logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना क्षेत्र भोजपुर में दिल्ली से मेरठ जाने वाले एक्सप्रेसवे पर एक बाइक जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, तीनों की किसी वाहन दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्राथमिक रूप से जाँच में यह बात प्रकाश में आई कि ज्ञान प्रकाश और उनके दो साथी मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में हरियाणा के झज्जर में रह रहे हैं। मौके पर जाँच की गई तो पाया गया कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाड़ी किसी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई थी। उनके बैग से एक शराब की बोतल भी मिली है जो कि आधी खाली थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर

3 hrs ago
user_Mahendra Deora
Mahendra Deora
Court reporter मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

थाना क्षेत्र भोजपुर में दिल्ली से मेरठ जाने वाले एक्सप्रेसवे पर एक बाइक जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे, तीनों की किसी वाहन दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्राथमिक रूप से जाँच में यह बात प्रकाश में आई कि ज्ञान प्रकाश और उनके दो साथी मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में हरियाणा के झज्जर में रह रहे हैं। मौके पर जाँच की गई तो पाया गया कि बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि यह गाड़ी किसी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई थी। उनके बैग से एक शराब की बोतल भी मिली है जो कि आधी खाली थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री भास्कर वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाँठ यह शरीर पर एक शारीरिक गांठ को संदर्भित कर सकता है, या भावनाओं या किसी कठिन परिस्थिति में गाँठ का वर्णन करने के लिए रूपक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। चिकित्सा संदर्भ में, यह अक्सर शरीर में एक गांठ या सूजन को संदर्भित करता है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें लिपोमा या सिस्ट जैसी सौम्य स्थितियाँ या कैंसर जैसी संभावित गंभीर स्थितियाँ शामिल हैं
    1
    गाँठ यह शरीर पर एक शारीरिक गांठ को संदर्भित कर सकता है, या भावनाओं या किसी कठिन परिस्थिति में गाँठ का वर्णन करने के लिए रूपक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। चिकित्सा संदर्भ में, यह अक्सर शरीर में एक गांठ या सूजन को संदर्भित करता है, जिसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें लिपोमा या सिस्ट जैसी सौम्य स्थितियाँ या कैंसर जैसी संभावित गंभीर स्थितियाँ शामिल हैं
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* देहलीगेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास ई-रिक्शा चालक सब्जी व्यापारी का शव सड़क किनारे उतारकर गायब, मृतक की पहचान लिसाड़ी गेट के तारापुरी स्थित आरा मशीन वाली गली निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू के रूप में हुई, वह टीपीनगर की नवीन मंडी में सब्जी खरीदने-बेचने का काम करता था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ई-रिक्शा चालक और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
    1
    *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* देहलीगेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास ई-रिक्शा चालक सब्जी व्यापारी का शव सड़क किनारे उतारकर गायब, मृतक की पहचान लिसाड़ी गेट के तारापुरी स्थित आरा मशीन वाली गली निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू के रूप में हुई, वह टीपीनगर की नवीन मंडी में सब्जी खरीदने-बेचने का काम करता था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ई-रिक्शा चालक और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • क्या कुछ बोले अखिलेश यादव वीडियो को पूरा देखे। किन मुद्दों पर वार्ता की
    1
    क्या कुछ बोले अखिलेश यादव वीडियो को पूरा देखे। किन मुद्दों पर वार्ता की
    user_फरमान इदरीसी
    फरमान इदरीसी
    लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • TRAI DND app to help users block unwanted callers #spam #spamcallers #tech #techreels #tipsandtricks #spammessages #block #instatech #technology #romitatiwari | Romita Techhub
    1
    TRAI DND app to help users block unwanted callers #spam #spamcallers #tech #techreels #tipsandtricks #spammessages #block #instatech #technology #romitatiwari | Romita Techhub
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोदीनगर पतला सरकारी दावों का, खुला सच, जब इलाज के मंदिर पर ही जड़ा हो ताला, ​मोदीनगर के पतला स्थित 'राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर' से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोपहर के 12 बजे तक भी अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका हुआ है। ​अस्पताल से डॉक्टर गायब हैं और कर्मचारी नदारद। सवाल यह उठता है कि क्या यह सेंटर सिर्फ कागजों में जनता की सेवा के लिए बना है या फिर यह सिर्फ एक दिखावा है? जब इलाज की आस में आने वाले बीमार लोगों को रोज ताला ही देखना पड़े, तो ऐसी व्यवस्था का जनता को क्या फायदा? जनता के टैक्स के पैसे से नियुक्त स्टाफ बिना काम किए मुफ्त की सैलरी उठा रहा है, जबकि गरीब और जरूरतमंद मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ​स्थानीय निवासियों में इस घोर लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। जनता की मांग है कि गाजियाबाद के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लें। ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों और कामचोर स्टाफ पर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि सख्त से सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएं—ताकि यह सेंटर सच में 'वेलनेस सेंटर' बन सके, कोई दिखावटी शोपीस नहीं।
    1
    मोदीनगर पतला सरकारी दावों का, खुला सच, जब इलाज के मंदिर पर ही जड़ा हो ताला, 
​मोदीनगर के पतला स्थित 'राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर' से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोपहर के 12 बजे तक भी अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर ताला लटका हुआ है।
​अस्पताल से डॉक्टर गायब हैं और कर्मचारी नदारद। सवाल यह उठता है कि क्या यह सेंटर सिर्फ कागजों में जनता की सेवा के लिए बना है या फिर यह सिर्फ एक दिखावा है? जब इलाज की आस में आने वाले बीमार लोगों को रोज ताला ही देखना पड़े, तो ऐसी व्यवस्था का जनता को क्या फायदा? जनता के टैक्स के पैसे से नियुक्त स्टाफ बिना काम किए मुफ्त की सैलरी उठा रहा है, जबकि गरीब और जरूरतमंद मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
​स्थानीय निवासियों में इस घोर लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। जनता की मांग है कि गाजियाबाद के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लें। ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों और कामचोर स्टाफ पर सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि सख्त से सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएं—ताकि यह सेंटर सच में 'वेलनेस सेंटर' बन सके, कोई दिखावटी शोपीस नहीं।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को दबोचा धौलाना थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद जनपद हापुड़ में थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से थानाक्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल की बरामद। पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 वाहन चोरों को रावली नहर पल के पास से किया गिरफ्तार।
    1
    धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को दबोचा 
धौलाना थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद 
जनपद हापुड़ में थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से थानाक्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल की बरामद। पुलिस ने चैकिंग के दौरान 2 वाहन चोरों को रावली नहर पल के पास से किया गिरफ्तार।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.