नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, ईको की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर साइकिल सवार को टक्कर मार खाई में गिरी ईको, राजस्थान से पूरनपुर जा रहे थे साधु-महात्मा पीलीभीत।पीलीभीत-बरेली आसाम हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में ललौरीखेड़ा चौकी से आगे शुक्रवार को एक ईको कार अनियंत्रित होकर साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद ईको कार भी हाईवे किनारे खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि राजस्थान के सीकर जिले के निवासी मुकेश कुमार ईको कार चला रहे थे। कार में साधु-महात्मा सवार थे, जो राजस्थान से पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव जा रहे थे। ललौरीखेड़ा चौकी से आगे हाईवे पर पहुंचने के दौरान चालक को कथित तौर पर नींद की झपकी आ गई। इससे ईको अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे साइकिल सवार से जा टकराई।हादसे में साइकिल सवार बरेली जिले के सेथल टांडा निवासी यूनुस गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। वहीं साइकिल से टकराने के बाद ईको कार भी अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे स्थित खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

- पूरनपुर में 'वंदे मातरम्' की गूंज, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य। मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित तथा शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी रहेगा पूरनपुर। 'नमामि भारतम्' के तहत सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।1
- जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण.... जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का तलब किया स्पष्टीकरण पीलीभीत सूचना विभाग 25 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज/देखभाल हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। उन्होंने गोवशों हेतु टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराए जाने व गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।2
- अमरिया पुलिस ने आरोपी को किया जिला वदर मुनादी कर की घोषणा। पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरिया पुलिस ने शातिर अपराधी को जिला वदर किया।1
- जेसीबी से साफ हुआ नाला, जलभराव से राहत। ग्राम सिमरा बहोर नगला में भुता। ग्राम सिमरा बहोर नगला में जलभराव की समस्या को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से गंदगी और सिल्ट से अटे नाले की सफाई कराई। नाला साफ होने से पानी की निकासी सुचारु हुई और ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिली। सफाई के दौरान भजनलाल, सूरजपाल, अनिल कुमार, राम अवतार, हरपाल, रेखा, माखनलाल और अजीत सिंह समेत कर्मचारी मौजूद रहे।1
- विधायक निधि से जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी टंकी महीनों से पडी खराब ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन बीसलपुर। पीलीभीत । विधायक निधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा घनी आबादी के लिए गांव के बीचों बीच लगाई गई पानी की टंकी महीनों से पडी खराब है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए समस्या बनी हुई है। मालूम हो कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में लगभग दस बर्ष पहले विधायकनिधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी की टंकी लगभग छह महीनों से पडी खराब। 5000 हजार लीटर पानी की टंकी विधायकनिधि से लगवाई गई थी। घनी आबादी के लिए लगभग दस बर्ष पहले गांव के बीचों बीच एक पानी की टंकी सरकारी नल में समरशिवल के द्वारा गरीबों को स्वच्छ पानी पीने का उपलब्ध हो सके इसलिए लगाई गई थी। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडता था। मोहल्ले के कुछ गरीब घरों में नल की व्यवस्था न होने से उन घरों के लोगों को समस्या लगातार बनी हुई है। जिन घरों में नल नहीं है वे लोग दूसरों के घरों से पीने के पानी की व्यवस्था करते है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक और अन्य अधिकारियों से समस्या के बारे में कईबार अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लम्बे समय से ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न कराये जाने के सम्बन्ध में पानी की टंकी के पास एक जगह खडे होकर जल निगम के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और खडे होकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों में संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार राजपूत, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, महीप कुमार, महीपाल राजपूत, शिवकुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।4
- वोट चोरी’ के आरोप पर नेहा बोरा का चुनाव आयोग से सवाल पीलीभीत ‘। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर नेहा बोरा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वोट चोरी करने से पहले जनता से अनुमति नहीं ली गई, तो प्रदर्शन करने के लिए परमिशन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सवाल खड़े किए।1
- आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव.... कुमुद गंगवार ने संभाली कमान आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव..1
- आज की ताज़ा अहम बड़ी खबर सामने आ रही हैं @# राहुल गांधी ने लगाया मोदी जी पर वोट चोरी का आरोप sir पर उठाये सवाल1
- आज की ताज़ा अहम बड़ी खबर सामने से निकल कर आ रही हैं #@ बिहार के गेडावजारी में हाईवोल्टेज ड्रामा अपनी पत्नी को छोड़ कर दूसरी औरत को पति लेकर फ़रार पत्नी का दावा हैं कि जी औरत को भगा कर ले गए वो 3 बच्चों की मां है जिसे हमारे पति भगा कर ले गए हैं इसी तरह किसी काम से निकली पत्नी ने अपने पति को बाजार में देख लिया तभी पति और पत्नी का आपस में झगड़ा शुरू हो गया @# आप देख रहे हैं क्राईम इंडिया न्यूज़ में मैं हूं आपके साथ अरुन राना की रिपोर्ट यूपी तक #@1