logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वोट चोरी’ के आरोप पर नेहा बोरा का चुनाव आयोग से सवाल पीलीभीत ‘। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर नेहा बोरा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वोट चोरी करने से पहले जनता से अनुमति नहीं ली गई, तो प्रदर्शन करने के लिए परमिशन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सवाल खड़े किए।

8 hrs ago
user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
Media house Puranpur, Pilibhit•
8 hrs ago

वोट चोरी’ के आरोप पर नेहा बोरा का चुनाव आयोग से सवाल पीलीभीत ‘। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर नेहा बोरा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वोट चोरी करने से पहले जनता से अनुमति नहीं ली गई, तो प्रदर्शन करने के लिए परमिशन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सवाल खड़े किए।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पूरनपुर में 'वंदे मातरम्' की गूंज, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य। मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित तथा शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी रहेगा पूरनपुर। 'नमामि भारतम्' के तहत सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।
    1
    पूरनपुर में 'वंदे मातरम्' की गूंज, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।
मोहन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित तथा शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी रहेगा पूरनपुर। 'नमामि भारतम्' के तहत सम्पूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, देशभर में एक साथ एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी का लक्ष्य।
    user_Hasan Haidar
    Hasan Haidar
    Local News Reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण.... जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का तलब किया स्पष्टीकरण पीलीभीत सूचना विभाग 25 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज/देखभाल हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। उन्होंने गोवशों हेतु टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराए जाने व गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।
    2
    जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण....
जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का तलब किया स्पष्टीकरण 
पीलीभीत सूचना विभाग 25 सितम्बर 2026/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में निराश्रित गौवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज/देखभाल हेतु मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की।  गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो पशु दुर्घटना से चोटिल होकर गौशाला लाये जाते हैं उनके स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखते हुये नियमित दवा दी जाये। उन्होंने गोवशों हेतु टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराए जाने व गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सक सहित अन्य उपस्थित रहे।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमरिया पुलिस ने आरोपी को किया जिला वदर मुनादी कर की घोषणा। पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरिया पुलिस ने शातिर अपराधी को जिला वदर किया।
    1
    अमरिया पुलिस ने आरोपी को किया जिला वदर मुनादी कर की घोषणा।
पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमरिया पुलिस ने शातिर अपराधी को जिला वदर किया।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जेसीबी से साफ हुआ नाला, जलभराव से राहत। ग्राम सिमरा बहोर नगला में भुता। ग्राम सिमरा बहोर नगला में जलभराव की समस्या को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से गंदगी और सिल्ट से अटे नाले की सफाई कराई। नाला साफ होने से पानी की निकासी सुचारु हुई और ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिली। सफाई के दौरान भजनलाल, सूरजपाल, अनिल कुमार, राम अवतार, हरपाल, रेखा, माखनलाल और अजीत सिंह समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    जेसीबी से साफ हुआ नाला, जलभराव से राहत। ग्राम सिमरा बहोर नगला में 
भुता। ग्राम सिमरा बहोर नगला में जलभराव की समस्या को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। सफाई कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से गंदगी और सिल्ट से अटे नाले की सफाई कराई। नाला साफ होने से पानी की निकासी सुचारु हुई और ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिली। सफाई के दौरान भजनलाल, सूरजपाल, अनिल कुमार, राम अवतार, हरपाल, रेखा, माखनलाल और अजीत सिंह समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दियोरिया जंगल से लकड़ी निकलने का वीडियो वायरल, बैरियर की निगरानी पर उठे सवाल बीसलपुर।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज में जंगल से साइकिल पर लकड़ी ले जाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन क्षेत्र से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि जंगल के बैरियर से होकर लगातार लकड़ी लदी साइकिलें बाहर निकल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी चर्चा के केंद्र में आ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल से लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला लंबे समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल की सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं, कुछ स्थानीय सूत्र प्रति साइकिल रकम लिए जाने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सबसे बड़ा सवाल जंगल के बैरियर को लेकर उठ रहा है। बैरियर का उद्देश्य वन क्षेत्र से लकड़ी और अन्य वन संपदा की अनधिकृत निकासी पर निगरानी रखना है। ऐसे में यदि लकड़ी लदी साइकिलें इसी रास्ते से बाहर निकल रही हैं तो उनकी जांच, पूछताछ और रिकॉर्डिंग की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जंगल से लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत दी जाती है तो उसके लिए बाकायदा रिकॉर्ड, अनुमति और निगरानी की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। वहीं, यदि बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल की सुरक्षा और हरियाली को बनाए रखने के लिए बैरियर से निकलने वाली प्रत्येक लकड़ी लदी साइकिल की जांच तथा रिकॉर्ड की समीक्षा की जानी चाहिए। अब देखना यह है कि वन विभाग वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी की निकासी नियमों के तहत हो रही थी या फिर वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी बाहर ले जाने का मामला है।
    1
    दियोरिया जंगल से लकड़ी निकलने का वीडियो वायरल, बैरियर की निगरानी पर उठे सवाल
बीसलपुर।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दियोरिया रेंज में जंगल से साइकिल पर लकड़ी ले जाते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन क्षेत्र से लकड़ी की निकासी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि जंगल के बैरियर से होकर लगातार लकड़ी लदी साइकिलें बाहर निकल रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की निगरानी व्यवस्था भी चर्चा के केंद्र में आ गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक जंगल से लकड़ी बाहर निकलने का सिलसिला लंबे समय से चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को जंगल की सफाई के नाम पर लकड़ी ले जाने की अनुमति दी जाती है। वहीं, कुछ स्थानीय सूत्र प्रति साइकिल रकम लिए जाने का भी दावा कर रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
सबसे बड़ा सवाल जंगल के बैरियर को लेकर उठ रहा है। बैरियर का उद्देश्य वन क्षेत्र से लकड़ी और अन्य वन संपदा की अनधिकृत निकासी पर निगरानी रखना है। ऐसे में यदि लकड़ी लदी साइकिलें इसी रास्ते से बाहर निकल रही हैं तो उनकी जांच, पूछताछ और रिकॉर्डिंग की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जंगल से लकड़ी निकालने की अनुमति नियमों के तहत दी जाती है तो उसके लिए बाकायदा रिकॉर्ड, अनुमति और निगरानी की व्यवस्था स्पष्ट होनी चाहिए। वहीं, यदि बिना अनुमति लकड़ी बाहर ले जाई जा रही है तो यह वन सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जंगल की सुरक्षा और हरियाली को बनाए रखने के लिए बैरियर से निकलने वाली प्रत्येक लकड़ी लदी साइकिल की जांच तथा रिकॉर्ड की समीक्षा की जानी चाहिए।
अब देखना यह है कि वन विभाग वायरल वीडियो और स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी की निकासी नियमों के तहत हो रही थी या फिर वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी बाहर ले जाने का मामला है।
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
  • विधायक निधि से जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी टंकी महीनों से पडी खराब ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन बीसलपुर। पीलीभीत । विधायक निधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा घनी आबादी के लिए गांव के बीचों बीच लगाई गई पानी की टंकी महीनों से पडी खराब है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए समस्या बनी हुई है। मालूम हो कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में लगभग दस बर्ष पहले विधायकनिधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी की टंकी लगभग छह महीनों से पडी खराब। 5000 हजार लीटर पानी की टंकी विधायकनिधि से लगवाई गई थी। घनी आबादी के लिए लगभग दस बर्ष पहले गांव के बीचों बीच एक पानी की टंकी सरकारी नल में समरशिवल के द्वारा गरीबों को स्वच्छ पानी पीने का उपलब्ध हो सके इसलिए लगाई गई थी। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडता था। मोहल्ले के कुछ गरीब घरों में नल की व्यवस्था न होने से उन घरों के लोगों को समस्या लगातार बनी हुई है। जिन घरों में नल नहीं है वे लोग दूसरों के घरों से पीने के पानी की व्यवस्था करते है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक और अन्य अधिकारियों से समस्या के बारे में कईबार अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लम्बे समय से ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न कराये जाने के सम्बन्ध में पानी की टंकी के पास एक जगह खडे होकर जल निगम के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और खडे होकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वाले लोगों में संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार राजपूत, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, महीप कुमार, महीपाल राजपूत, शिवकुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    4
    विधायक निधि से जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी टंकी महीनों से पडी खराब ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
बीसलपुर। पीलीभीत । विधायक निधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा घनी आबादी के लिए गांव के बीचों बीच लगाई गई पानी की टंकी महीनों से पडी खराब है। जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए समस्या बनी हुई है।
मालूम हो कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में लगभग दस बर्ष पहले विधायकनिधि से उत्तर प्रदेश जल निगम के द्वारा लगाई गई पानी की टंकी लगभग छह महीनों से पडी खराब। 5000 हजार लीटर पानी की टंकी विधायकनिधि से लगवाई गई थी। घनी आबादी के लिए लगभग दस बर्ष पहले गांव के बीचों बीच एक पानी की टंकी सरकारी नल में समरशिवल के द्वारा गरीबों को स्वच्छ पानी पीने का उपलब्ध हो सके इसलिए लगाई गई थी। जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना नहीं पडता था। मोहल्ले के कुछ गरीब घरों में नल की व्यवस्था न होने से उन घरों के लोगों को समस्या लगातार बनी हुई है। जिन घरों में नल नहीं है वे लोग दूसरों के घरों से पीने के पानी की व्यवस्था करते है। ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक और अन्य अधिकारियों से समस्या के बारे में कईबार अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लम्बे समय से ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न कराये जाने के सम्बन्ध में पानी की टंकी के पास एक जगह खडे होकर जल निगम के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और खडे होकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन करने वाले लोगों में संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार राजपूत, राजीव कुमार, ब्रजेश कुमार, महीप कुमार, महीपाल राजपूत, शिवकुमार, वीरेंद्र कुमार आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वोट चोरी’ के आरोप पर नेहा बोरा का चुनाव आयोग से सवाल पीलीभीत ‘। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर नेहा बोरा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वोट चोरी करने से पहले जनता से अनुमति नहीं ली गई, तो प्रदर्शन करने के लिए परमिशन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सवाल खड़े किए।
    1
    वोट चोरी’ के आरोप पर नेहा बोरा का चुनाव आयोग से सवाल
पीलीभीत
‘। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर नेहा बोरा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वोट चोरी करने से पहले जनता से अनुमति नहीं ली गई, तो प्रदर्शन करने के लिए परमिशन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति को लेकर सवाल खड़े किए।
    user_फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत
    Media house Puranpur, Pilibhit•
    8 hrs ago
  • आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव.... कुमुद गंगवार ने संभाली कमान आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव..
    1
    आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव.... कुमुद गंगवार ने संभाली कमान 
आज कांग्रेस का चुनाव कार्यालय का घेराव..
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    Doctor पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम के द्वारा खोदी गई सडके छोडी। ग्रामीणों की बढी मुश्किलें। बीसलपुर। पीलीभीत। तहसील क्षेत्र के गांव बकैनिया दीक्षित में जल निगम के द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सडक की लगभग छह महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। जिससे निकलने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है। राहगीरों और गांव के लोगों को निकलते समय गड्ढा होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने समस्या के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत प्रसाशक और अन्य कर्मचारियों कर समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।
    2
    पाइप लाइन डालने के बाद जल निगम के द्वारा खोदी गई सडके छोडी। 
ग्रामीणों की बढी मुश्किलें।
बीसलपुर। पीलीभीत।  तहसील क्षेत्र के गांव बकैनिया दीक्षित में जल निगम के द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सडक की लगभग छह महीने से ज्यादा बीतने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई।
जिससे निकलने वालों के लिए मुसीबत बनी हुई है। राहगीरों और गांव के लोगों को निकलते समय गड्ढा होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने समस्या के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत प्रसाशक और अन्य कर्मचारियों कर समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नही हो सका।
    user_Ankit sharma
    Ankit sharma
    Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.