Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमशुदा लड़की की तलाश 13 वर्षीय बच्ची शाम 6 बजे से लापता, तलाश में जुटा परिवार नानपारा के मोहल्ला तोपखाना की रहने वाली करीब 13 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना है। परिजनों के अनुसार वह शाम करीब 6 बजे से लापता है और काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 9451641124 पर संपर्क करें। आपकी छोटी-सी सूचना बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।
Latest news india
गुमशुदा लड़की की तलाश 13 वर्षीय बच्ची शाम 6 बजे से लापता, तलाश में जुटा परिवार नानपारा के मोहल्ला तोपखाना की रहने वाली करीब 13 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना है। परिजनों के अनुसार वह शाम करीब 6 बजे से लापता है और काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 9451641124 पर संपर्क करें। आपकी छोटी-सी सूचना बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- नेपाल में जल त्रासदी: बाढ़ में कई पुलिसकर्मी और तीर्थयात्री लापता, पुल-हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बहे काठमांडू। नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। रासुवा जिले में भोटेकोशी नदी के उफान के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। बाढ़ की तेज धार में सड़कें और पुल बह गए, जबकि कई हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालात इतने बिगड़ गए कि कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। नेपाली मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 32 नेपाल पुलिसकर्मियों और 9 सशस्त्र पुलिसकर्मियों समेत बड़ी संख्या में लोग संपर्क से बाहर हैं। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। सेना और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं।1
- गुमशुदा लड़की की तलाश 13 वर्षीय बच्ची शाम 6 बजे से लापता, तलाश में जुटा परिवार नानपारा के मोहल्ला तोपखाना की रहने वाली करीब 13 वर्षीय लड़की के लापता होने की सूचना है। परिजनों के अनुसार वह शाम करीब 6 बजे से लापता है और काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत 9451641124 पर संपर्क करें। आपकी छोटी-सी सूचना बच्ची को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।1
- ईद मिलादुन्नबी पर बाबागंज में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदतमंदों ने अमन, भाईचारे और सौहार्द का दिया सन्देश ईद मिलादुन्नबी पर बाबागंज में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अकीदतमंदों ने अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। 🌙🤝 #ईदमिलादुन्नबी #जुलूसेमोहम्मदी #बाबागंज #बहराइच #भाईचारा #अमन #सौहार्द #NationOneVision1
- बहराइच तहसील नानपारा के मटेरा क्षेत्र में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का संदेश, बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के मटेरा चौराहा, एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर में बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने उत्साह और उमंग के साथ शामिल होकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी मनाई। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और अकीदतमंदों के लिए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मटेरा चौराहा से शुरू होकर एकघरवा, चरसंडा माफी, लालपुर और शिवपुर क्षेत्र से गुजरने वाले जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए और पूरे रास्ते धार्मिक नारों एवं सलाम की सदाओं से माहौल गूंजता रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा। जुलूस आखिर में चरसंडा माफी स्थित कर्बला पहुंचकर संपन्न हुआ4
- बहराइच: 41C रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से 40 हज़ार लोग कैद, रेलवे के खिलाफ फूटा जनआक्रोश! 🚨 बहराइच के बक्शीपुरा में 41C रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दिए जाने से नवरैया, दरगाह, बक्शीपुरा, चांदमारी और आसपास के इलाकों की लगभग 40,000 की आबादी भारी परेशानी में है। लोगों को 4 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने और बच्चों के स्कूल जाने में गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जनता ने 4 किमी का पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा और 'या रास्ता खोलो या पटरी तोड़ेंगे' का अल्टीमेटम दिया। बड़ा सवाल: रेल मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य होने के बावजूद सांसद आनंद कुमार, विधायक अनुपमा जायसवाल और एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या जनप्रतिनिधि रेलवे के खिलाफ जनता के साथ धरने पर बैठेंगे?1
- जशने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बहराइच मे निकाला जुलूस ब्यूरो रिपोर्ट Mohd Islam साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मौके पर बहराइच में निकला भव्य जुलूस, पूर्व मंत्री यासर शाह ने किया स्वागत बहराइच। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर बुधवार को बहराइच शहर में अकीदत और उत्साह के साथ विभिन्न स्थानों से जुलूस-ए-ईद मिलादुन्नबी निकाला गया। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से गुजरता हुआ छावनी चौराहा, सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ा और निर्धारित स्थान पर पहुंचकर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। लोगों ने नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी का इजहार किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया और लोगों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री यासर शाह ने छावनी चौराहे पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ की मुबारकबाद दी और सभी से आपसी भाईचारा, अमन-चैन एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान हाजी अब्दुल मन्नान भी मौजूद रहे। उन्होंने भी जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी ﷺ की मुबारकबाद पेश की।4
- बारावफात पर रोशनी से जगमगाया नानपारा, रातभर गूंजती रहीं नात-ओ-सलाम की सदाएं नानपारा, बहराइच। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश की खुशी में बारावफात का त्योहार नानपारा नगर सहित आसपास के इलाकों में अकीदत, रोशनी और खुशी के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत अंदाज में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस निकाला गया। मजहबी झंडों और परचमों से सजे जुलूस में नात-ओ-मनकबत, दुरूद-ओ-सलाम और नारे तकबीर की सदाएं गूंजती रहीं। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। मंगलवार की रात नमाज-ए-ईशा के बाद अंजुमन जुलूस-ए-मोहम्मदी कमेटी के सदर मौलाना मोईनुद्दीन कादरी की सरपरस्ती में दरगाहे गौसिया, मोहल्ला तोपखाना से मुख्य जुलूस रवाना हुआ। वहीं राजा वाली मस्जिद, राजा बाजार से निकले जुलूस में मुफ्ती मुहम्मद ख़ालिद रज़ा क़ादरी की मौजूदगी रही। इसके अलावा रौजा अब्दुल वहाब, फैजान-ए-मदीना मस्जिद हकीम कैसर और मोहल्ला बेलदारन टोला से भी जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरते हुए नगर के विभिन्न इलाकों में पहुंचे और भाईचारे व मोहब्बत का पैगाम देते रहे। जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी रात नगर में भ्रमण करता रहा और दूसरे दिन देर शाम अपने स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सीरनी और मिठाइयों का वितरण भी किया गया। बारावफात के मौके पर नगर की मस्जिदों और धार्मिक स्थलों को रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया। राजा वाली मस्जिद की आकर्षक सजावट लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही। वहीं खान-ए-काबा और अन्य धार्मिक रौजों की सजावट ने जुलूस की रौनक बढ़ाई। जुलूस के दौरान नारे तकबीर और अल्लाह हू अकबर की सदाएं वातावरण में गूंजती रहीं। कई स्थानों पर मौलाना आरिफ रज़ा क़ादरी भी धार्मिक आयोजन में मौजूद रहे। जुलूस के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद अपनी टीम के साथ राजा फाटक से लेकर पूरे नगर में भ्रमणशील रहे। उनके साथ नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहेल अहमद सहित टीम के अन्य लोग भी मौजूद रहे और विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया। पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने मदरसा अजीजुल उलूम के पास समेत कई स्थानों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी पर पुष्पवर्षा कर अकीदतमंदों का स्वागत किया। इस दौरान मौलाना मुहम्मद हुसैन रज़ा क़ादरी, मुबारक अली पिंटू, शफीक कुरैशी और नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहेल अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस पर की गई पुष्पवर्षा चर्चा का विषय रही। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष अब्दुल मोईद और उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुशीर सेठ भी बावर्ची टोला में जुलूस के दौरान शामिल रहे। पूरी रात भारी पुलिस बल के साथ चलायमान रहा प्रशासन। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह, तहसीलदार विकास कुमार, सीओ चित्रांशु गौतम, नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद और कोतवाल गुरुसेन सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरी रात इलाके में चलायमान रहे। अधिकारियों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन पर नजर बनाए रखी। नानपारा के साथ आसपास के इलाकों में भी बारावफात का त्योहार उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। गुरघुट्टा इलाके में भी त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन देर शाम जुलूस अपने स्थान पर पहुंचा, जहां सलात-ओ-सलाम के साथ जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर उलमा-ए-कराम ने मुल्क और कौम की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की। इसके बाद नगर के विभिन्न स्थानों पर सीरनी और मिठाइयों का वितरण किया गया। जुलूस को सफल बनाने में मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, मास्टर अख्तर जाफरी, डॉ. शकील अंसारी, मोहर्रम कमेटी के सदर नदीम चौधरी, सै. अब्दुल वली, समीउल्लाह खां सुएब सहित तमाम लोगों का सराहनीय योगदान रहा। अकीदतमंदों की बड़ी भागीदारी, आकर्षक रोशनी और सजावट तथा प्रशासन और पुलिस की सतर्क निगरानी के बीच नानपारा में बारावफात का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।4
- ईद मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया बाबागंज, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी ईद मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया बाबागंज, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी बहराइच। हुजूर अकदस पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की योमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को कस्बा बाबागंज में ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिनों से कस्बे की गलियों और मोहल्लों को आकर्षक सजावट व रोशनी से सजाया गया था। इस अवसर पर कस्बे व आसपास के गांवों से हजारों अकीदतमंदों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शिरकत की। जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ बाबा मासूम शाह के आस्ताने पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों ने मोहब्बत, भाईचारे और अमन का पैगाम दिया। जुलूस के इस्तेकबाल के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख मो. रफी, प्रधान प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अनवर, मुन्ना अली, डा. मोहम्मद अख्तर, प्रधान सुजौली इरशाद अली, शमसुद्दीन, अधिवक्ता सुरेश कुमार गुप्ता तथा कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. ए.एम. सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना रुपैडिहा पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। पुलिस की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1