logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DIG कलानिधि नैथानी की इस पहल को लेकर हर तरफ हो रही तारीफ। मेरठ: DIG कागजों पर नहीं, जमीनी फीडबैक से जांच रहे व्यवस्था। मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। काली वर्दी और ब्लैक चश्मे में दिखे DIG सीधे शिविरों में पहुंचे और वहां विश्राम कर रहे कांवड़ियों से बातचीत की। - उन्होंने यात्रियों से खाने-पीने, पानी, शौचालय और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सीधा संवाद किया और उनका फीडबैक लिया। DIG ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो और हर जरूरी सुविधा समय पर मिले। कागजों पर हस्ताक्षर नहीं, लोगों की जुबान से फीडबैक लेकर काम करने वाले DIG की इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

6 hrs ago
user_Narender singh
Narender singh
Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

DIG कलानिधि नैथानी की इस पहल को लेकर हर तरफ हो रही तारीफ। मेरठ: DIG कागजों पर नहीं, जमीनी फीडबैक से जांच रहे व्यवस्था। मेरठ रेंज के DIG कलानिधि नैथानी कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। काली वर्दी और ब्लैक चश्मे में दिखे DIG सीधे शिविरों में पहुंचे और वहां विश्राम कर रहे कांवड़ियों से बातचीत की। - उन्होंने यात्रियों से खाने-पीने, पानी, शौचालय और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सीधा संवाद किया और उनका फीडबैक लिया। DIG ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो और हर जरूरी सुविधा समय पर मिले। कागजों पर हस्ताक्षर नहीं, लोगों की जुबान से फीडबैक लेकर काम करने वाले DIG की इस पहल की हर तरफ तारीफ हो रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला बोले- सदन नहीं चलने दिया!! सपा ने युवाओं किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी!! ₹59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट विधानसभा से पारित!! सीएम बोले-जनकल्याण की योजनाओं पर विपक्ष ने किया हंगामा!! आंगनवाड़ी,आशा,रसोइया और चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने का प्रावधान!! महिला,वृद्ध और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए बजट में व्यवस्था!! आउटसोर्सिंग कर्मियों को न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की तैयारी!! शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार तक बढ़ाने का दावा!! अनुदेशकों का मानदेय ₹17 हजार करने का किया जिक्र!! शिक्षकों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का दावा!! महापुरुषों के सम्मान में ₹407 करोड़ के प्रावधान का उल्लेख!! सीएम का आरोप-सपा ने जनहित के प्रस्तावों में डाला व्यवधान!! सपा का रवैया लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ!! सीएम बोले-डबल इंजन सरकार विकास की रफ्तार नहीं रुकने देगी!! बिना रुके,बिना डिगे,बिना थके जनता की सेवा जारी रहेगी!!
    1
    यूपी सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला बोले- सदन नहीं चलने दिया!!
सपा ने युवाओं किसानों और गरीबों के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी!!
₹59 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट विधानसभा से पारित!!
सीएम बोले-जनकल्याण की योजनाओं पर विपक्ष ने किया हंगामा!!
आंगनवाड़ी,आशा,रसोइया और चौकीदारों के मानदेय बढ़ाने का प्रावधान!!
महिला,वृद्ध और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने के लिए बजट में व्यवस्था!!
आउटसोर्सिंग कर्मियों को न्यूनतम मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की तैयारी!!
शिक्षामित्रों का मानदेय ₹18 हजार तक बढ़ाने का दावा!!
अनुदेशकों का मानदेय ₹17 हजार करने का किया जिक्र!!
शिक्षकों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का दावा!!
महापुरुषों के सम्मान में ₹407 करोड़ के प्रावधान का उल्लेख!!
सीएम का आरोप-सपा ने जनहित के प्रस्तावों में डाला व्यवधान!!
सपा का रवैया लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ!!
सीएम बोले-डबल इंजन सरकार विकास की रफ्तार नहीं रुकने देगी!!
बिना रुके,बिना डिगे,बिना थके जनता की सेवा जारी रहेगी!!
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना क्षेत्र भोजपुर में दिल्ली से मेरठ जाने वाले एक्सप्रेसवे पर एक बाइक जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, तीनों की किसी वाहन दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्राथमिक रूप से जाँच में यह बात प्रकाश में आई कि ज्ञान प्रकाश और उनके दो साथी मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में हरियाणा के झज्जर में रह रहे हैं। मौके पर जाँच की गई तो पाया गया कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाड़ी किसी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई थी। उनके बैग से एक शराब की बोतल भी मिली है जो कि आधी खाली थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर
    1
    थाना क्षेत्र भोजपुर में दिल्ली से मेरठ जाने वाले एक्सप्रेसवे पर एक बाइक जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, तीनों की किसी वाहन दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्राथमिक रूप से जाँच में यह बात प्रकाश में आई कि ज्ञान प्रकाश और उनके दो साथी मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में हरियाणा के झज्जर में रह रहे हैं। मौके पर जाँच की गई तो पाया गया कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाड़ी किसी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई थी। उनके बैग से एक शराब की बोतल भी मिली है जो कि आधी खाली थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर
    user_Mahendra Deora
    Mahendra Deora
    Court reporter मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • MP=वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक लाख की अवैध सागौन की सिल्लियां जब्त विदिशा जिले की तहसील लटेरी में वन विभाग ने अवैध सागौन के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरारिया स्थित घासीराम विश्वकर्मा एवं शिव फर्नीचर मार्ट पर छापामार कार्रवाई की। वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव के निर्देशन में उत्तर और दक्षिण लटेरी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संग्रहित सागौन की सिल्लियां जब्त कीं जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त लकड़ी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखकर उसके स्रोत और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में उत्तर और दक्षिण लटेरी का वन अमला तथा विदिशा उड़न दस्ता भी शामिल रहा।
    1
    MP=वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक लाख की अवैध सागौन की सिल्लियां जब्त

विदिशा जिले की तहसील लटेरी में वन विभाग ने अवैध सागौन के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरारिया स्थित घासीराम विश्वकर्मा एवं शिव फर्नीचर मार्ट पर छापामार कार्रवाई की। वन मंडल अधिकारी हेमंत यादव के निर्देशन में उत्तर और दक्षिण लटेरी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संग्रहित सागौन की सिल्लियां जब्त कीं जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। मौके पर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर लकड़ी जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त लकड़ी को सुरक्षित अभिरक्षा में रखकर उसके स्रोत और इस मामले में शामिल अन्य लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में उत्तर और दक्षिण लटेरी का वन अमला तथा विदिशा उड़न दस्ता भी शामिल रहा।
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नसीम कुरैशी का बड़ा ऐलान! यूपी में नए सिरे से होगा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का पुनर्गठन हापुड़ में आयोजित समीक्षा बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक नसीम कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग का नए सिरे से पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
    1
    नसीम कुरैशी का बड़ा ऐलान! यूपी में नए सिरे से होगा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का पुनर्गठन
हापुड़ में आयोजित समीक्षा बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक नसीम कुरैशी ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग का नए सिरे से पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* देहलीगेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास ई-रिक्शा चालक सब्जी व्यापारी का शव सड़क किनारे उतारकर गायब, मृतक की पहचान लिसाड़ी गेट के तारापुरी स्थित आरा मशीन वाली गली निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू के रूप में हुई, वह टीपीनगर की नवीन मंडी में सब्जी खरीदने-बेचने का काम करता था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ई-रिक्शा चालक और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
    1
    *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* देहलीगेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास ई-रिक्शा चालक सब्जी व्यापारी का शव सड़क किनारे उतारकर गायब, मृतक की पहचान लिसाड़ी गेट के तारापुरी स्थित आरा मशीन वाली गली निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू के रूप में हुई, वह टीपीनगर की नवीन मंडी में सब्जी खरीदने-बेचने का काम करता था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ई-रिक्शा चालक और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार पीड़ित युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार हापुड़। सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव खगाई निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसकी पुत्री से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव में परचून की दुकान चलाने वाले एक युवक और उसके साथियों द्वारा महिलाओं व युवतियों पर अक्सर अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं।शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी पुत्री दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी घर पहुंच गए और परिजनों के साथ मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 और सिम्भावली थाने में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। 4 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार 
पीड़ित युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार 
हापुड़। सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव खगाई निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसकी पुत्री से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव में परचून की दुकान चलाने वाले एक युवक और उसके साथियों द्वारा महिलाओं व युवतियों पर अक्सर अभद्र टिप्पणियां की जाती हैं।शिकायत के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उसकी पुत्री दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी आरोपियों ने अश्लील टिप्पणियां और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी घर पहुंच गए और परिजनों के साथ मारपीट कर दी। महिला का आरोप है कि उसके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़िता ने बताया कि घटना की सूचना डायल-112 और सिम्भावली थाने में दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। 4 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.