Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vivek Yadav Aligarh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अपने घर के बाहर बैठी 60 वर्षीय असगरी बेगम पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया, सिर में गंभीर चोट। परिजन ने सीएचसी में कराया भर्ती। लोगों में आक्रोश, बंदरों को पकड़ने की मांग। एसडीएम संजय कुमार ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- रामपुर के फारुख खान अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके चलते पूरे देश भर में अधिवक्ता के पक्ष में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था जहां अधिवक्ताओं का कहना था जिस अपराधियों ने हमारे साथी अधिवक्ता फारुख को गोली मारकर निर्मल हत्या की है उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जिसके चलते आज दिनांक 13 फरवरी को सिकंदरा राव उप जिलाधिकारी संजय कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा है उन्होंने कहा है अगर अधिवक्ता फारूक अहमद खान को न्याय नहीं मिला तो सिकंदर राव दी बार हर संघर्ष करने को तैयार है ज्ञापन सौंपते समय दी वार के सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता साथी मौजूद रहे साथी अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिवक्ता प्रोटेस्ट लागू करने की भी मांग की है ताकि अधिवक्ताओं के साथ ऐसी घटना कारित ना हो सके3
- इगलास क्षेत्राधिकारी महोदय महेश कुमार के नेतृत्व में गोंडा इंस्पेक्टर सरिता सिंह के द्वारा थाना गोंडा पुलिस ने दो मक्खन चोर मदर डेयरी के माल सहित किया गिरफ्तार न्यायालय में पेसकर जेल भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्त मुलायम सिंह पुत्र राधेश्याम बघेल निवासी नाई की सराय टेढ़ी बगिया थाना खदौली आगरा उम्र 29 वर्ष एवं योगेश उर्फ सोनू पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नवनीत नगर टेढ़ी बगिया खंदौली आगरा जिनके कब्जे से चार कुंटल मक्खन मदर डेयरी बरामद हुआ1
- सासनी. महाशिवरात्रि कोई लेकर क्षेत्र में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। शुक्रवार की देर रात सासनी के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण अंचलों से शिव भक्तों का एक विशाल जत्था पवित्र गंगाजल लेने के लिए नरौरा स्थित राजघाट के लिए रवाना हुआ। भक्ति और उत्साह का माहौल रवानगी से पहले कांवड़ियों ने स्थानीय मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। जैसे ही जत्था आगे बढ़ा, पूरा कस्बा 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के नारों से गुंजायमान हो उठा। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते शिव भक्त आकर्षण का केंद्र रहे। सुरक्षा: देर रात रवानगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया, ताकि कांवड़ यात्रा के मार्ग में कोई व्यवधान न आए। सेवा शिविरों की तैयारी कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं। जत्थे में शामिल युवाओं ने बताया कि वे राजघाट से गंगाजल लेकर लौटेंगे और स्थानीय शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धा और विश्वास के साथ हम हर वर्ष राजघाट जाते हैं। पैरों के छालों पर भक्ति भारी पड़ती है.2
- Aligarh nivas ground1
- अमरी...जिला विदिशा..... तहसील त्योंदा से संवाददाता मनीष ठाकुर की रिपोर्ट.... आप देख रहे हैं.... ....... राजधानी तक तहसील त्योंदा के ग्राम पंचायत अमरी.... .... स्वालग.. के ग्राम बागरोदा में... 25 लाख का भवन निर्माण . के ग्राम बागरोदा में 25 लाख का भवन स्वीकृत हुआ है जो सरपंच इंजीनियर के द्वारा बनाया भी जा रहा है जबकि लोगों का कहना है कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है नीचे की ग्राम सभा हुई ना इसकी ग्राम सभा में यह पारित हुआ और सरपंच की मनमर्जी से अपनी स्वयं की जमीन में इसको बनाया जा रहा है निकालने को रास्ता भी नहीं है और अगर रास्ता है भी तो वहां पर केवल बाइक निकल सकती है इंजीनियर से इस बारे में बात हुई तो इंजीनियर का कहना है की सड़क निर्माण के लिए पैसे आप दे देना हम उसको डलवा देंगे इंजीनियर के द्वारा मनमर्जी से बगैर इसकी गुणवत्ता की जांच किए बगैर भवन का निर्माण हो रहा है जो गरीबों के लिए बन रहा है जिसमें 25 लख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है मगर सरपंच इंजीनियर के द्वारा कोई भी इसमें पुख्ता सरिया गिट्टी सीमेंट रेट नहीं लगाई जा रही है कोई भी अधिकारी जवाब दे के लिए तैयार नहीं है गरीबों के हक पर डाका डाला जा रहा है कई लाखों रुपए की हेरा फेरी करके इसका निर्माण किया जा रहा है उच्च अधिकारी इसमें संज्ञान लें इसकी जांच करें और इसको जहां पर सर्व समिति से लोग जहां पर कहें वहां पर इसका निर्माण हो ऐसा लोगों का कहना है इसको ग्राम बागरोदा में 25 लाख रुपये का भवन निर्माण मामला विवादित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच और इंजीनियर की मिलीभगत से बिना ग्राम सभा की अनुमति के भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं है, केवल बाइक से ही पहुंचा जा सकता है। इंजीनियर ने कथित तौर पर कहा है कि सड़क निर्माण के लिए पैसे दे दें, तो वह बनवा देंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे गरीबों के हक पर डाका. डाला जा रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है और भवन को सर्व समिति से अनुमोदित स्थान पर बनाने की मांग की है। राजधानी तक से मनीष ठाकुर की रिपोर्ट1
- Post by Mohit kumar1
- सिकंद्राराऊ। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम खटुआ पीपलगवां निवासी लगभग 50 वर्षीय अधिवक्ता बृजभान सिंह की मौत हो गई। वह रोज की तरह अपने घर से सिकंद्राराऊ सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए आ रहे थे। बताया जाता है कि रतिभानपुर गांव के पास हाईवे पर वाहन का इंतजार करते समय पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने लापरवाही से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधिवक्ता को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार टक्कर में उनका एक कंधा और हाथ बुरी तरह टूट गया था तथा सिर में गंभीर चोट और अंदरूनी रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। बृजभान सिंह मिलनसार और लोकप्रिय व्यक्ति माने जाते थे। हाल ही में वह सिविल बार के चुनाव में निर्विरोध सचिव चुने गए थे और कुछ ही दिनों में शपथ लेने वाले थे। उनके अचानक निधन से अधिवक्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिवक्ताओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान भी पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी सरकारी शिक्षिका हैं और गांव में ही कार्यरत हैं। इस हादसे से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।1
- सासनी (हाथरस): मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आज तहसील सासनी में तहसील दार रजत कुमार यादव ने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) और सुपरवाइजरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने पर चर्चा की गई। BLO को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित मतदाताओं को समय रहते नोटिसों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। घर-घर जाकर मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करने और उनके दस्तावेज़ों के सत्यापन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि नोटिस और आपत्तियों से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। टिंकू खान ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के BLO के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और आ रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में सभी कर्मियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई, ताकि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।2