविष्य को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करता है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों पर अंकुश के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है एचपीवी वैक्सीनेशन पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी है इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं है। जिलेभर में एचपीवी वैक्सीनेशन काउंटर बनाए गए हैं जहां 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के यह टीका लगवाया जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल सीता मीणा और प्रभारी गरिमा गर्ग को साधुवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए अथक प्रयासों के कारण ही इस विद्यालय निर्धारित आयु वर्ग अधिकांश बालिकाओं ने यह टीका लगवाया है। जिसमें चिकित्सा अधिकारी डा.ऋषिराज शर्मा व पीएचएम स्नेहलता तिवारी का विशेष सहयोग रहा। एचपीवी वैक्सीनेशन एएनएम सुमन शुक्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर एएनएम करिश्मा शुक्ला , मधु शक्तावत, नर्सिंग ऑफिसर विष्णु, एएनएम ममता शर्मा अनीता शर्मा सपना अंशु विद्या सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे ।
गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे को कम करने के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन कराएं-डॉ सतीश चंद मीणा* *एचपीवी वैक्सीनेशन में अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित* बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है इसी के अंतर्गत शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणेश गेट पर आयोजित हुआ ,जिसमें सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने मौके पहुंचकर एचपीवी वैक्सीन लगवाने वाली बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अभिभावकों
को एचपीवी वैक्सीनेशन में सहयोग करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि बालिकाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के खतरे को कम करने के लिए 14 से 15 वर्ष तक की लड़कियों के एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है, इसके सार्थक परिणाम हमें भविष्य में देखने को मिलेंगे और महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से मुक्ति मिल पाएगी। भारत सरकार द्वारा एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो की बालिकाओं के भविष्य को सर्वाइकल
कैंसर से सुरक्षित करता है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों पर अंकुश के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है एचपीवी वैक्सीनेशन पूर्णतः सुरक्षित और प्रभावी है इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं है। जिलेभर में एचपीवी वैक्सीनेशन काउंटर बनाए गए हैं जहां 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के यह टीका लगवाया जा सकता है। उन्होंने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल सीता मीणा और प्रभारी गरिमा गर्ग को साधुवाद
देते हुए कहा कि आपके द्वारा किए गए अथक प्रयासों के कारण ही इस विद्यालय निर्धारित आयु वर्ग अधिकांश बालिकाओं ने यह टीका लगवाया है। जिसमें चिकित्सा अधिकारी डा.ऋषिराज शर्मा व पीएचएम स्नेहलता तिवारी का विशेष सहयोग रहा। एचपीवी वैक्सीनेशन एएनएम सुमन शुक्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर एएनएम करिश्मा शुक्ला , मधु शक्तावत, नर्सिंग ऑफिसर विष्णु, एएनएम ममता शर्मा अनीता शर्मा सपना अंशु विद्या सहित विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे ।
- सरमथुरा में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई @Bharat1
- बसेड़ी में ABVP का हल्ला बोल — MSBU की परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का फूटा गुस्सा धौलपुर जिले के बसेड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। मामला जुड़ा है ,महाराजा सूरजमल ब्रिज यूनिवर्सिटी यानी MSBU की परीक्षा प्रणाली से, जिस पर छात्रों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में भारी अनियमितताएं बरती हैं। सामान्यतः एक सेमेस्टर के लिए जहां करीब 6 महीने का समय मिलता है, वहीं इस बार प्रथम सेमेस्टर के तुरंत बाद महज 20 से 25 दिनों में ही द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं घोषित कर दी गईं। छात्रों का कहना है कि इतने कम समय में तैयारी संभव नहीं थी, जिसका सीधा असर उनके परिणामों पर पड़ा है। विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई कक्षाओं में एक ही विषय में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ABVP के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एक और बड़ा आरोप—द्वितीय सेमेस्टर के रिवॉल्यूशन फॉर्म अब तक शुरू नहीं हुए हैं, जबकि तृतीय सेमेस्टर के फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। फिलहाल, सभी की नजरें MSBU प्रशासन पर टिकी हैं — क्या छात्रों को मिलेगा न्याय या बढ़ेगा आंदोलन?2
- Post by Bhagwan sharma1
- 📰 ब्रेकिंग न्यूज़ 📍 दौसा, राजस्थान (गुल्लाना गांव) 🚨 गुल्लाना गांव में दर्दनाक हादसा 🚨 दौसा जिले के गुल्लाना गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना अभी-अभी की है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मौके पर स्थानीय लोग और प्रशासन पहुंच रहे हैं। ⚠️ फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। 📲 यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। #vknewsrajasthan #BreakingNews #Dausa #Rajasthan #GullanaGaon #Drowning #AccidentNews #ViralNews #HindiNews #LocalNews #SadNews #LatestUpdate1
- बांदीकुई।।चांदेरा गांव में सांवा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। कोलवा थाना क्षेत्र के चांदेरा गांव में शुक्रवार को सांवा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। युवक कालेश्वर गांव में ईंट खाली करने गए थे आते वक्त नदी में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई ।चांदेरा के प्रशासक मनसुख गुर्जर ने शाम 5 बजे घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की। गांव के कुछ युवकों ने घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। कोलवा पुलिस ने शवों को बसवा अस्पताल भेजा।दोनों तैरना नहीं जानते थे।सरपंच मनसुख गुर्जर के अनुसार मृतकों में से दोनों युवक तैरना नहीं जानता था। दोनों युवक नदी में लगभग 15 से 30 फीट की गहराई में चले गए थे। मृतकों की पहचान नवरत्न और गिर्राज जाति कोली गांव गुलाना के के रूप में हुई है।नवरत्न और गिर्राज मजदूरी का काम करते थे। वे ईंट भट्टे से ईंट खाली करने के लिए गए थे और वापस घर नहीं लौटे। उनके परिवार का भरण-पोषण इसी मजदूरी से होता था।1
- सवाई माधोपुर रणथंबोर नेशनल पार्क से बड़ी खबर , बाघिन टी 133 के दिखाई दिए दो नए शावक। कैमरा ट्रैप में कैद हुई नए शावकों की तस्वीर, गंधारिया वन क्षेत्र में नजर आए नन्हे शावक, DCF मानस सिंह ने इलाके में बढ़ाई चौकसी।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- सरमथुरा में सेफ्टी उपकरणों के अभाव में काम करने को मजबूर सफाईकर्मी1
- बांदीकुई सरकारी अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला डॉक्टर पर आरोप लगाया है जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड करवाने आई महिला पर थप्पड़ जड़ दिया है1