logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

15 hrs ago
user_MOHD ARIF
MOHD ARIF
अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पूरनपुर में 'वंदे मातरम्' की गूंज, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य। मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित तथा शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी रहेगा पूरनपुर। 'नमामि भारतम्' के तहत सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।
    1
    पूरनपुर में 'वंदे मातरम्' की गूंज, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।
मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित तथा शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी रहेगा पूरनपुर। 'नमामि भारतम्' के तहत सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।
    user_Hasan Haidar
    Hasan Haidar
    Local News Reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण.... जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का तलब किया स्पष्टीकरण पीलीभीत सूचना विभाग 25 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज/देखभाल हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। उन्होंने गोवशों हेतु टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराए जाने व गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।
    2
    जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण....
जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का तलब किया स्पष्टीकरण 
पीलीभीत सूचना विभाग 25 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज/देखभाल हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की।  गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। उन्होंने गोवशों हेतु टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराए जाने व गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमरिया पुलिस ने आरोपी को किया जिला वदर मुनादी कर की घोषणा। पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरिया पुलिस ने शातिर अपराधी को जिला वदर किया।
    1
    अमरिया पुलिस ने आरोपी को किया जिला वदर मुनादी कर की घोषणा।
पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरिया पुलिस ने शातिर अपराधी को जिला वदर किया।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन लखनऊ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने इसी मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन करने की बात कही।
    1
    CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस का प्रदर्शन
लखनऊ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस ने इसी मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन करने की बात कही।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    8 hrs ago
  • गन्ना कृषक महाविद्यालय में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत भाषण प्रतियोगिता स्थान: पूरनपुर एंकर/रिपोर्टर का नाम: सरफराज अहमद खान (UP News TV 24) विषय: गन्ना कृषक महाविद्यालय में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत भाषण प्रतियोगिता स्थान: पूरनपुर दिनांक: 23 सितंबर 2026 ​[दृश्य 1: इंट्रो / एंकर बाइट] ​(विजुअल: एंकर स्क्रीन पर या महाविद्यालय के मुख्य गेट का दृश्य) एंकर (ऊर्जावान आवाज़ में): "नमस्कार, मैं हूँ सरफराज अहमद खान और आप देख रहे हैं UP News TV 24। आज हम आपको लिए चलते हैं पीलीभीत के पूरनपुर स्थित गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जहाँ राष्ट्र निर्माण और युवाओं की भागीदारी को लेकर एक बेहद शानदार आयोजन किया गया। आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में।" ​[दृश्य 2: मुख्य समाचार और प्रतियोगिता का विवरण] ​(विजुअल: महाविद्यालय का सभागार, छात्र-छात्राएं भाषण देते हुए और श्रोतागण) वॉइओवर (VO): "दिनांक 23 सितंबर 2026 को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पूरनपुर में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘विकसित भारत की संकल्पना और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर एक भव्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।" ​(विजुअल: छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ अपने विचार रखते हुए) वॉइओवर (VO): "प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विकसित भारत के निर्माण, नागरिक सहभागिता तथा सरकारी योजनाओं के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर बेबाक अंदाज में अपने विचार रखे।" ​[दृश्य 3: विजेताओं के नाम] ​(विजुअल: विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए या उनकी तस्वीरें) एंकर / वॉइओवर (VO): "अब बात करते हैं इस प्रतियोगिता के विजेताओं की— ​प्रथम स्थान: पंकज राठौर और लक्ष्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से बाजी मारी। ​द्वितीय स्थान: निशा ने प्राप्त किया। ​तृतीय स्थान: अलर्क राज ने अपने भाषण से तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।" ​[दृश्य 4: अतिथियों और वक्ताओं के विचार] ​(विजुअल: प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा और एनएसएस अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा के भाषण के क्लिप्स) वॉइओवर (VO): "इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं में जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना का होना अनिवार्य है।" ​वॉइओवर (VO): "वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुँचना जरूरी है, और विद्यार्थी समाज में जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम हैं।" ​वॉइओवर (VO): "सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शाहिद खान ने जोर देते हुए कहा कि विकसित भारत सिर्फ आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता का व्यापक संकल्प है।" ​[दृश्य 5: गरिमामयी उपस्थिति और समापन] ​(विजुअल: उपस्थित सभी शिक्षकों और स्टाफ की सामूहिक तस्वीरें) वॉइओवर (VO): "कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस सफल आयोजन में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. वी.के. शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. सौरभ सक्सेना, श्री अंकित गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. राजिया शकील, श्री सुरेंद्र मौर्य और श्री सोनू सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही।" ​[दृश्य 6: आउट्रो / समापन] ​(विजुअल: एंकर स्क्रीन पर वापस) एंकर (सरफराज अहमद खान): "युवाओं की यह ऊर्जा निश्चित रूप से एक सशक्त और विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही है। ऐसी ही तमाम खास खबरों से जुड़े रहने के लिए देखते रहिए UP News TV 24। धन्यवाद!"
    1
    गन्ना कृषक महाविद्यालय में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत भाषण प्रतियोगिता

स्थान: पूरनपुर


एंकर/रिपोर्टर का नाम: सरफराज अहमद खान (UP News TV 24)
विषय: गन्ना कृषक महाविद्यालय में "सेवा संकल्प अभियान" के तहत भाषण प्रतियोगिता
स्थान: पूरनपुर
दिनांक: 23 सितंबर 2026
​[दृश्य 1: इंट्रो / एंकर बाइट]
​(विजुअल: एंकर स्क्रीन पर या महाविद्यालय के मुख्य गेट का दृश्य)
एंकर (ऊर्जावान आवाज़ में):
"नमस्कार, मैं हूँ सरफराज अहमद खान और आप देख रहे हैं UP News TV 24। आज हम आपको लिए चलते हैं पीलीभीत के पूरनपुर स्थित गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जहाँ राष्ट्र निर्माण और युवाओं की भागीदारी को लेकर एक बेहद शानदार आयोजन किया गया। आइए देखते हैं इस रिपोर्ट में।"
​[दृश्य 2: मुख्य समाचार और प्रतियोगिता का विवरण]
​(विजुअल: महाविद्यालय का सभागार, छात्र-छात्राएं भाषण देते हुए और श्रोतागण)
वॉइओवर (VO):
"दिनांक 23 सितंबर 2026 को गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पूरनपुर में प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में ‘विकसित भारत की संकल्पना और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर एक भव्य भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।"
​(विजुअल: छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ अपने विचार रखते हुए)
वॉइओवर (VO):
"प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विकसित भारत के निर्माण, नागरिक सहभागिता तथा सरकारी योजनाओं के सामाजिक-आर्थिक प्रभावों पर बेबाक अंदाज में अपने विचार रखे।"
​[दृश्य 3: विजेताओं के नाम]
​(विजुअल: विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए या उनकी तस्वीरें)
एंकर / वॉइओवर (VO):
"अब बात करते हैं इस प्रतियोगिता के विजेताओं की—
​प्रथम स्थान: पंकज राठौर और लक्ष्य गुप्ता ने संयुक्त रूप से बाजी मारी।
​द्वितीय स्थान: निशा ने प्राप्त किया।
​तृतीय स्थान: अलर्क राज ने अपने भाषण से तीसरा स्थान हासिल किया। महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।"
​[दृश्य 4: अतिथियों और वक्ताओं के विचार]
​(विजुअल: प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा और एनएसएस अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा के भाषण के क्लिप्स)
वॉइओवर (VO):
"इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं में जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की भावना का होना अनिवार्य है।"
​वॉइओवर (VO):
"वहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हर नागरिक तक पहुँचना जरूरी है, और विद्यार्थी समाज में जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम हैं।"
​वॉइओवर (VO):
"सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी शाहिद खान ने जोर देते हुए कहा कि विकसित भारत सिर्फ आर्थिक प्रगति नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता का व्यापक संकल्प है।"
​[दृश्य 5: गरिमामयी उपस्थिति और समापन]
​(विजुअल: उपस्थित सभी शिक्षकों और स्टाफ की सामूहिक तस्वीरें)
वॉइओवर (VO):
"कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस सफल आयोजन में डॉ. रेखा सिंह, डॉ. वी.के. शर्मा, डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. सौरभ सक्सेना, श्री अंकित गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. राजिया शकील, श्री सुरेंद्र मौर्य और श्री सोनू सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ की विशेष उपस्थिति रही।"
​[दृश्य 6: आउट्रो / समापन]
​(विजुअल: एंकर स्क्रीन पर वापस)
एंकर (सरफराज अहमद खान):
"युवाओं की यह ऊर्जा निश्चित रूप से एक सशक्त और विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही है। ऐसी ही तमाम खास खबरों से जुड़े रहने के लिए देखते रहिए UP News TV 24। धन्यवाद!"
    user_SARFRAZ KHAN
    SARFRAZ KHAN
    रिपोटिंग upnewstv24 पूरनपुर पीलीभीत उप पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ईको की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर साइकिल सवार को टक्कर मार खाई में गिरी ईको, राजस्थान से पूरनपुर जा रहे थे साधु-महात्मा पीलीभीत।पीलीभीत-बरेली आसाम हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में ललौरीखेड़ा चौकी से आगे शुक्रवार को एक ईको कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ईको कार भी हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि राजस्थान के सीकर जिले के निवासी मुकेश कुमार ईको कार चला रहे थे। कार में साधु-महात्मा सवार थे, जो राजस्थान से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव जा रहे थे। ललौरीखेड़ा चौकी से आगे हाईवे पर पहुंचने के दौरान चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। इससे ईको अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे साइकिल सवार से जा टकराई।हादसे में साइकिल सवार बरेली जिले के सेथल टांडा निवासी यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। वहीं साइकिल से टकराने के बाद ईको कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ईको की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर

साइकिल सवार को टक्कर मार खाई में गिरी ईको, राजस्थान से पूरनपुर जा रहे थे साधु-महात्मा
पीलीभीत।पीलीभीत-बरेली आसाम हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में ललौरीखेड़ा चौकी से आगे शुक्रवार को एक ईको कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ईको कार भी हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि राजस्थान के सीकर जिले के निवासी मुकेश कुमार ईको कार चला रहे थे। कार में साधु-महात्मा सवार थे, जो राजस्थान से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव जा रहे थे। ललौरीखेड़ा चौकी से आगे हाईवे पर पहुंचने के दौरान चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। इससे ईको अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे साइकिल सवार से जा टकराई।हादसे में साइकिल सवार बरेली जिले के सेथल टांडा निवासी यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। वहीं साइकिल से टकराने के बाद ईको कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अमरिया क्षेत्र में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का जनसंवाद, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    1
    अमरिया क्षेत्र में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का जनसंवाद, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव.... कुमुद गंगवार ने संभाली कमान आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव..
    1
    आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव.... कुमुद गंगवार ने संभाली कमान 
आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव..
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर CEC व SIR के खिलाफ प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने योगेंद्र यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, अंजलि भारद्वाज और नेहा बोरा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
    2
    जंतर-मंतर पर CEC व SIR के खिलाफ प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
नई
दिल्ली। जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने योगेंद्र यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, अंजलि भारद्वाज और नेहा बोरा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.